Producer Director Alok Shrivastava’s Film END COUNTER Releasing on 8th February 2019 All Over

निर्देशक अलोक श्रीवास्तव की फिल्म ‘एंड काउंटर’ 8 फरवरी को होगी रिलीज

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा अपराधियों के सफाये को लेकर चलाया गया एनकाउंटर अभियान इन दिनों काफी सुर्खियों में रही है। मगर, अब आगरा (उत्तर प्रदेश) से ताल्‍लुक रखने वाले लेखक – निर्देशक आलोक श्रीवास्‍तव अपनी बॉलीवुड फिल्‍म ‘एंड काउंटर’ लेकर तैयार हैं, जो देशभर में 8 फरवरी को रिलीज हो रही है। मूलत: यह फिल्‍म शहरों में क्रिमिनल्‍स के हो रहे एनकाउंटर पर रोक लगाने और कई अलग व्‍यवस्‍था होने के थीम पर बेस्‍ड है। फिल्‍म पूरी तरह से कमर्सियल है और इसमें पुलिस और क्रिमिनल्‍स की कहानी के साथ – साथ एक खूबसूरत सी लव स्‍टोरी भी चलती है। फिल्‍म में मर्डर 2 फेम अभिनेता प्रशांत नारायणन, अभिमन्‍यु सिंह, मृनमई कोल्‍वालकर, सज्‍जन सिंह, एहसान कुरैशी लीड रोल में हैं।

    

फिल्‍म ‘एंड काउंटर’ के प्रोड्यूसर आलोक श्रीवास्‍तव और जतिन उपाध्‍याय हैं, जिन्‍हें फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं। इनकी मानें तो बॉलीवुड में कॉप, क्राइम और एनकाउंटर को लेकर कई सारी फिल्‍में आईं, मगर यह बॉलीवुड की पहली फिल्‍म होगी, जो एनकाउंटर का एंड करने का मैसेज दे रही है। क्‍योंकि कई बार देखा गया है कि एनकाउंटर में निर्दोष लोग भी मारे जाते हैं। अक्‍सर शहरों में एनकाउंटर के नाम पर किसी को भी गोली मार दी जाती है। यह गलत है। देश में न्‍यायालय है और बेहतर कानून व्‍यवस्‍था है। इसलिए फिल्‍म ‘एंड काउंटर’ के जरिये एनकांउटर को बंद कर एक वैकल्पिक व्‍यवस्‍था का संदेश दिया गया है। इस कहानी में ड्रामा के साथ लोकल टच दिया गया है और नार्थ के परिवेश को बखूबी दिखाया है। अब यह फिल्‍म रिलीज को तैयार है और 8 फरवरी से सिनेमाघरों में भी होगी।

नवजीवन हिंग प्रस्‍तुत एजी डिजिटल इंटरटेंमेंट की फिल्‍म ‘एंड काउंटर’ का एसोसिएशन गोल्‍ड क्‍वाइन इंटरटेंमेंट के साथ है। इस फिल्‍म की कहानी और स्‍क्रीनप्‍ले खुद आलोक श्रीवास्‍तव ने लिखी है। फिल्‍म में तीन गाने हैं, जिसका लिरिक्‍स सोहन लाल भाटिया, कुणाल वर्मा और राहुल जैन ने तैयार किया है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर राहुल जैन हैं और राहुल जैन के साथ जोनिता गांधी व सोहम नाइक हैं। एक्‍शन दर्शन सिंह महल का है !

————Sanjay Bhushan Patiyala

  • Related Posts

    मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

    12 वर्षों की विकास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मीरा रोड। मधुसूदन ग्लोबल स्कूल मीरा भायंदर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते…

    4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

    नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026:दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (DPSA), जो पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया से संबद्ध है, द्वारा रविवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग…

    You Missed

    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 20 views
    “CONTINUUM” A Solo Art Exhibition By Artist Dr. Shefali Samir Bhujbal In Jehangir Art Gallery

    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 17 views
    Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years

    गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

    • By admin
    • October 15, 2026
    • 28 views
    गोल्डन ट्री गारमेंट्स बने ‘द ग्रैंड क्राउन इंडिया 2026’ के स्पॉन्सर, फैशन और आत्मविश्वास के अनूठे मंच को मिला सहयोग

    पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 24 views
    पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

    सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 19 views
    सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 23 views
    गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.