Shubh Ghadi Aayo Trailer released on the auspicious occasion of Makar Sankranti Gains Lakhs Of Views On Youtube

मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर ट्रेलर हुआ रिलीज़, लाखों मिल रहे हैं व्यूज़, कल्लू अक्षरा की जोड़ी सुर्खियों में “शुभ घड़ी आयो”

भोजपुरी सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ का ट्रेलर मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। अब तक इसे 6 लाख से अधिक लोगों ने देखा और पसंद किया है।

टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ इस फिल्म का ट्रेलर बहुत शानदार है। अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह के फैन्स इसे खूब लाइक कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू का अलग सा लुक और उनका अभिनय सराहनीय है। फिल्म का ट्रेलर इतना बढ़िया और मसालेदार है कि लोगों को फिल्म की रिलीज का इंतेज़ार है। यह एक म्यूजिकल फैमिली ड्रामा है जिसने बेहतरीन गीत संगीत, स्टोरी में ट्विस्ट सब कुछ है।

इस फिल्म में पहली बार अभिनेत्री अक्षरा सिंह और कल्लू की जोड़ी रुपहले पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ को काफी बड़े लेवल पर फिल्माया गया है और इसका लुक ऑडिएंस के लिए एकदम नया और ताज़ा है. भोजपुरी दर्शक काफी समय से कल्लू और अक्षरा सिंह को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने की ख्वाहिश रखते थे और अब इस फिल्म से दर्शकों का यह सपना पूरा होने जा रहा है.

इस फिल्म का कांसेप्ट भोजपुरी फिल्मों की ऑडिएंस के लिए फ्रेश है. फिल्म को निर्देशक चंदन उपाध्याय खूबसूरत रूप दिया है.

लेखक आशुतोष सिंह और निर्देशक चंदन उपाध्याय की फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ ‘सिलेमा फिल्म्स’ के बैनर तले बनाई गई है. फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारेलाल कवि, यादव राज, श्याम देहाती हैं। फिल्म के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव, रीता विद्यार्थी और संध्या सिंह हैं.

फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह , बी आई बी बिजेंद्र के अलावा विनोद मिश्रा ,मटरू,मेहनाज़ श्रॉफ जैसे कलाकार है। फिल्म के डीओपी डी के शर्मा, एडिटर गुरजेंट सिंह, आर्ट डायरेक्टर अजय मौर्या, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम आई फोकस स्टूडियो में हुआ है। फिल्म प्रचारक अखिलेश सिंह है।सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस युग में इसका ट्रेलर वायरल हो गया है।  अक्षरा सिंह अपनी इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और फिल्म के ट्रेलर को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स से बेहद खुश हैं। वह कहती हैं ‘हमारी इस फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से जैसा बढ़िया प्रतिसाद मिल रहा है मैं बेहद एकसाईटेड हूं। इस फिल्म का सब्जेक्ट नया है। कल्लू  के साथ भी मैंने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है इसको लेकर भी काफी उत्त्साहित हूँ। जिस तरह दर्शकों ने ट्रेलर को पसंद किया है हमे उम्मीद है कि हमारी जोड़ी और केमिस्ट्री को ऑडिएंस फिल्म में भी पसन्द करेगी।”

  

गौरतलब है कि फिल्मी गलियारों में यह चर्चा है और ट्रेड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म एक शुभ जोड़ी होने की वजह से बॉक्स औफिस पर भी बड़ी शुभ साबित होगी।

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 22 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata