Pawan Singh praised CM Yogi Adityanathji Maharaj Thanked

पवन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ जी महाराज की प्रशंसा, दिया धन्यवाद

पवन सिंह कर रहे हैं जौनपुर में भारी सुरक्षा के बीच मेरा भारत महान की शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारी सुरक्षा के बीच मेगा बजट की भोजपुरी फिल्म “मेरा भारत महान” की शूटिंग कर रहे हैं। वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा. लि. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “मेरा भारत महान” की शूटिंग जौनपुर में भारी सुरक्षा के साथ की जा रही है।

शूटिंग के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया में आया है, जिसमें पवन सिंह भारी सुरक्षा के साथ सेट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पवन सिंह के साथ काफी तादाद में पुलिस फोर्स सुरक्षा देते हुए नजर आ रही है। आपको बता दें कि फिल्‍म मेरा भारत महान की शूटिंग के दौरान कुछ दिन पहले फिल्‍म की अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर कुछ उपद्रवी तत्‍वों ने पत्‍थरबाजी कर दिया था, जिसके बाद यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सभी कलाकारों के लिए विशेष सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

मिल रही भारी सुरक्षा को लेकर पवन सिंह ने प्रशंसा करते हुए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि माननीय योगी महाराज जी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ कि वे हम कलाकारों को इतनी ज्यादा सुरक्षा दे रहे हैं। उनकी तरफ से हमें स्नेह दुलार प्यार मिल रहा है। श्री योगी महाराज जी ने उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए कलाकारों एवं फ़िल्म की पूरी टीम को सुरक्षा देने का ठोस कदम उठाया है। पवन सिंह आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश में बड़ी बड़ी फ़िल्मों की शूटिंग करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सांसद व मेगा स्टार रवि किशन और पावर स्टार पवन सिंह स्टारर फिल्म निर्माता सत्यजीत राय, बिपुल राय द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी संभाल रहे हैं।

Related Posts

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of…

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

You Missed

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 17 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 14 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज