Zee Music’s Single PASAND AAYA Made Headlines For Actress Sabhyata Giri

एक्ट्रेस सभ्यता गिरि का अंदाज़ सबको “पसंद आया”

ज़ी म्यूज़िक के सिंगल “पसंद आया” से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री सभ्यता गिरि

बॉलीवुड में भले ही आज नेपोटिज्म की बातें हो रही है मगर बिना किसी फिल्मी बैक ग्राउंड के अपनी मेहनत और टैलेंट से अपनी अलग पहचान बनाने वालों की कमी आज भी नहीं है। सभ्यता गिरि एक ऐसी ही उदाहरण हैं जो हैं तो काठमांडू की मगर उन्होंने रीजनल सिनेमा से लेकर हिंदी धारावाहिकों, वेब सिरीज़, शॉर्ट फिल्मों मेे अपने अभिनय से सबको चौंकाया है। फिलहाल उनकी चर्चा ज़ी म्यूज़िक से रिलीज़ हुए उनके नए सिंगल “पसंद आया” की खूब चर्चा हो रही है, यह गीत सबको पसंद आया है। प्रतिभा शर्मा द्वारा गाए गए इस सोंग के विडिओ मेे सभ्यता गिरि और भूषण पटियाल की जोड़ी दिख रही है।

ज़ी म्यूज़िक से रिलीज़ हुए इस म्यूज़िक वीडियो के शानदार रेस्पॉन्स से एक्ट्रेस सभ्यता गिरि बेहद उत्साहित हैं। वह कहती हैं “मैंने पहले भी कई म्यूज़िक वीडियो में अभिनय किया है लेकिन यह एक भव्य एलबम है। दर्शकों के जरिए मुझे इसका जो रेस्पॉन्स मिल रहा है वो उत्साहवर्धक है।

आपको बता दें कि सभ्यता गिरि ने भारत और नेपाल में सिनेमा, टीवी और मनोरंजन उद्योग में काम किया है। 2014 से मुंबई में रह रहीं सभ्यता ने कई प्रशंसित विज्ञापन फिल्मों, वेब सिरीज़, टीवी शोज, फेस्टिवल फिल्मों और लघु फिल्मों में अभिनय किया है। उल्लेखनीय है कि सभ्यता एक कुशल थिएटर आर्टिस्ट और फिल्मी हस्ती हैं, उन्होंने कई नाटकों के साथ-साथ कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है, उन्हें अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। जाने-माने ब्रांडों के लिए प्रिंट और वीडियो कंपैंस के लिए बतौर मॉडल उन की बहुत मांग है।

कंगना राणावत की बेबाकी और उनके अभिनय की फैन सभ्यता गिरि प्रियंका चोपड़ा से भी बेहद इंस्पायर्ड होती है। वह कहती हैं ” प्रियंका और कंगना राणावत जैसी एक्ट्रेस ने हम जैसी अभिनेत्रियों को हौसला प्रदान किया है कि हम भी बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम कर सकते हैं। सभ्यता बहुत पॉज़िटिव सोच रखने वाली एक मनझी हुई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मुंबई मेे किशोर नामित कपूर के यहां से एक्टिंग की बारीकियां सीखी है और थिएटर करके उन्होंने अपनी कला को और भी संवारा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से स्तब्ध सभ्यता गिरि कहती हैं “सुशांत सिंह राजपूत एक ब्रिलिएंट एक्टर थे। इस तरह उनका चला जाना बहुत दुखद है।

सभ्यता गिरि जल्द ही कुछ और म्यूज़िक वीडियो लेकर आने वाली हैं। बॉलीवुड मूवी मेे काम करना ही उनका ड्रीम है और उन्हें यकीन है कि एक दिन उन्हें अपना जौहर दिखाने का मौका अवश्य मिलेगा।

Related Posts

फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया…

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

एक मोबाइल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म, जो भारतीय लोककथाओं, पौराणिक कथाओं, क्षेत्रीय किंवदंतियों और समकालीन ड्रामा को नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। नई दिल्ली, भारत: ऐसे दौर…

You Missed

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 28 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 26 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 38 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery