Kash Koi Mera Bhai Hota – Rakhi Special Song Released By Audio Lab On The Auspicious Occasion Of Raksha Bandhan

रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर ऑडियो लैब द्वारा राखी स्पेशल गीत “काश कोई मेरा भाई होता” रिलीज़ ।

सिंगर देव नेगी और श्रुती खानिवडेकर द्वारा गाए गीत के विडिओ में ज़ुबैर के. खान, और प्राजक्ता खानिवडेकर, ने अभिनय किया ।

भाई बहन के अनूठे प्यार और रिश्ते वाले पावन पर्व रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर ऑडियो लैब द्वारा एक बड़ा प्यारा सा गीत “काश कोई मेरा भाई होता” रिलीज़ किया गया है। राखी स्पेशल इस सॉन्ग के विडिओ में बड़ी खूबसूरती से एक स्टोरी के जरिए भाई बहन के इस पावन रिश्ते को दर्शाया गया है। इस एलबम सॉन्ग के सिंगर देव नेगी और श्रुती खानिवडेकर हैं जबकि इसके विडिओ में ज़ुबैर के. खान और प्राजक्ता खानिवडेकर,अभिनय किया है ।

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले ज़ुबैर के. खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से किया था। २०१२ के मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके ज़ुबैर के.खान ने स्टार प्लस के धारावाहिक “इस प्यार को क्या नाम दूँ” से टीवी पर शुरुआत की थी. बाद में वह सीआइडी, आहट और इमोशनल अत्याचार जैसे शोज में भी नजर आए। सपना चौधरी के साथ फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में नजर आने वाले ज़ुबैर के.खान अब इस राखी सोंग मे नजर आ रहे हैं । दिलावर खान और श्रुती खानीवडेकर द्वारा निर्मित इस गीत के सह निर्माता सनम पठान हैं। मनोज सिंह द्वारा निर्देशित यह विडिओ रक्षा बन्धन के अवसर पर रिलीज़ होने हुआ है । इसको ऑडियो लैब द्वारा जारी किया गया है, आपको बता दें कि मुंबई में ऑडियो लैब पोस्ट प्रोडकशन का एक बहुत ही प्रतिष्ठित स्टूडियो रहा है और अब यह म्यूज़िक कम्पनी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

इस एलबम सॉन्ग के संगीतकार सुदेश एंड धनंजय, गीतकार राकेश गुप्ता, कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर विजय राणा और नेहा निषाद, कास्टिंग डायरेक्टर दिनेश चौहान, प्रोडकशन हेड अमित बालकृष्ण रेनोज, प्रोडकशन डिजाइनर संतोष समुंदर और एडिटर सुनील बी प्रसाद हैं। इस खास गीत के लिए रईस कबीर खान, भावेश अहिर, मास्टर रेहान और बेबी फलक को  थैंक्स दिया गया है।और स्पेशल थैंक्स मिस्टर किरण खानीवडेकर सर  को दिया गया है ।

रक्षा बंधन के इस त्योहार के मौके पर इतना खूबसूरत मैसेज देने वाला यह वीडियो रिलीज़ करना अपने आप में एक तोहफा है। उम्मीद है कि दर्शक और श्रोताओं को यह गीत पसंद आयेगा ।

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 12 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.

Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 22 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव