Actress Tanya Desai who worked with Saqib Saleem in Apoorva Lakhia’s Hindi web series CRACKDOWN will now be seen in Telugu Hindi film STREET LIGHT

अपूर्व लाखिया की हिंदी वेब सिरीज ‘क्रैकडाउन’ में साकिब सलीम के साथ काम करने वाली अभिनेत्री तान्या देसाई अब तेलगु हिंदी फिल्म “स्ट्रीट लाइट’ में नजर आएंगी

राजपाल यादव की कॉमेडी फिल्म “लेडीज टेलर” के निर्माता श्रीनिवास एम. की फिल्म ‘स्ट्रीट लाइट’ की शूटिंग पूरी

राजपाल यादव की कॉमेडी फिल्म “लेडीज टेलर” के निर्माता ममीडाला श्रीनिवास एम. अब बतौर प्रोड्यूसर एक फिल्म ‘स्ट्रीट लाइट’ लेकर आ रहे हैं, जो तेलगु और हिंदी में एक साथ बनाई गई है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। विश्वा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्ट्रीट लाइट’ मेे बॉलीवुड की एक्ट्रेस तान्या देसाई अहम भूमिका निभा रही हैं। अंकित राज और विनोद कुमार की भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है।

अंकित राज भी एक मशहूर बॉलीवुड एक्टर और मॉडल हैं। अंकित राज अब तक कई टीवी शोज़ मेे कई शानदार भूमिका अदा कर चुके हैं। अंकित राज ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो “कबूल है” से की, जिसके बाद वह इश्कबाज जैसे शोज में नजर आये। अंकित ने बॉलीवुड में डेब्यू वर्ष 2014 में आई फिल्म करले प्यार करले से की थी। और अब अंकित राज स्ट्रीट लाइट में दिखाई देंगे।

इस सस्पेंस, क्राइम, रोमांटिक और ड्रामा मूवी की शूटिंग पूरी कर ली गई है। एस वी स्टूडियोज़ प्रस्तुत मूवी मैक्स के बैनर तले बनी फिल्म अगले माह रिलीज़ की जाएगी।

आपको बता दें कि तेलगु अभिनेत्री तान्या देसाई हाल ही में अपूर्व लाखिया की हिंदी वेब सिरीज ‘क्रैकडाउन’ में नजर आईं थीं। वेब सिरीज़ ‘क्रैकडाउन’ में तान्या देसाई ने साकिब सलीम, अंकुर भाटिया, श्रिया पिलगांवकर के साथ काम क़िया था। तान्या देसाई ने तमिल वेब सिरीज़ “गॉड मै न” मेे भी काम किया है।

सवाल के जवाब में तान्या देसाई ने अपनी आगामी हिंदी तेलगु फिल्म “स्ट्रीट लाइट” के बारे में कहा, “फिल्म “स्ट्रीट लाइट” की कहानी और इसका कांसेप्ट एकदम यूनिक है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे इंसान रात के अंधेरे और अकेलेपन में निगेटिव फीलिंग्स महसूस करता है। इस फिल्म में सस्पेंस और मिस्ट्री भी है। इसमें रोमांस, सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन्स भी हैं। इसमें मैं एक बेहद ही अहम किरदार में हूं।”

तान्या देसाई ने आगे कहा, “इस फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीनिवास सर के साथ काम करना मेरे जीवन का बेहतरीन अनुभव रहा है। उनकी निगरानी में एक्ट करके मैं खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस करती हूं। वे बहुत ही टैलेंटेड फिल्म मेकर हैं। और सबसे बड़ी बात यह है कि वह सब लोगों से समानता से व्यवहार करते हैं। यह बहुत ही अच्छी फिल्म बनी है।”

इस मूवी के निर्माता ममीडाला श्रीनिवास का कहना है कि फिल्म को 45 दिनों के अंदर दो शेड्यूल में एक सेट पर शूट किया गया था। फिल्म इस बारे में है कि मनुष्य अंधेरा होने पर कैसे सोचता और व्यवहार करता है। यह फिल्म थ्रिल और रोमांस से भरी है। इसमें शकालाका शंकर, चित्रम श्रीनु, धनराज, डॉ. परमहंस, अंकित राज, वैभव, काव्या रेड्डी, बालाजी नागालिंगम और अन्य कलाकार शामिल हैं। संगीत यू एल.वी. प्रद्योथन का है। छायांकन रवि कुमार नीरला द्वारा किया गया है। संवाद और गीत विष्णु शर्मा द्वारा लिखे गए हैं। संपादन शिव वाई प्रसाद द्वारा किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल फिल्म की डबिंग चल रही है। कोरोना काल में अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान इस फिल्म की शूटिंग सितम्बर में शुरू हुई और अक्टूबर मेे ख़तम हो गई। कोविड 19 के इस दौर में तमाम तरह की सावधानियों के साथ इसको फिल्माया गया। साउथ में ही एक बड़ा सेट लगाकर इस फिल्म की शूटिंग रात में की गई क्योंकि कहानी भी रात की है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी कमाल की हुई है। इस फिल्म की शूटिंग 8 कैमरा से हुई है, जो बेस्ट क्वालिटी देने वाला कैमरा है। इस फ़िल्म के कैमरामैन रवि कुमार नीरला को 6 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।

इस फिल्म की कहानी रात की एक्टिविटी के इर्दगिर्द घूमती है। अक्सर रात की तनहाई और अंधेरे में इंसान के अंदर की तमाम बुराइयां जाग जाती हैं, रात में कई इंलीगल एक्टिविटी भी होती है। उन तमाम चीजों को इस फिल्म में पिरोने का प्रयास किया गया है। जहां तक फिल्म के संगीत का सवाल है तो इस फिल्म में एक ही सिचुएशनल सांग है जो “दम मारो दम” जैसा एक गीत है।

      

तान्या देसाई की एक्टिंग से भी निर्माता बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि तान्या देसाई ने अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म में जान डाल दी है। मै यह दावे के साथ कह सकता हूं कि वह साउथ की बड़ी हीरोइन बनेंगी।”

फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीनिवास एम फिलहाल और कई हिंदी वेब सिरीज़ बना रहे हैं। वह टेक्नोलॉजी, मेडिकल डेवलपमेंट, पॉलिटिकल ड्रामा, क्वालिटी बर्थ के कांसेप्ट पर भी जल्द वेब सिरीज़ बना रहे हैं।

Related Posts

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

Veteran actress Seema Pahwa is set to make her vertical-format debut with the upcoming female-led crime thriller ‘Lady Bond007’, directed by Sajan Agarwal. The series will premiere on Rocket Reels…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 12 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 20 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata