Actress Poonam Dubey Is Shooting For The Film Kallu Ki Dulhania

फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” की शूटिंग कर रही हैं ऐक्ट्रेस पूनम दुबे

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हिरोइनों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकी पूनम दुबे आजकल भोजपुरी फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की खास बात यह है कि भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” मेे सात हीरोइन हैं। भोजपुरी के लगभग सभी स्टार्स के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री पूनम दुबे का रोल इस फिल्म में बहुत शानदार है।

भोजपुरी फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” के निर्माता मुकेश गुप्ता और अभिषेक ठाकुर हैं जबकि इस फिल्म के डायरेक्टर चन्दन उपाध्याय हैं। आई एल गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस भोजपुरी फिल्म के संगीतकार ओम झा और डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। मुकेश गुप्ता कृत फिल्म “कल्लू की दुल्हनिया” में अरविंद अकेला कल्लू, पूनम दुबे, मणि भट्टाचार्य, निधि झा, सोनालिका प्रसाद, प्रीति ध्यानी, ज़ोया खान, अहाना भारद्वाज, संजय पांडेय, किरण यादव और संजय वर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

पूनम दुबे के फैन्स के लिए यह फिल्म बहुत विशेष है जिसमें उनका लुक तो डिफरेंट है ही, उनका किरदार भी काफी इंट्रेस्टिंग है। फिल्म की आधा दर्जन से ज़्यादा हिरोइनों में से कौन “कल्लू की दुल्हनिया’ बनेगी, यह तो लोगों को फिल्म देखकर मालूम होगा मगर पूनम और कल्लू की केमिस्ट्री इस फिल्म में हंगामा मचाने वाली है।

यह फिल्म करके पूनम दुबे बेहद उत्साहित हैं।  वह कहती हैं “कल्लू की दुल्हनिया जैसा कि फिल्म के टाइटल से लग रहा है कि यह एक बेहद रोचक कहानी है, जिसे काफी इंट्रेस्टिंग ढंग से पर्दे कर पेश किया जा रहा है। कल्लू कमाल के सिंगर और एक्टर हैं। इस मूवी में मेरा किरदार काफी डिफरेंट है जो मेरे फैन्स और दर्शकों को बहुत पसंद आने वाला है।”

आपको बता दें कि अपनी फिल्मों, अपने लुक और अपने ग्लैमरस किरदारों के अलावा पूनम दुबे अपनी हॉट तस्वीरों और आकर्षक वीडियो की वजह से भी सोशल मीडिया में सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में पूनम दूबे की भोजपुरी फिल्म “मैं तेरा आशिक” वेव म्यूज़िक के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुई जहां फिल्म को 5 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल गए हैं।

 

रवि किशन, दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, यश मिश्रा, रितेश पांडे, कल्लू और अंकुश राजा जैसे लगभग सभी भोजपुरी स्टार्स के साथ काम कर चुकी पूनम दूबे के अंदाज के लोग दीवाने हैं. भोजपुरी में दर्जनों हिट फिल्में देने वाली पूनम दूबे को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। पूनम दूबे ने कई हिंदी फिल्म में हिट आइटम सांग भी किया है।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata