Family Of Thakurganj Shooting In Progress At Lucknow

‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग लखनऊ में
लखनऊ 2 सितम्बर 2018 रविवार। ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ की शूटिंग रविवार से लखनऊ में शुरू हो गई। इसका मुहूर्त शॉट सिकंदरबाग चौराहे के पास स्थित बलरामपुर गार्डन में फिल्माया गया। इस फिल्म में लखनवी ट्रेडिशनल कल्चर को खासतौर से केन्द्र में रखा गया है। ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के निर्माता अजय सिंह राजपूत हैं। ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ फिल्म का निर्देशन मनोज झा कर रहे हैं।

लवली वर्ल्ड एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के पहले दिन यहां अभिनेता सुधीर पांडेय और अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश के प्रसंगों को फिल्माया गया। फिल्म अभिनेता सुधीर पांडेय ने संवाददताओं से रूबरू होते हुए बताया कि यह फिल्म रोमांच से भरपूर हैं और वह अपने किरदार को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसके साथ ही मॉडल और अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार खास अहमियत रखता है। दर्शकों की आकांक्षाओं पर खरे उतरें इसलिए वह अपने किरदार पर खास मेहनत कर रही हैं।
फिल्म के निर्माता अजय सिंह ने बताया कि ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ अपने में रोमांच से भरपूर अनोखी प्रेम कहानी है। उनके अनुसार फिल्म में प्रेम और विचारधारा के टकराव को बिलकुल नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ में सुधीर पांडेय, प्रणति राय प्रकाश, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, नंदिश सिंह, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, लोकेश तिलकधारी, सुप्रिया पिलगांओकर, विशाल सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फ़िल्म की सबसे अहम बात ये भी है कि इसकी कहानी घायल, दामिनी, अंदाज़ अपना अपना, दबंग, दबंग—2 जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में लिख चुके दिलीप शुक्ला ने लिखी है। फिल्म में संगीत साजिद वाजिद का है जिन्होंने बॉलीवुड पर पहले से ही अपने हुनर का रंग चढ़ाया हुआ है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।
——-HUNGAMA MEDIA GROUP (Sanjay Bhushan Patiyala PRO)

Related Posts

पढ़ेगी बेटियां, बढ़ेगी बेटियां, लड़ेगी बेटियां, अब नहीं डरेगी बेटियां : पाखी हेगड़े

बिहार प्रदेश की छात्राओं, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन तथा आत्मविश्वास को नया आयाम देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं क्रांतिकारी योजना की रूपरेखा तैयार की गई…

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

You Missed

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 12 views
Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 10 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 18 views
दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 14 views
Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 20 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 18 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India