Ritesh Pandey’s Kisme Kitna Hai Dum Film Trailer Launched

रितेश पांडेय की किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच

गायिकी में अपनी सुरों का जादू बिखेर रहे सिनेस्टार रितेश पांडेय की भोजपुरी फिल्म  किसमें कितना है दम का ट्रेलर लांच किया गया है। श्याम घनश्याम इंटरनेशनल एवं गांगाणी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म किसमें कितना है दम का ट्रेलर जानी मानी म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है। फिल्म के ट्रेलर में रितेश पांडेय फुल एक्शन पैक्ड अवतार में हैं। गायक व नायक के रूप में धूम मचा रहे रितेश पांडेय और भोजपुरी सनी लियोन के नाम से फेमस सनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। एक्शन, रोमांस से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों के लिए फुल इंटरटेनिंग है। फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के खूबसूरत शहर सूरत, सूरत के ग्रीन पैराडाइज रिसोर्ट एवं राजपिपला के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता की यह दूसरी भोजपुरी फिल्म है। फिल्म निर्माता राधेश्याम लोहार, गजानंद चौहान, विनोद दूबे व नितेश गांगाणी, हीरालाल कस्तूरजी प्रजापति द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म किसमें कितना है दम का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक चंदन सिंह ने। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने चुटीले संवाद और ध्यान केंद्रित करने वाली पटकथा लिखा है। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुंघुरू हैं।

छायांकन डी के शर्मा, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ मोहम्मद अहमदाबादी का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य भूमिका में रितेश पांडेय, सनी सिंह, ज्योति शर्मा, संजय पांडेय, विपिन सिंह, सकीला मजीद, मिस्टर गांगाणी, हीरालाल, सोनी पटेल, कस्तूरजी प्रजापति, मुरली बाबू,, शिव सिंह, संजय राज आदि हैं। उल्लेखनीय है कि  पिछले साल की ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म सत्या की अपार सफलता के बाद उसी बैनर के तले दूसरी फिल्म ’किसमें कितना है दम’ का निर्माण उम्दा तकनिकी के साथ किया गया है। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म बनाई गई है। फिल्म का गीत संगीत बहुत ही मधुर है, जिसे हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला है।

——–Ramchandra Yadav(PRO)

Related Posts

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

You Missed

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 9 views
Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 9 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 16 views
दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 14 views
Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 20 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 18 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India