Kashaf Films Production’s First Venture Romantic Film Will Be Shot In Uttarakhand In November

कशफ फिल्मस प्रोडकशन के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में नवम्बर से होगी

वरुण धवन की फिल्म जुड़वां 2 के हिट गीत चलती है क्या 9 से 12, करण जौहर की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” के गीत “मुंबई दिल्ली दी कुड़ियां”, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “केदारनाथ” के गीत “स्वीट हार्ट” और “बद्रीनाथ की दुल्हनिया” का टाइटल सॉन्ग गा चुके सिंगर देव नेगी की आवाज़ में मुंबई में एक रोमांटिक गीत रिकॉर्ड किया गया। निर्माता सय्यद आलम और निर्देशक समीर खान की अपकमिंग हिंदी फिल्म “दिल में उतर के देखो ना” का टाइटल ट्रैक देव नेगी ने गाया है जिसे पवन मुरादपुरी ने कमपोज किया और रागिब इरशाद ने लिखा है।

“तिशनगी” जैसी बॉलीवुड मूवी डायरेक्ट कर चुके समीर खान ने बताया कि यह गीत फिल्म में बेहद अहम सिचुएशन पर आता है। इस फिल्म में कुल चार गाने होंगे जिन्हें बड़े सिंगर्स गाएंगे। फिल्म का म्यूज़िक इसका प्लस प्वाइंट होगा।

इस टाइटल गीत की रिकॉर्डिंग के साथ ही इस फिल्म का मुहूर्त भी कर दिया गया। इसके प्रोड्युसर सय्यद आलम हैं।

इस फिल्म के हीरो कैस तन्वी होंगे जो समीर खान की पिछली फिल्म

”तिशनगी” मेे भी हीरो थे और उनकी एक्टिंग की तारीफ सभी ने की थी।

समीर खान ने बताया कि कशफ फिल्मस प्रोडकशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कहानी काफी डिफरेंट है। रियल इंसिडेंट से इंस्पायर इस लव स्टोरी की शूटिंग नवम्बर के पहले हफ्ते से उत्तराखंड में शुरू होगी।

फिल्म “दिल में उतर के देखो ना” के डी ओपी पप्पू के शेट्टी, आर्ट डायरेक्टर संदीप बेरा और एडिटर अशफाक मकरानी होंगे।

इस फिल्म की कहानी काफी अलग किस्म की है। तिशनगी फिल्म में पहली बार एक साईको लवर को बॉलीवुड में एक नये अंदाज़ में पेश करने वाले समीर खान अपने इस नए प्रोजेक्ट से बेहद उत्साहित हैं।

    

इस फिल्म के गीतों को बॉलीवुड के बड़े – बड़े गायक अपनी आवाज देंगे। फिल्म की हेरोइन, विलेन और बाकी कलाकारों का चयन अभी बाकी है मगर सभी जाने पहचाने चेहरे होंगे। बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चा है कि इस फिल्म में इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल होंगे, जिनके बारे में जल्द ही ऑफिशियल एनौंस्मेंट की जाएगी।

प्रोड्युसर सय्यद आलम का दावा है कि यह हिंदी फिल्म लोगों को सिनेमा हॉल तक लाने को मजबूर करेगी।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata