Music Video International Bihari Ready To Rock Again – Ammy Kang

म्यूजिक वीडियो “इंटरनेशनल बिहारी” के साथ एक बार फिर धूम मचाने को तैयार : एमी कांग

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने रैपर एमी कांग एक बार फिर से सुर्खियों में  और वजह है उनकी आने वाली म्यूजिक वीडियो “इंटरनेशनल बिहारी” जो मार्केट में आने से पहले ही चर्चाओं में बना है । लव चांस,बाबा जी की बूटी,भोजपुरी हिपहॉप,जय जय बिहार जैसे सुपरहिट गाना देकर एमी कांग ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है । आज एमी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक स्टार रैपर व सिंगर के रूप में जाने जाते हैं खासकर युवा दर्शक वर्ग में उनकी पकड़ काबिले तारीफ है l

हाल ही में मीडिया को संबोधित करते हुए एमी ने बताया कि उनकी आगामी आने वाली म्यूजिक वीडियो “इंटरनेशनल बिहारी” बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है जिसमें कुल 10 गाने हैं इसके गीतकार व संगीतकार संतोष पुरी है इस एल्बम में भोजपुरी की स्टार गायिका प्रियंका सिंह की भी आवाज का जलवा दिखेगा,साथ ही जाने-माने गीतकार व संगीतकार संतोष पुरी इस एल्बम से गायकी के क्षेत्र में धमाकेदार कदम रखने जा रहे हैं l एमी की माने तो संतोष पुरी के साथ-साथ स्टार गायिका प्रियंका सिंह के साथ गाना सोने पर सुहागा जैसा है । निश्चित रूप से यह तिकड़ी  इस बार पुरे भारत सहित विश्व स्तर पर धमाल मचाएगी । इस म्यूजिक वीडियो के निर्देशक राकेश यादव हैं जो मूल रूप से बॉलीवुड से हैं । एमी ने कहा कि आज मैं जो भी हूं यह दर्शकों का प्यार व आशीर्वाद है आज भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड के फिल्मकार भी मेरे ऊपर विश्वास कर रहे हैं यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है । एमी ने बताया कि मैंने अपनी गायकी के लिए आने वाला 5 वर्ष तक का रोड मैप बना लिया है ताकि मैं दर्शकों को बेहतर से बेहतर गाना दे सकूं इसके लिए मैं निरंतर प्रतिबद्ध हूं ।

एमी ने बताया कि इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई,दिल्ली,लखनऊ और वाराणसी में हुई है । एमी की “इंटरनेशनल बिहारी” म्यूजिक वीडियो के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म “सुपरस्टार भैया जी” भी बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगी ।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 29 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 26 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 39 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery