Desistar Samar Singh’s Fighter King Grand Muhurat Concluded

समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत देसीस्टार समर सिंह की भोजपुरी फिल्म फाईटर किंग का मुहूर्त लखनऊ के चिन्मय रिसोर्ट में भव्य पैमाने पर धूमधाम से  किया गया।  फ़िल्म का मुहूर्त प्रभु नाथ राय (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभु नाथ राय एवं कई गणमान्य प्रमुख अतिथि मौजूद थे। इस मौके पर प्रभु नाथ राय को गणेश जी प्रतिमा और साल देकर सम्मानित किया गया। मुहूर्त पर पधारे सभी दिग्गज हस्तियों ने फ़िल्म की पूरी टीम को बधाई दी और साथ ही फ़िल्म के सफलता के लिए कामना भी किया। गणमान्य व दिग्गज हस्तियों के स्वागतांक्षी मनोज सिंह (राष्ट्रीय महा सचिव, अखिल भारतीय  भोजपुरी समाज), ए एन सिंह, ए के सिंह, तनुज कुमार अग्रवाल, संजय सिंह, राजीव सिंह, दीपक सिंह, भरत लाल (आईआईटी कानपुर मीडिया प्रभारी)

हैं। मैनेजर एमडी अफजल शाह हैं।

उल्लेखनीय है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म फाईटर किंग में केन्द्रीय भूमिका में देसीस्टार समर सिंह एक अलग अवतार में रूपहले परदे पर धूम मचाने वाले हैं। उनके साथ बतौर नायिका यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे नजर आने वाली हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। कई हिट फ़िल्मों का कुशल निर्देशन कर चुके फिल्म निर्देशक संजीव श्रीवास्तव इस फ़िल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं। फिल्म के लेखक भी संजीव श्रीवास्तव हैं। उनके निर्देशन में समर सिंह एकदम अलग लुक में नजर आएंगे। एक्शन लव स्टोरी एवं फुल टू एक्शन पैक्ड इस फ़िल्म में समर सिंह का किरदार काफी पॉवरफुल और चैलेंजिंग है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे नवयुवक की है, जो सच्चा देश प्रेमी है। वह देश की आन बान शान के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए सदैव तत्पर रहता है। लव, एक्शन, ड्रामा से परिपूर्ण यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर निर्मित की जा रही है। साफ-सुथरी, सम्पूर्ण पारिवारिक इस फ़िल्म को परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे। फिल्म का गीत-संगीत भी काफी मधुर एवं कर्णप्रिय बनाया जा रहा है। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। इस फिल्म में भी समर सिंह का देसी गीत सुनने व देखने को मिलेगा। फ़िल्म का प्रचार प्रसार रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेजगत में देसीस्टार का खिताब हासिल करने वाले यूट्यूब पर बादशाहत कायम करने वाले गायक व फ़िल्म अभिनेता समर सिंह ने भोजपुरी गीत-संगीत की दुनियां में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने विगत दो वर्षों से देसी अन्दाज में खांटी भोजपुरिया माटी का लोकगीत गाकर करोड़ों दिलों में घर बना लिया है। उनके खास शैली में गाये हुए गीतों के ऑडियो-वीडियो से भोजपुरी अल्बम के गीतों में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है और अब ठेठ देसी अलबम के गीत देखने और सुनने को मिल रहा है।

   

जिसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ समर सिंह को जाता है। समर सिंह को हाल ही में इंडिया टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में सत्रहवां स्थान मिला है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके हुनर और लगन की बदौलत और भी कई रिकॉर्ड उनके नाम होने वाले हैं।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 16 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 13 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 26 views
राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी पर

Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 20 views
Xishmiya Brown – Indian Model & Socialite

Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

  • By admin
  • October 3, 2026
  • 24 views
Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai