Shooting of 3 Bahuraniyaans Started From Maa Bhagwati Temple In Varanasi

तीन बहुरानियाँ की शूटिंग वाराणसी में माँ भगवती मंदिर से शुरू की गई

देवशक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी संस्कृति व संस्कार को समेटे हुए भोजपुरी फिल्म तीन बहुरानियाँ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी के पियरी गाँव स्थित माँ भगवती मंदिर से शुरू की गई। चूँकि फ़िल्म में पूजा पाठ का दृश्य फिल्मांकन करना था, इसलिए माँ भगवती मंदिर से शुरुआत होना बहुत सुखद संयोग है।

गौरतलब है कि देव शक्ति एंटरटेनमेंट बैनर के तले भव्य पैमाने पर निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तीन बहू रानियां समाज को जागरूक करने वाली है। यह क्या फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इस फिल्म को परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकेंगे और फिल्म का आनंद उठा सकेंगे। इस फिल्म से समाज को नया मैसेज भी मिलेगा। इस फिल्म की शूटिंग तीन जनवरी से वाराणसी के कई मनोरम स्थलों पर उम्दा तकनीकी के साथ शुरू करना भी एक संयोग है। मजे की बात यह है कि 3 बहुरानियाँ फ़िल्म की मेकिंग में तीन अंक का जोड़ बेमिसाल है। इस फ़िल्म में 3 अंक काफी महत्वपूर्ण है।

फ़िल्म के निर्माता राम करन कुमार, संतोष कुमार शंकु और फिल्म निर्मात्री तनुप्रियंका सिंह हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक रंजीत सिंह। फिल्म के कथा, पटकथा सार्दुल राठौर, संवाद बिट्टू विद्यार्थी हैं, जिन्होंने सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म का लेखन किया है। संगीतकार एस के बच्चा, अजय सिंह एजे हैं, जिन्होंने गीतकार जेडी बहादुर, बिट्टू विद्यार्थी, तारकेश्वर मिश्रा राही के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन उदय तांती कर रहे हैं, जो बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर प्रकाश झा के चहेते सिनेमाटोग्राफर है। वे बहुचर्चित वेब सीरीज आश्रम के भी कैमरामैन रह चुके हैं। नृत्य निर्देशन अनुज मौर्य हैं।

फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अयाज खान, अरमान ताहिल, रीना बाघमारे, निधि पाल, मधु सिंह राजपूत, ज़ुबैर शाह, बन्धु खन्ना, शिल्पा जोशी, सचिन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सरिता यादव, मास्टर जयदेव सिंह आदि हैं।

Related Posts

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला फिल्म प्रोड्यूसर्स के लिए मिसाल बनी फ़िल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने मोस्ट टैलेंटेड डायरेक्टर चंदन सिंह के निर्देशन में एक साथ 11भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिना रुके, बिना थके…

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

महिला सशक्तिकरण की बात करें या नारी शक्ति की बात करें तो आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवा रही है।…

You Missed

“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 16 views
“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 11 views
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 15 views
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 18 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 10 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 10 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत