Actress Divyajyoti Sharma Is Helping The Poor In Mumbai

अभिनेत्री दिव्यज्योति शर्मा कर रही हैं मुंबई में गरीबों की मदद

करोना महामारी और लॉक डॉउन के काल में लोगों को बेहतरीन मैसेज भी दिया।

करोना काल में कई लोग गरीबों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। लॉक डॉउन की इस घड़ी में जरूरतमंदो और गरीबों के सामने राशन और खाने पीने की समस्या पैदा हो गई है और कई फिल्मी हस्तियां भी इनकी हेल्प के लिए सामने आई हैं।

दिव्यज्योति शर्मा भी एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं जो मुंबई में गरीबों की मदद कर रही हैं।अपने स्टाफ़ को भी बहुत ख्याल रखती है सभी स्टाफ़ का सैलरी से लेकर खाने पीने का कोई दिक्कत न हो वो हर कदम पर ध्यान रखती है कुछ जानवरो के लिए भी चारा देने का कदम उठाई है , दिव्या ज्योति शर्मा को सल्यूट है इस कोरोना महामारी जैसी संकट से लड़ने के लिए गरीबों के साथ खड़ी है।दिव्या का कहना है कि कोई भूखा न रह जाये , मैं ईसको ध्यान में रख कर समाज का सेवा कर रही हूँ आगे भी करती रहूंगी। स्कूल और कॉलेज फंक्शन्स में कई नाटकों में काम कर चुकी दिव्य ज्योति शर्मा ने दिल्ली में कमर्शियली अपना काम शुरू किया। वह दिल्ली से सम्बन्ध रखती हैं और पिछले दो दशक से मुंबई में हैं। गरीबों और जरूरतमंदो को खाना वितरण हो या फिर उन्हें राशन देने की बात हो, दिव्य ज्योति शर्मा ऐसे नेक काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। एक्टिंग के प्रति एक जुनून रखनेवाली और बचपन से ही कैमरा फ्रेंडली रहीं दिव्यज्योति बहुत क्रिएटिव, ड्रामेटिक, ट्रैवलर और सपने देखने वाली लड़की रही हैं। वह हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाएं जानती हैं। किशोर नमित एक्टिंग इंस्टीट्यूट से उन्होंने अभिनय की बाकायदा ट्रेनिंग हासिल की है। ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाली दिव्यज्योति ने ड्रामों से अपनी शुरुआत की। वर्षों तक थियेटर का अनुभव उन्होंने हासिल किया। सलमान ख़ान के साथ बिग बॉस 12 के प्रोमो सहित उन्होंने कई विज्ञापन में काम किया जिनमें बस्किन ऐंड रॉबिंस, दांडी नमक, ऑनीडा ए सी, सोनी टीवी शो मन में है विश्वास प्रोमो, आशीर्वाद पाइप्स, ब्रिटानिया सुगर फ्री एड, चिंग्स मसाला, डीबी एस बैंक, सलमान खान के साथ भी बिग बॉस 12 प्रमोशन की है , एवं सेंटर फ्रेश इत्यादि उललेखनीय है। उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियो भी किए हैं। आशा भोंसले द्वारा गाए रसना उत्सव म्यूज़िक वीडियो को तमाम म्यूज़िक चैनल पर चलाया गया।

उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है जैसे रितेश देशमुख के साथ बैंक चोर, शबाना आजमी जूही चावला के साथ चाक ऐंड डस्टर, सन शाइन म्यूज़िक टूर्स ऐंड ट्रेवल्स, शौर्य, दे ताली, मुंबई से आया मेरा दोस्त, क्राइम स्टोरीज, माई हसबंड्स वाइफ़, हॉर्न ओके प्लीज़, मेरी मर्जी इत्यादि। उन्होंने स्टार प्लस के शो दिल बोले ओबेरॉय, एक हजारों में मेरी बहना है, मान ना मान मै तेरा मेहमान, राजा की आएगी बारात, केसर, लेफ्ट राइट लेफ़्ट, क्या दिल में है, संतान, धूम मचाओ धूम, अपने मेरे अपने, देस परदेस, हम पांच, सी आई डी, कहानी घर घर की, कोई दिल में है, कहता है दिल, शरारत, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, गुमराह, ससुराल गेंदा फूल, सावधान इंडिया, ये है आशिकी जैसे कई टीवी धारवाहिकों में काम किया है। उन्होंने व्हिस्लिंग विंडोज़ के लिए एक शॉर्ट फिल्म वाया कारगिल और दूरदर्शन के लिए ऐसा हो तो कैसा हो जैसी शॉर्ट फिल्मे भी की है। वह वेब सीरीज के इस दौर को बेहद पसंद कर रही हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म पे अभिनय करना चाहती हैं।कलर्स चैनल पर बालाजी का सीरियल पवित्र भाग्य में काम कर रही है।

दिव्य ज्योति शर्मा  अपनी सामाजिक और मानवीय ज़िम्मेदारी निभाते हुए गरीबों की सहायता मेे जुटी है। वह कहती हैं “करोना जैसी महामारी से आज पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया लड़ रही है। हमें अपने घरों में ही रहना है, सामाजिक दूरी बना कर रखनी है, मास्क का प्रयोग करना है और अपने आस पास के गरीब लोगो की लगातार मदद करनी है।”

 

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 12 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.

Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 22 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव