Arvind Akela Kallu and Pramod Shastri’s film trailer getting a great response on social media

अरविन्द अकेला कल्लू और प्रमोद शास्त्री की प्यार तो होना ही था का ट्रेलर हुआ आउट, मिल रहा है शानदार रिस्पांस

भोजपुरी सिनेमा के डायनामिक डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री हमेशा कुछ नया लेकर आते हैं। इस बार भी वह भोजपुरिया दर्शकों के लिए एक अनूठी फ़िल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “प्यार तो होना ही था”। सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर आज वेलेंटाइन डे पर डीआरजे रिकॉर्ड्स से रिलीज होते ही खूब पॉपुलर हो रहा है। दिल को छू लेने वाला युवा सुपरस्टार ‘अरविन्द अकेला कल्लू’ और निर्देशक ‘प्रमोद शास्त्री’ की भोजपुरी फिल्म “प्यार तो होना ही था” का यह ट्रेलर सभी को बहुत अच्छा लग रहा है।

Link –

 

ए.सी.एच. एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर तले निर्मित की गई युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और निर्देशक प्रमोद शास्त्री की हैट्रिक भोजपुरी फिल्म प्यार तो होना ही था का ट्रेलर वेलेंटाइन डे पर डीआरजे रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से आउट किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय स्थलों पर की गई है। इस फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता अमित हिंडोचा ने भव्य पैमाने पर किया है। काफी मंझे हुए फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री काफी सुलझे हुए फिल्म डायरेक्टर हैं। उन्होंने यह एक स्वस्थ मनोरंजक व संपूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्देशन किया है। हर वर्ग के दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर इस फिल्म की मेकिंग की है। भोजपुरिया दर्शकों के बीच एक बार फिर निर्देशक प्रमोद शास्त्री, नायक अरविन्द अकेला कल्लू की सुरपहिट जोड़ी खूब धमाल मचाने वाली है।

फ़िल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार है। कल्लू का एक से बढ़कर एक एक्शन देखने लायक है। ट्रेलर बेहतरीन गानो से भरपूर है। कल्लू के फैन्स के लिए यह एक तोहफा है।

फिल्म प्यार तो होना ही था के लेखक एस. के. चौहान, संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस. के. चौहान, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रकाश बारूद हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह जग्गी, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिनेश यादव, कला महेंद्र सिंह का है। कार्यकारी निर्माता दीपक सिंह, लाइन प्रोड्यूसर शाहनवाज हुसैन हैं। निर्माण सलाहकार कुमार विशाल वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, कनक यादव, सुशील सिंह, देव सिंह, अनूप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, रोहित सिंह मटरू, पुष्पा वर्मा, सुधा झा, अशोक शुक्ला, बबलू खान, चंदन कश्यप, आशीष हरपाल सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश शर्मा, अजितेश पंडित आदि हैं।

  • Related Posts

    Dr. Krishna Chouhan Successfully Organized The 6th “Mahatma Gandhi Ratna Awards 2026” In Mumbai

    Actors Surendra Pal, Dilip Sen, Ali Khan, Sunil Pal, singer Ritu Pathak, BN Tiwari, Ramesh Goyal, Anil Singh, Ketan Karande, writer Deepak Desai, Dr. Mustafa Yusuf Ghom, Bright Outdoor Media…

    फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

    भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया…

    You Missed

    पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 17 views
    पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

    सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 12 views
    सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 15 views
    गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.

    Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

    • By admin
    • October 14, 2026
    • 15 views
    Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 19 views
    A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

    • By admin
    • October 13, 2026
    • 22 views
    नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव