Digital Star Satish Ray’s quirky new avatar in ‘Pandeyji Zara Sambhalke!’

डिजिटल स्टार सतीश रे दिखेंगे ‘पांडेजी ज़रा संभलके‘ में एक नये अवतार में !

 आज की शहरी ज़िंदगी पूरी तरह से तनाव और अन्य जटिलताओं से परिपूर्ण होती है. ऐसे में हंसने-हंसाने की ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा महसूस की जाने‌ लगी है. ऐसे में अब आपको हंसाने के लिए कॉमेडी सीरीज़  ‘पांडेजी ज़रा संभलके’ जल्द ही आपके सामने पेश होगी.

इस सीरीज़ की कहानी मनोज पांडे (सतीश रे) नामक एक ऐसे शख़्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी गर्लफ़्रेंड दिबोशी (डॉली चावला) के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता है. उसकी ख़्वाहिश हमेशा से ही दिबोशी से शादी करने की रही है लेकिन उसकी ज़िंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है जब वो ख़ुद को अपनी बचपन की दोस्त इशिता (कनिका खन्ना) की तरफ़ आकर्षित पाता है जिससे फिल्म में हास्य की नई नई परिस्थितियों का निर्माण होता है. अभिनेता प्रकाश जैस इस सीरीज़ में सतीश रे के दोस्त नरेश के अहम रोल में नज़र आएंगे.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सतीश रे द्वारा निभाए गये ईमानदार शर्मा, अल्फ़ा पांडे और बबन भोला जैसे किरदार काफ़ी लोकप्रिय साबित हुए थे. उनके शो ‘ईमानदार इंटरव्यू’ के साथ साथ भोजपुरी और बिहारी लहज़े में उनके बोलने का अंदाज़ भी देशभर के युवाओं को ख़ासा पसंद आया था. अब इस सीरीज़ में सतीश रे का फिर से एक नया अंदाज़ देखने को मिलेगा.

‘पांडे जी संभलके’ का निर्माण किया है मैत्री फिल्म प्रोडक्शन के गनु दादा और अमोल भोसले ने जबकि इस सीरीज़ को विनय शांडिल्य ने निर्देशित किया है. वहीं निखिल रायबोले और भूपेंद्रकुमार नंदन ने‌ इस सीरीज़ को मिलकर लिखा है.

कॅफे स्टुडिओज के बैनर तले बनी सीरीज ‘पांडे जी ज़रा संभलके’ 17 फरवरी से MX प्लेयर पर उपलब्ध होगी. इस सीरीज का पोस्टर वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद जारी किया जाएगा. ठीक ऐसे वक्त पर जब पांडेजी हमेशा के लिए अपनी वैलेंटाइन की सहेली के प्रति आकर्षित हो रहे होंगे!

  • Related Posts

    फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

    भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी और फिल्म प्रोडक्शन हाउस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया…

    THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

    एक मोबाइल-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म, जो भारतीय लोककथाओं, पौराणिक कथाओं, क्षेत्रीय किंवदंतियों और समकालीन ड्रामा को नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। नई दिल्ली, भारत: ऐसे दौर…

    You Missed

    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 16 views
    “ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

    एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 11 views
    एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    • By admin
    • October 1, 2026
    • 15 views
    “NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

    भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 18 views
    भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

    भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 10 views
    भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

    100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

    • By admin
    • September 30, 2026
    • 13 views
    100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत