World Champion Gaurav Sharma in the Darbaar of Lalbagh Ka Raja

लालबाग के राजा के दरबार मे विश्व चैंपियन गौरव शर्मा

पावर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा ने गणेश उत्सव के अवसर पर लालबाग के राजा के दरबार मे जाकर पूजा अर्चना की । गौरव शर्मा इन दिनों मुम्बई प्रवास पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई नामचीन हस्तियों से मुलाकात की थी जिनमे अमिताभ बच्चन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि शामिल हैं । गौरव शर्मा दिल्ली के चांदनी चौक स्थित हनुमान मंदिर के महंथ हैं और भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं । इसीलिये मुम्बई से दिल्ली रवाना होने के पूर्व उन्होंने  गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया ।

गौरव शर्मा ने कॉमनवेल्थ, एशिया व व‌र्ल्ड यूरोपियन समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में 12 से अधिक पदक हासिल किए , जिसमें आठ स्वर्ण पदक हैं। गौरव का मुश्किलों से लड़ने का जज्बा उन्हें असाधारण बनाता है। वर्ष 2011 में एक सड़क दुर्घटना में उसी पैर में चोट आई, जिसमें बचपन में गिरने से चोट आई थी। फिर पैर का आपरेशन हुआ। इसके बावजूद गौरव के पॉवरलिफ्टर का स्वर्णिम सफर जारी है। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2007 में न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में चार गोल्ड पदक जीते।

—–Akhlesh Singh (PRO)

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
“CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

  • By admin
  • October 15, 2026
  • 28 views
गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 22 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 16 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 23 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.