www.routledge.com

Dhadkan – Pawan Singh Starrer Gets Bumper Opening Response In Maharashtra & Gujarat

Dhadkan – Pawan Singh Starrer Gets Bumper Opening Response In Maharashtra & Gujarat

पवन सिंह की ’धड़कन’ की बम्पर ओपेनिंग महाराष्ट्र और गुजरात में

पावर स्टार पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और शिखा मिश्रा के शानदार अभिनय से सजी फिल्म धड़कन को महाराष्ट्र और गुजरात में बम्पर ओपेनिंग मिली है। पवन सिंह का सुपरहिट धमाका, निर्माता धुपेन्द्र भगत की पेशकश और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह का जलवा भोजपुरी फिल्म धड़कन 21 जुलाई से पूरे महाराष्ट्र और गुजरात में एक साथ प्रदर्शित की है। बिहार में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के साथ इतिहास रच रही है यह फिल्म मुंबई और गुजरात में भी सफलता का परचम लहरा रही है। मुंबई और गुजरात में इस फिल्म को फिल्म वितरक कम्पनी इंडिया ई कॉमर्स लि. और बालाजी सिने विजन प्रा. लि. ने रिलीज किया है। इस फिल्म में पवन सिंह भोजपुरिया बाहुबली के अवतार में दर्शकों को खूब भा रहे हैं। साथ ही पवन सिंह शिखा मिश्रा और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते दर्शकों को दिलों पर राज कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी और शिखा मिश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने एक बार दर्शकों को उम्दा  व दर्शनीय फिल्म दिया है। फिल्म का गीत संगीत भी बहुत पसंद किया जा रहा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी,श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के गीतों को लिखा है और भोजपुरी के जानेमाने संगीतकार मधुकर आनंद ने गीतों को संगीत से सजाया है। फिल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं। छायांकन फिरोज खान तथा संकलन दीपक जौल का है। नृत्य रामदेवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव व बाजीराव का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा मेहमान कलाकार निधि झा हैं।  —Ram News (PRO)

Comments are closed.