The Unique Song TERI MERI DASTAAN Will Bring A New Revolution In The World Of Indian Music Videos

भारतीय म्युज़िक वीडियो की दुनिया में नई क्रांति लाएगा अनूठा सॉन्ग “तेरी मेरी दास्तान”

निर्देशक नितिन चंद के इस पीरियड बैकग्राउंड पर बेस्ड वीडियो में नेपाल के स्टार्स आर आर खड़का व आंचल शर्मा आएंगे नज़र

फिल्मों में आपने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित कहानियां देखी होंगी लेकिन संभवतः पहली बार भारतीय म्युज़िक वीडियो जगत में एक ऐसा अल्बम आ रहा है जो एक पीरियड फ़िल्म की फीलिंग देगा। जी हां, गाने का नाम है “तेरी मेरी दास्तान”, जिसे निर्देशक नितिन चंद ने बड़ी कुशलता से डायरेक्ट किया है। ये अनूठा म्युज़िक वीडियो 8 फरवरी 2023 को ओरिजिनल म्युज़िक गैंग (OMG) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है।

सलमान खान की फ़िल्म “प्रेम रतन धन पायो”, अक्षय कुमार की फ़िल्म खिलाड़ी 786 के गीत “हुक्का बार” जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी अद्भुत आवाज दे चुके सिंगर विनीत सिंह ने इस बेहतरीन गाने को अपनी आवाज़ दी है, गायकी में उनका साथ दिया है प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने, जो अपनी सुमधुर आवाज़ के कारण अपने यूट्यूब चैनल पर ऑलरेडी काफी शोहरत हासिल कर चुकी हैं। संगीतकार अभिनव मेहर हैं, जबकि निर्माता सतीश शाह और आशुतोष उपाध्याय हैं।

एकदम फिल्मी स्टाइल में काफी भव्य रूप से फिल्माए गए इस वीडियो में नेपाल की चर्चित अदाकारा आंचल शर्मा और आर आर खड़का की जोड़ी नजर आएगी। इस वीडियो में पारस शाह और सोनू मिश्रा भी अभिनय में साथ देते हुए नज़र आएंगे।

गाने के कोरियोग्राफर सियोन श्रेष्ठा, डीओपी जोगेश गोराई व नवराज हैं। गाने की शूटिंग जयपुर के ऐतिहासिक महलों में बड़े पैमाने पर की गई है। थोड़ी शूटिंग नेपाल में भी हुई है।

वीडियो डायरेक्टर नितिन चंद ने बताया कि 16वीं शताब्दी के युग में सेट इस वीडियो की कहानी दो प्रेमियों की असीमित मोहब्ब्त की दास्तान है, जिसमें बेइंतहा प्यार है, साज़िशें हैं, धोखा है। वीडियो ये दर्शाता है कि सच्चा प्रेम हमेशा ज़िंदा रहता है। इसकी थीम काफी अलग है, किसी वीडियो सॉन्ग में पहली बार ऐसी कहानी प्रस्तुत की है कि दर्शक भी चौंक जाएंगे। कुछ मिनट के इस वीडियो में ऑडिएंस प्राचीन समय की सभ्यता, संस्कृति, राजा रानी का रहन सहन, तलवारबाजी, ऐक्शन, रोमांस सबकुछ देखने को मिलेगा।”

वीडियो के निर्माता एवं निर्देशक ये दावा करते हैं कि भारतीय म्युज़िक वीडियो की इंडस्ट्री में ऐसे विजुअल्स, सेट्स, कोरियोग्राफी और अदाकारी पहली बार दर्शकों को देखने को मिलेगी, जिसका सॉन्ग भी बहुत ही कर्णप्रिय है।

बता दें कि नितिन चंद बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली और हॉलीवुड में रॉबर्ट रोड्रिग्स को अपना मनपसंद डायरेक्टर मानते हैं। वह 2006 से 2009 तक टी सीरीज में  एडिटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाद में वह अपने प्रोडक्शन हाउस के द्वारा काफी सारे म्युज़िक वीडियो कर चुके हैं।

नेपाल के चर्चित अभिनेता आर आर खड़का और टॉप ऎक्ट्रेस  आँचल शर्मा का यह पहला हिंदी अल्बम है, जो अपने विषय, भव्यता को लेकर रिलीज से पहले ही चर्चा में है।

 

भारतीय म्युज़िक वीडियो की दुनिया में नई क्रांति लाएगा अनूठा सॉन्ग “तेरी मेरी दास्तान”

Related Posts

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शारदीय नवरात्रि के पावन उत्सव से पहले पूरे देश और खासकर भोजपुरी क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनने लगा है। लोग बाग देवी माता की मूर्ति बनाने और भव्य पंडाल…

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

A New Romantic Musical Chapter Begins ❤️ The wait is almost over! “Naam Se Tere Yara Hum Jaane Jayenge” has officially been approved by TuneCore and has been delivered to…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 10 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 10 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 25 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 18 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 19 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai