एवरेस्ट भोजपुरी से टुनटुन यादव, नेहा राज का गाना ‘कs जना के डहले’ में चाँदनी सिंह ने गिराई बिजली

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में सिंगर एक्टर टुनटुन यादव अपने निराले अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं तो पॉपुलर सिंगर नेहा राज अपनी बुलंद आवाज का जादू चला रही हैं। तो वहीं भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस चाँदनी सिंह अपनी अदाकारी से महफ़िल लूट लेती हैं। ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाके के साथ एंट्री करने वाली म्यूजिक कंपनी एवेरेस्ट भोजपुरी ने टुनटुन यादव, नेहा राज और चांदनी सिंह की तिकड़ी में बहुत ही मजेदार भोजपुरी सांग ‘कs जना के डहले’ लेकर आडियंस के बीच लेकर आई है। जो ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

यह मस्ती भरा वीडियो सांग टुनटुन यादव और चांदनी सिंह पर पिक्चराइज किया गया है। वे दोनों स्टार पहली बार एक साथ किसी गाने में परफॉर्म किये हैं, जोकि देखते ही बनता है। इस गाने को टुनटुन यादव और नेहा राज ने मधुर स्वर में गाया है। यह वीडियो सांग सुनने व देखने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस गाने का पिक्चराइजेशन काफी रिच किया गया है। गाने के वीडियो में लोकेशन और ड्रेस पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इस गाने की मेकिंग में काफी खर्च किया गया है, जोकि वीडियो में दिख रहा है।

एवेरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ गाना ‘कs जना के डहले’ के सिंगर टुनटुन यादव और नेहा राज हैं। उनकी आवाज का जादू आडियंस के बीच खूब चल रहा है। गीतकार आजाद सिंह के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार विशाल सिंह ने। इस गाने के वीडियो में टुनटुन यादव और चाँदनी सिंह ने जमकर धमाल मचाया है। उनकी केमेस्ट्री और डांस फुल टू धमाल मचा रहा है। इस गाने का निर्देशन किया है ट्रेंडिंग डारेक्टर जीतू भोजपुरिया ने। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, नीतीश राय, एसोसिएट डायरेक्टर अंकित मिश्रा, एडिटर प्रशांत सिंह हैं।

गौरतलब है कि एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से भोजपुरी के सभी स्टार सिंगर एक्टर व एक्ट्रेस गानों में नजर आने वाले हैं। इस म्यूजिक कंपनी से सभी बड़े स्टार व पापुलर सिंगर एक्टर को जोड़ लिया गया है, जिनके एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाने एवेरेस्ट भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर हमेशा देखने को मिलता रहेगा।

एवरेस्ट भोजपुरी से टुनटुन यादव, नेहा राज का गाना ‘कs जना के डहले’ में चाँदनी सिंह ने गिराई बिजली

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 10 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 10 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 25 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 18 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 19 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai