ADRISHYA Releasing On 6th July Film Based On Child & Parents Relationship

चाइल्ड और पैरेंट्स के रिलेशनशिप पर बनी है ‘अदृश्य’ 6 जुलाई को होगी प्रदशित

‘अदृश्य’ 6  जुलाई को होगी प्रदशित

कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो परदे पर आने से पहले देश—विदेश में होने वाले फेस्टिवल्स का हिस्सा बनती हैं और वहां लोगों की इतनी तारीफें हासिल करती हैं जिससे दर्शक उस ​फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार करने लगते हैं। आडियोलैब द्वारा प्रस्तुत निर्माता सतीश पुजारी व दीपक शाह तथा  संदीप चटर्जी निर्देशित फिल्म अदृश्य ने ऐसा ही कर दिखाया है जिसे दुनिया भर के आठ फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया है और अब जल्द ही रूपहले परदे पर आने वाली है। यह फिल्म चाइल्ड और पैरेंट्स के रिलेशनशिप पर बनी है। इसमें दिखाया गया है कि एक बच्चा उन स्थितियों में किस तरह की मनोदशा का शिकार हो जाता है, जब उसे लगने लगता है कि पैरेंट्स का ध्यान उस बच्चे की तरफ है, जो अभी आने वाला है। पैरेंट्स की अटेंशन डिवाइड होने पर ऐसे बच्चों की सोच बदल जाती है जिसे मां—बाप समझ नहीं पाते। ये प्रोब्लम उन महानगरों की है जहां मां—बाप काम में व्यस्त हैं ​और चाहते हैं कि दूसरा बच्चा पैदा किया जाए ताकि उस बच्चे का अकेलापन दूर हो, जो मेड की देखरेख में है और मां—बाप उसे वक्त नहीं दे पा रहे।

    

ये एक ऐसा विषय है, जिसे समझने के लिए निर्देशक संदीप चटर्जी को कई बच्चों और पैरेंट्स से मिलकर पूछना पड़ा कि आप किससे ज्यादा प्यार करते हैं। तब कई तरह की समस्याएं और पहलू निकलकर सामने आए और उसे कहानी का रूप देना पड़ा। संदीप कहते हैं कि ऐसी दशाएं न आएं, इसके लिए बच्चों को अपडेट करते रहना जरूरी है ताकि आने वाले बच्चे के प्रति उसकी उत्सुकता बनी रहे। दूसरे बच्चे को लेकर वह गलत न सोचने लगे।

https://youtu.be/R1KQ6ZK1qa8

फिल्म में दो चाइल्ड आर्टिस्ट हैं जिनका नाम है अब्दुल रहमान और पाखी मंडोला। दोनों विज्ञापन और फिल्मों में दिखते रहे हैं। पाखी कैटरीना और रणवीर सिंह के साथ फिल्म और एड कर चुकी हैं। इसमें इशत मलिक का भी अहम रोल है जिन्होंने चाचा का कैरेक्टर प्ले किया है। इशत कई विज्ञापन फिल्में कर चुके हैं। संदीप कहते हैं कि वह इस फिल्म पर पिछले दो साल से लगे हैं। संदीप बड़े स्केल पर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म होने के कारण उन्हें बड़ी स्टारकास्ट मिलना मुश्किल था इसलिए उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट को लेकर फिल्म बनाने का फैसला किया। संदीप कहते हैं कि बच्चे अपने आप में स्टार हैं। उनमें किसी तरह का स्टारिज्म नहीं होता। दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है जो बच्चों की फिल्म उसके कंटेंट और मैसेज के कारण देखने आता है। विभिन्न समारोहों में मिली तारीफों से उत्साहित संदीप चटर्जी कहते हैं कि हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी। यह फिल्म 6 जुलाई को समस्त भारत होगी रिलीस ।

—-Akhlesh Singh(PRO)

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 16 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.