Hindi Film 10 Nahi 40 Teaser Launched The film Is Full of Comedy – Emotional & Action

फिल्म ” 10 नहीं 40 ” कॉमेडी के साथ रोमांस और एक्शन

हिंदी फिल्मों की कहानी अब तेजी से बदल रही है  रोमांस और एक्शन की चाशनी में दर्शको को लुभानेवाली फ़िल्मो के साथ ही सामाजिक विषयों बनी फ़िल्मो को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे है। कुछ इसी तरह रिवरब्रेशन फ़िल्म्स की नयी फिल्म में 10 नहीं 40  हमारे आस पास सीनियर सिटिजंस की जिंदगी कैसे बेहतर और खुशहाल बनाने के खूबसूरत पहलु को दिखाती कॉमेडी और इमोशनल फ़िल्म है ।

मुंबई में फिल्म  10 नहीं  40 का टीज़र एवं पोस्टर लांच किया गया।  इस अवसर पर निर्देशक  एवं अभिनेता ड़ॉ जे एस रंधावा , वरिष्ठ हास्य अभिनेता मनमौजी , बीरबल , रमेश गोयल , श्याम मशलकर उपस्थित थे।  फिल्म 10 नहीं  40  आज के समाज में अपने वरिष्ठ और बुजुर्ग सदस्यों को समझने के साथ ही उनका विशेष घ्यान रखने की तरफ आकृष्ट करती है।

फ़िल्म की कहानी शहर के एक पॉश रेजीडेंटल सोसाइटी से शुरू होती है जहाँ फ़िल्म का मुख्य किरदार सुमित अपने आस पास रहनेवाले बुजुर्गो से बहुत चिढ़ता  रहता है और कई बार उनसे बहस में उलझ भी जाता है तो दूसरी तरफ सुमित की साली आशी है जो अपने सभी वरिष्ठ सदस्यों को प्यार करती है और कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्यों का ध्यान रखती है वह हमेशा सीनियर सिटिजंस के कल्याण के लिए तैयार रहती है । कहानी तब दिलचस्प हो जाती है जब आशी तय करती हैकि वह सुमित के व्यवहार को बदल देंगी। सुमित के व्यवहार को बदलने के साथ ही दोनों मिलकर सोसायटी के वरिष्ठ सदस्यों के लिए एक डे सेंटर भी शुरू करने का फैसला लेते है।फ़िल्म में कई कॉमेडी दृश्य के साथ भावनात्मक सवांद भी है.

फ़िल्म में सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता  बीरबल, मनमौजी,  रमेश गोयल, के साथ ही इन दिनों लोकप्रिय मनोज बक्शी  पहली बार एक साथ नजर आयँगे।  साथ ही ड़ॉ जे एस रंधावा, आशी सिंह, सोनल मुग्दल, रंजन सिंह,  ड़ॉ राखी आनंद अग्रवाल,  महेश गहलोत, राजेंद्र भाटिया, और मृदुल गुप्ता महत्वूर्ण किरदारों में नजर आयेंगे।

फ़िल्म में लोकप्रिय गायक अल्ताफ़ राजा एक लम्बे समय के अंतराल के बाद किसी फ़िल्म में अपने गाये गाने में नजर आएंगे।

इस अवसर पर अभिनेता और निर्देशक ड़ॉ जे एस रंधावा ने कहाकि फ़िल्म 10 नहीं  40 एक महत्पूर्ण सन्देश देती हैकि हमें अपने बड़े बुज़ुर्गो का ध्यान रखना चाहिए फिल्म का शीर्षक इसी तरह का हैकि  अपने सिर्फ जिंदगी के बचे हुवे वर्षो की गिनती मत कीजिये आप जिंदगी को कई सालों से आंनद से जी रहे है। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में अधिकतम समय अपनी जरूरतों को पूरा करने में ही लगा देते है  और अपने सुख और आनंद के लिए समय ही नहीं बचता इसलिए अगर जिंदगी के अगले बचे हुवे १० सालों को ख़ुशियों और आनंद के साथ बिताया जाय तो वह 10 नहीं 40 की तरह ही लगेंगे। ”

रिवरब्रेशन फ़िल्म्स  तले निर्मित   10 नहीं 40 की शूटिंग संपन्न हो गयी है और फिल्म का  पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो गया है। फिल्म के निर्माता जल्द ही फ़िल्म की रिजील डेट की घोषणा करेंगे।

छायाकार : रमाकांत मुंडे

Related Posts

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 20 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 24 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 19 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.