Lantern 2.0 Released By Chhote Baba Basahi As A Singer Actor First Music Video

छोटे बाबा बसही का बतौर सिंगर ऐक्टर फर्स्ट म्यूज़िक वीडियो “लालटेन 2.0” हुआ रिलीज़

अनोखे म्यूज़िक वीडियो “लालटेन 2.0” से चमक रहे हैं छोटे बाबा बसही

संगीतकार छोटे बाबा बसही अब बने परफॉर्मर, पहले म्यूज़िक वीडियो में विदेशी मॉडल्स के साथ नज़र आ रहे हैं

भोजपुरी सिनेमा जगत की कई सुपरहिट फिल्मों में मधुर संगीत दे चुके सुप्रसिद्ध संगीतकार छोटे बाबा अब सिंगर के साथ-साथ ऐक्टर भी बन गए हैं। जी हां भोजपुरी संगीतकार छोटे बाबा बसही ने अब एक नई पहल किया है और वह अपना पहला म्यूज़िक विडियो “लालटेन 2.0” लेकर आ गए हैं। जिसे उन्होंने खुद गाया भी गई और एक्टिंग भी की है। म्यूज़िक टोन द्वारा यह गाना रिलीज किया गया है। इस गाने की विशेषता यह है कि इसमें छोटे बाबा बसही तीन विदेशी मॉडल्स के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को ये गाना रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

आज के युवा दर्शकों के लिए छोटे बाबा बसही का यह एलबम एक शानदार गिफ्ट है, जो लोगो को काफी पसंद आ रहा है। संगीतकार, गायक से एक्टर बने छोटे बाबा बसही के इस लैवेश सांग को डायरेक्ट किया है विभांशु तिवारी ने, जो पंजाबी म्यूज़िक वीडियो के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं। इस स्पेशल सांग के बारे में विडियो डायरेक्टर कहते हैं “इस गाने की खासियत यह है कि इसमें एक भोजपुरी लोक गीत को वेस्टर्न टच दिया गया है। छोटे बाबा ने इसे गाया है और वह पहली बार किसी विडियो में परफॉर्म भी कर रहे हैं। अब वह परफॉर्मेंस के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। इस वीडियो की शूटिंग दिल्ली में की गई है। इसमें साउथ अफ्रीका की मॉडल एलीना ने छोटे बाबा के साथ परफॉर्म किया है। इसमें दो रशियन मॉडल्स एनीका, गेलीना भी नजर आ रही हैं। इसको बिल्कुल फिल्मी अंदाज में शूट किया गया है। पंजाबी एलबम्स के बड़े डीओपी शाकिर अली ने इस गाने का फिल्मांकन किया है। कोरियोग्राफर रौनक राउत हैं, जो ढेर सारे पंजाबी म्यूज़िक वीडियो कोरियोग्राफ कर चुके हैं।  छोटे बाबा की स्टाइलिस्ट दीक्षा त्रिपाठी हैं, वह भी पंजाब की मशहूर स्टाइलिस्ट हैं। विडियो के प्रोडक्शन की जिममेदारियां मित्रों प्रोडक्शन ने बखूबी निभाई हैं।”

लालटेन 2.0 के निर्देशक विभांशु तिवारी ने बताया कि शूटिंग के समय ऐसा नहीं लग रहा था कि छोटे बाबा पहली बार विडियो में काम कर रहे हैं क्योंकि वह वर्षो से संगीत जगत में सक्रिय हैं। इनके साथ हम आगे भी कई प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि भोजपुरी के लोक गीतों को वेस्टर्न स्टाइल में दर्शको के रूबरू क़िया जाए। खेसारी लाल यादव का कई साल पहले आया एक गीत लालटेन काफी हिट हुआ था, छोटे बाबा ने उसी गीत का रीमेक क़िया है जिसका नाम रखा गया है लालटेन 2.0″।

अब तक लगभग 20 से ज़्यादा पंजाबी म्यूज़िक वीडियो डायरेक्ट कर चुके विभांशु तिवारी बताते हैं कि एक रात को 12 बजे उनके पास छोटे बाबा का फोन आया कि वह इस तरह का एक विडियो बनाना चाहते हैं। इसके म्यूज़िक प्रोग्रामर पंजाब के विख्यात प्रोग्रामर और रैपर जे डी हैं जिन्होंने इसमें रैप भी किया है। एक बात आपको बताऊं कि छोटे बाबा के इस एलबम में पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़ी कई प्रतिभाओं ने काम किया है लेकिन दिलचस्प पहलू यह है कि वे सारे लोग यूपी बिहार के ही हैं जो पंजाबी म्यूज़िक वीडियो के लिए काम करते आ रहे हैं।

  

इस सांग को गाया है छोटे बाबा (बसही) और विनी उपाध्याय ने जबकि लिरिक्स आज़ाद सिंह के है और इनके री लिरिक्स लिखे हैं सुमित चंद्रवंशी ने। इसका मिक्स मास्टर सागर भाटिया ने किया है। म्यूज़िक प्रोड्युसर और रैपर जयदीप वर्मा जे डी हैं। इस एलबम का कांसेप्ट और डायरेक्शन विभांशु तिवारी का है। इस शानदार विडियो में छोटे बाबा एक रॉक स्टार और रैपर के लुक मेे दिखाई दे रहे हैं। नए गाने के बोल बहुत प्यारे हैं।

Related Posts

Priyanka Singh’s Neelam Giri Starrer Video Song Pardesiya Went Viral As Soon As Released

प्रियंका सिंह का नीलम गिरी स्टारर वीडियो सांग परदेसिया रिलीज होते ही हुआ वायरल ब्लॉकबस्टर हिट गाना छलकत हमरो जवानियाँ फेम पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह का गाया हुआ नया भोजपुरी गीत परदेसिया…

DJ Kimi’s Song Pari Hoon Mai Released

While everyone loves to play Garba at the holy festival of Navratri, Dj Kimi released her song “Pari Hoon Main”, it was liked by everyone. The special thing about this…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !