Shooting with the real lion-tiger in ‘Shree Ganesh’ – Dheeraj Kumar

‘श्री गणेश’ में असली शेर-बाघ के साथ शूटिंग—धीरज कुमार

—अनिल बेदाग—

मुंबई : प्रमुख हिंदी जीईसी चैनल स्टार प्लस ने हाल ही में अपने दर्शकों के लिए ‘श्री गणेश’ जैसे दिव्य पौराणिक शो की वापसी की है। लॉन्च के साथ ही शो के प्रतिष्ठित निर्माता धीरज कुमार ने शो की शूटिंग के दौरान के बिहाइंड द सीन्स दर्शकों से साझा किए। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 2 साल तक इसपर गहरी रिसर्च की और उन्होंने कल्पना की थी कि वह आर्टिफिशियल के बजाय असली जानवरों का इस्तेमाल इस शो में करेंगे, जिससे शो का आकर्षण बढ़ेगा और इसे रियलिटी टच मिलेगा।

धीरज जी ने अपने पुराने शूटिंग के दिन याद करते हुए अपनी कुछ यादें साझा करते हुए कहा , “मैं चाहता था कि हमारा शो स्पेशल इफेक्ट्स से भरपूर होने की बजाय ज्यादा प्रामाणिक और आकर्षक लगे। इसलिए हमने कई रास्ते आजमाए, लेकिन कुछ भी संभव नहीं था क्योंकि जानवरों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उस समय मुंबई में एक सर्कस चल रहा था, इसलिए हमने सर्कस के मालिक से संपर्क किया और उसे पहले से ही ’श्रीगणेश’ शो की शूटिंग के बारे में जानकारी दी और हमें शूट के लिए शेर और बाघ दोनों की जरूरत थी। मालिक सहमत तो हो गया, लेकिन शेर के साथ शूट करना मुश्किल था क्योंकि वह केवल रिंगमास्टर की बात सुनता था, इसलिए हमने रिंगमास्टर को शूटिंग के दौरान साथ रखने की अनुमति ली ताकि हमारी शूटिंग में मदद हो सके।
मास्टर तो आ गया था, लेकिन अब शेर को परफॉर्म करने के लिए एक बैकग्राउंड म्यूजिक की आवश्यकता थी, जिसकी मदद से वह सर्कस में प्रदर्शन करता था। जैसे ही सर्कस का पूरा दिन ख़तम हुआ और हमने किसी तरह म्यूज़िक को प्ले करने का इंतज़ाम किया और शेर ने अपना प्रदर्शन किया। अंत में बाघ को एक नीले तार पर शूट करना था जिसपर नीले रंग के पर्दे के साथ क्रोमा सेटअप किया गया था। मेरी टीम और मैंने अपनी कई रातों की नींद खराब की, लेकिन अपने दर्शकों के लिए हमने जो जोखिम उठाए और प्रयास किए उन सभी का फल हमें मिला। इस शो को दिलचस्प बनाने में केवल लोगों का समर्थन ही नहीं बल्कि सभी की कड़ी मेहनत और रिसर्च इस शो की सफलता का प्रमाण बनी।

  • Related Posts

    अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

    मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

    एक बार फिर नागा चैतन्य की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘थंडेल’ धूम मचाने के लिए हैं तैयार ! 15 जून को होने जा रहा हैं पहली बार टेलीविज़न पर वर्ल्ड प्रीमियर !एक्टर नागा चैतन्य ने कही ये बात !

    हाल ही रिलीज हुई  नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म ‘थंडेल’ एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है, इस बार अपने बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट प्रीमियर के…

    You Missed

    Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 12 views
    Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

    मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 18 views
    मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

    India’s Top 10 Burger Chains Expand Footprint To Over 2,000 Outlets; Tier II & III Cities Emerge As Next Growth Frontier: Kennis Ventures

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 15 views
    India’s Top 10 Burger Chains Expand Footprint To Over 2,000 Outlets; Tier II & III Cities Emerge As Next Growth Frontier: Kennis Ventures

    भारत पॉडकास्ट पर जांच विशेषज्ञ दीपक कुमार का खुलासा: कॉर्पोरेट फ्रॉड से वैवाहिक विवादों तक ऐसे होती है प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 15 views
    भारत पॉडकास्ट पर जांच विशेषज्ञ दीपक कुमार का खुलासा: कॉर्पोरेट फ्रॉड से वैवाहिक विवादों तक ऐसे होती है प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन

    भारत पॉडकास्ट पर सौरभ सिन्हा ने खोले ज्योतिष, विवाह, करियर और वास्तु से जुड़े कई राज

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 13 views
    भारत पॉडकास्ट पर सौरभ सिन्हा ने खोले ज्योतिष, विवाह, करियर और वास्तु से जुड़े कई राज

    अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य