The Efforts Of Actress Kanak Pandey And Saikat Kumar Made The Return Of Purvanchal Residents Possible

एक्ट्रेस कनक पाण्डेय और सैकत कुमार की कोशिशों से पूर्वांचल वासियों की घर वापसी संभव

पूर्वांचल प्रवासी मिलन संस्था ने कराई मजदूरों की सकुशल देशवापसी

स्वदेश वापसी अभियान के तहत सैकड़ों पूर्वांचल के भारतीयों को सयुंक्त अरब अमीरात से वापस भेजा गया

पूरी दुनिया इस समय बहुत कठिन दौर से गुजर रही है, विश्व भर में लोग कोरोना की मार से बेहाल हैं, ऐसे में श्रमिकों का हाल किसी से छुपा नहीं है।  देश और विदेश में फैले पूर्वांचलवासी श्रमिक बहुत परेशान और बेहाल हैं। दुबई में लगभग ५ लाख पूर्वांचली श्रमिक कार्यरत थे, पर कोरोना की मार ने उनकी नौकरियां छीन ली, उसके बाद सभी घर वापसी के लिए परेशान हो गए। परदेस से अपने देश लौटने की बेचैनी बढ़ने लगी, पर कोई फ्लाइट न होने के कारण सभी अपने घर नहीं आ पा रहे थे और दर दर भटक रहे थे। ऐसे में दुबई की संस्था पूर्वांचलियों के दुःख-सुख की साथी “पूर्वांचल प्रवासी मिलन” और भोजपुरी अभिनेत्री कनक पांडेय एक मसीहा बनकर सामने आई। उनसे अपने देशवासियों का दुःख देखा नहीं गया और जुट गई मजबुर हिन्दुस्तानियों की सकुशल घर वापसी के अभियान से।

जबसे लॉक डॉउन शुरू हुआ कनक पांडेय काफी वर्कर्स को रोज़ खाना खिलाती आ रही हैं। वह इस नेक काम मेे अब भी लगी हुई है। जब वह मजदूरों को खाना देने जाती थी, तो उनका दर्द उनसे देखा नहीं जाता था, लोग अपना हाल सुनाते सुनाते रोने लगते थे, फिर कनक पांडेय ने उन्हें उनके घर वापस भेजने का सोच लिया। जब कनक पांडेय ने पूर्वांचल प्रवासी मिलन (पी पी एम) के चेयर मैन सैकत कुमार से मजदूरों का दर्द बयान किया और अपनी सोच को सामने रखा तो उन्होंने कनक का पूरा सहयोग दिया। उनके साथ मिलकर कनक पांडेय ने इस मिशन को कामयाब बनाया और सैकड़ों मजदूरों और उनके हजारों घरवालों की दुआएं पाईं। कनक पांडेय सैकत कुमार की कंपनी की पार्टनर भी हैं और इस नेक पहल को करके उनके दिल को जो सुकून मिला वो अद्वितीय है। कनक पांडेय कहती हैं “सैकत कुमार जी का जितना भी शुक्रिया अदा किया जाए वो कम है।उनके इस योगदान के बिना इतना बड़ा काम संभव नहीं था। सैकत कुमार पूर्वांचल प्रवासी मिलन के चेयरमैन होने के साथ साथ स्काई कैप इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट लिमिटेड दुबई यूएई के सीआईओ और फाउंडर भी हैं।

आपको बता दें कि कनक पांडेय ने सैकत कुमार जी के सहयोग से स्वदेश वापसी अभियान के तहत ३५० पूर्वांचल क्षेत्र के भारतीयों को सयुंक्त अरब अमीरात से वापस लखनऊ और जयपुर १९ तथा २० जून को आईके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की फ्लाइट से भेजा गया। भारत के अन्य शहरो जैसे गया, गुवाहाटी, कोलकाता के लिए भी उडान जल्द ही उड़ान भरेंगी| उनकी वाराणसी की फलाइट 29 June ko उड़ान के लिए तैयार है।

  

ये सब जो पॉसिबल हुआ उसके पीछे कुछ और लोगो की भी बहुत ही महतवपूर्ण भूमिका रही है, जिनमे प्रमुख नाम श्री विपुल जी, भारत के कांसुलेट जेनेरल, श्री अजय सिंह, स्पाइस जेट के चेयरमैन, श्री संजय खन्ना, आईके इंटरनेशनल एअरपोर्ट के सीइओ और श्री अवनीश कुमार अवस्थी उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी, श्री बाबूलाल मरांडी, नेता विपक्ष, झारखण्ड, श्री सुनील तिवारी, रांची झारखण्ड के विपक्ष के नेता के पोलिटिकल एडवाइजर के नाम उललेखनीय है। साथ ही कुछ और नाम का ज़िक्र भी जरूरी है जैसे, विकास, मनोज सिंह, रवि, मानस, गुरमीत, अशीम भाई, शाहीन भाई और प्रदीप शुक्ल जी।

कनक पांडेय का कहना है कि पूर्वांचल प्रवासी मिलन संस्था ऐसे लोगो की मदद हमेशा ही करती रहेगी तथा कोई भी किसी प्रकार की मदद के लिए हमें संपर्क कर सकता है । पूर्वांचल प्रवासी मिलन की स्थापना का उदेश्य ही बिहार, झारखण्ड तथा उत्तेर प्रदेश के लोगो के बीच एक अच्छे सम्बन्ध को स्थापित करना है , खासकर वो लोग जो इन प्रदेशो से आकर सयुंक्त अरब अमीरात में रह रहे है I

कनक पांडेय के इस जज्बे को सलाम, कि उन्होंने परेशान हाल और मजबुर मजदूरों का दर्द समझा और उन्हें उनके परिवार वालों से मिलवाया।

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 13 views
माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 18 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 32 views
उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 31 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 34 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 28 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum