CHULBULI CHACHI On Anjan TV

Sumangalam Production’s maiden venture daily soap (Monday to Friday) is slated to air on Anjan Tv from 17th of this August on 8 p.m. from Monday to Friday. This show is being directed by Ashok Yadav. Sushmita Ovhal Londhe, Sachin Shinde and Ashok Yadav are producers where Sameer Kolbhir as well as Abhijit Shinde are script writers. Diwakar Singh Sachin is Videographer, n Vishal Londhe. It’s a Media Ethics (Nayyar Alam) n Rahul singh  presentation. It stars, Pallavi Sonone in title role with Rajeev Nigam, Geeta Nikhrge, Pratap Kalake, Sanika Nirmal, Nishani Borule, Anjali Soni, Yogesh Shette, Gaurav Roopdas, Soni Patel, Sachin Shinde, Pramod n Pratibha.

अंजन टीवी पर आई  “चुलबुली चाची”

टेलीविजन की दुनिया फिर से पटरी पर लौटने लगी है। नये धारावाहिकों की शूटिंग, उनका प्रक्षेपण आरम्भ होने लगा है। इसी 17 अगस्त से अंजन टीवी पर आ रहा है नया हास्य धारावाहिक “चुलबुली चाची”। इसके निर्देशक अशोक यादव हैं। सुमंगल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, मीडिया एथिक्स द्वारा प्रस्तुत इस दैनिक धारावाहिक (सोमवार से शुक्रवार, रात्रि आठ से साढ़े आठ बजे तक) के निर्माता – निर्मात्री सुष्मिता ओवाल लौंढे, सचिन शिंदे एवं अशोक यादव हैं। अशोक यादव द्वारा परिकल्पित इस धारावाहिक के कॉन्सेप्ट डेवलपर आकाश चौधरी, लेखक समीर कालभोर व अभिजीत शिंदे हैं। सलाहकार एवं विशेष सहयोगी विशाल लौंढे तथा वीडियोग्राफर/कैमरामैन दिवाकर सिंह सचिन हैं। मार्केटिंग व प्रस्तुति नैयर आलम (मीडिया एथिक्स) व राहुल सिंह की है। ‘चुलबुली चाची’ की शीर्षक भूमिका में पल्लवी सोनोने हैं और उनके पति धनपत मिश्रा के रूप में दिखाई देंगे राजीव निगम। मुख्य सहयोगी कलाकार हैं – गीता निखर्गे, प्रताप कलाके, सानिका निर्मल, निशानी बोरूले, अंजलि सोनी, योगेश शेट्टे, गौरव रूपदास, सोनी पटेल, सचिन शिंदे, प्रमोद व प्रतिभा। यह धारावाहिक दूसरे दिन दोपहर साढ़े बारह बजे दिखाया जायेगा। रविवार दोपहर तीन बजे सोमवार से शुक्रवार तक दिखाये गये सभी कड़ियों को दिखाया जायेगा।

“चुलबुली चाची” पूर्णतया हास्य रस में सराबोर पारिवारिक मनोरंजक धारावाहिक है। शुभारंभ होता है, उत्तर प्रदेश की एक युवती के जीवन के कथा क्रम से। वह युवती सपने देखने की अभ्यस्त है। सोचती है, वह भी मुंबई जाकर हीरोइन बन जाती तो कितना अच्छा होता ! कुछ दिन बाद मुंबई के एक लड़के से विवाह की बात चलती है। लड़की खुश ! अब तो वह हीरोइन बन ही जायेगी ! पति जो है मुम्बईया ! धन्यवाद भगवानजी ! पत्नी बन कर वह मुंबई आ जाती है। पर, यहाँ की पटकथा बिल्कुल प्रतिकूल लिखी रहती है। नो फिल्म्स, नो एक्टिंग ! सपने बिखरते बिखरते गोद में आ जाती हैं तीन तीन बेटियां। इसके साथ ही एक नई उम्मीद जन्म लेती है।

वह अपने सपने को बेटियों के माध्यम से पूरा करने की ठान लेती है। पर, भाग्य दगाबाज़ निकलता है। न बेटियां उस लायक हैं, न ही उनको किसी प्रकार की रुचि है। बेटियां ही आखिरकार यह निर्णय लेती हैं, क्यों न माताश्री के निष्प्राण सपने को जीवंत कर दिया जाये !? और फिर शुरू हो जाता है ऑडिशन का चक्कर। इस चक्कर में एक बिहारी दम्पती आ मिलती है। सुशील मैडम पर प्रेमदृष्टि रखता है तो एक हैदराबादी अन्ना भी अपनी भारीभरकम नज़र इन दोनों पर रखता है। इस बीच एक मराठी फैमिली भी रेफरी की तरह विसिल बजाती हीरोइन बनने जा रही चुलबुली चाची के करीब आती है। आगे मैडम एंड कंपनी क्या क्या गुल खिलाती है – यही है “चुलबुली चाची” खबरनामा।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

  • By admin
  • August 31, 2026
  • 17 views
लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission  Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

  • By admin
  • August 31, 2026
  • 13 views
निर्माता मनीष शाह की रोमांटिक संगीतमय सौगात: ‘बरसात हैं’ रिलीज, 4 सितंबर को आएगी ‘तेरी आंखों में’

बॉलीवुड स्टार स्नेहा उल्लाल के हाथों सम्मानित हुए Melody Monks Entertainment के Founder & Director डॉ. देबोजीत लाहिड़ी

  • By admin
  • August 31, 2026
  • 21 views
बॉलीवुड स्टार स्नेहा उल्लाल के हाथों सम्मानित हुए Melody Monks Entertainment के Founder & Director डॉ. देबोजीत लाहिड़ी

फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

  • By admin
  • August 30, 2026
  • 22 views
फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

  • By admin
  • August 29, 2026
  • 26 views
Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also  Entrepreneur & Social Worker,  His Gujarati Film Layak Nalayakk  Released Successfully Recently

“SPANDANE” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Sachin Sagare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • August 28, 2026
  • 30 views
“SPANDANE” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Sachin Sagare In Jehangir Art Gallery