Kallu-Yamini With Bharat Film Academy Started Bhojpuri Film Pyaar Jab Kehu Se Ho Jaala

कल्लू-यामिनी के साथ भारत फिल्म एकेडमी ने शुरू की प्यार जब केहू से हो जाला

भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फ़िल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग शुरू लखनऊ में

भारत फिल्म एकेडमी की पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू लखनऊ में, कल्लू यामिनी की जोड़ी आयेगी नजर

युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल यामिनी सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी फिल्म प्यार जब केहू से हो जाला की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह एक साथ नजर आने वाले हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर इश्क़ में नादानियाँ करते हुए दिखेंगे। यह फिल्म फुल इंटरटेनिंग सिनेमा है, जो कि सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आने वाली है। अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी ने अब तक कई भोजपुरी फिल्में एक साथ की हैं और उनकी रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाती है। उनमें कमाल की अंडरस्टैंडिंग और दोनों के बीच गजब की ट्यूनिंग है।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में अव्वल दर्जे पर एक्टिंग क्लासेस चला रही भारत फिल्म एकेडमी पहली बार भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रही है। इस बैनर की पहली भोजपुरी फिल्म प्यार जब केहू से हो जाला का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके शुरू कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ के मनोरम रिसोर्ट जलसा एवं आस पास के रामनीय स्थलों पर की जा रही है।

गौरतलब है कि फिल्म की निर्मात्री पद्मिनी सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा, साजन मिश्रा हैं। छायांकन फिरोज खान, नृत्य प्रसून यादव, मारधाड़ प्रदीप खड़का और कला निर्देशक संजय कुमार का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख (पप्पू), कबीर शर्मा हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, देव सिंह, अमित शुक्ला, लोटा तिवारी हैं। साथ ही भारत फिल्म एकेडमी के सूर्या यादव, अंकित सिंह, रोहित गोस्वामी प्रमुख भूमिकाओं में इस फिल्म से अपना फिल्मी कैरियर शुरू कर रहे हैं।

  

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में पिछले दो वर्षो से मशहूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट भारत फिल्म अकेडमी चल रही है। अब उन्होंने यह फैसला किया है कि उनके एक्टिंग स्कूल से जो भी स्टूडेंट्स पास आउट होते हैं या जो एकेडमी में कोर्स कर रहे हैं, उन्हें प्लेटफॉर्म देने के लिए यह अकादमी भोजपुरी एवं हिंदी फ़िल्म का निर्माण कर रही है। इनकी फिल्म में कोई बड़ा स्टार भी होगा और नए कलाकारों को भी चांस देंगे। भारत फिल्म एकेडमी की यह कोशिश है कि उनके एक्टिंग स्कुल मेे जो भी कोर्स करने आए, उन्हें उनकी प्रतिभा के अनुसार फिल्म मे  ब्रेक दिया जाय।

  • Related Posts

    लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

    महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

    लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

    महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

    You Missed

    हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

    • By admin
    • October 12, 2026
    • 16 views
    हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

    निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

    • By admin
    • October 12, 2026
    • 15 views
    निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

    नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

    • By admin
    • October 10, 2026
    • 22 views
    नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’

    मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

    • By admin
    • October 8, 2026
    • 22 views
    मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

    4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

    • By admin
    • October 8, 2026
    • 25 views
    4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

    माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

    • By admin
    • October 8, 2026
    • 22 views
    माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’