Awara Balam Bhojpuri Film Opened With Bumper Response In Mumbai & Gujarat

शानदार ओपेनिंग के साथ मुम्बई और गुजरात में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘आवारा बलम’।

बिहार झारखंड में बेहतर रेस्पॉन्स के बाद कल्लू की फ़िल्म को दूसरे राज्यों में भी पसन्द किया जा रहा है,अरविन्द अकेला कल्लू,तनु श्री और प्रियंका पंडित की मुख्य भूमिका से सजी निर्माता निशिकांत झा की फ़िल्म आवारा बलम बिहार और झारखण्ड मे 25 मई को रिलीज हुई थी और इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पे कई रिकॉर्ड तोड़े है। यह फिल्म 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्मो में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। और अब एक शानदार ओपनिंग के साथ यह फ़िल्म 29 जून से मुम्बई, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश  में दिखाई जा रही है।   मुम्बई के नवरंग थेटर में जब शुक्रवार को पहला शो चला तो यह सिनेमाघर दर्शको से भरा पड़ा था। हालांकि मौसम बारिश का था लेकिन ‘फ़िल्टर के पानी’ की  बहुत चर्चा है। दरअसल हम बात कर रहे है, फिल्म अवारा बलम के सुपरहिट गीत फ़िल्टर के पानी’ की, जिस की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को 26 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है । निशिकांत झा एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो विभिन्न प्रकार के एक्सपीरिमेंट करते हुए  फिल्म मेकिंग कर रहे हैं।फिल्म मेकर निशिकांत झा ने निर्देशक चन्दन उपाध्याय के निर्देशन में कमर्शियल इमोशनल फैमिली ड्रामा भोजपुरी फिल्म-‘आवारा बलम’ बनाई है। इसमें अरविन्द अकेला कल्लू,तनु श्री, प्रियंका पंडित,शकीला मज़ीद,अवधेश मिश्रा,समर्थ चतुर्वेदी,पप्पू यादव,हीरा यादव,धामा वर्मा इत्यादि हैं।

 

मुम्बई में हुए पहले शो के अवसर पर नवरंग सिनेमाघर में प्रोड्यूसर निशिकांत झा, निर्देशक चंदन उपाध्याय, अवधेश मिश्रा इत्यादि मौजूद थे।

निर्माता निशिकांत झा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिहार और झारखंड में आवारा बलम फ़िल्म ने बेहद अच्छा कारोबार किया है और अब इस हफ्ते से हमारी यह फ़िल्म मुम्बई, गुजरात और यूपी में भी लग गई है। यहां भी इसे शानदार ओपेनिंग मिली है। यह फ़िल्म कल्लू के फैन्स के लिए एक अनमोल तोहफा है जिसमे एक्शन भी है, रोमांस भी, नाच गाने भी, जिसकी वजह से पब्लिक हॉल में सीटी बजाते हुए नज़र आई। “आख़िर कब तक” मेरी पहली हिंदी फ़िल्म थी, जो दहेज प्रथा के विरुद्ध एक आवाज़ थी। आवारा बलम मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म है, जिसका अनुभव और रेस्पॉन्स कमाल का रहा है। इसके बाद मैं कल्लू जी के साथ ही एक फ़िल्म ‘कलुआ करोड़पति’ शुरू करने जा रहा हूँ। दिनेश जी के साथ भी एक फ़िल्म करनी है।”

निर्देशक चंदन उपाध्याय ने आवारा बलम की सफलता के लिए मीडिया का भी शुक्रिया अदा किया कि मीडिया ने इस फ़िल्म को काफी हाइप किया। उन्होंने दर्शको का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस फ़िल्म को खूब सराहा। उन्होंने अपनी नेक्स्ट फ़िल्म बब्बर का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा “मेरी फिल्म बब्बर अक्षय कुमार की गब्बर से अलग है। बब्बर करप्शन के विरुद्ध एक फ़िल्म है।”

—-Akhlesh Singh (PRO)

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.