Kesari Lal Yadav – Pradeep K. Sharma And Parag Patil’s Unique Film Litti Chokha’s First Look Went Viral

खेसारीलाल यादव, प्रदीप के शर्मा और पराग पाटिल की अनोखी फ़िल्म लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा का फर्स्ट लुक मुंबई में लांच किया गया है, जोकि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली फिल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित और डायनामिक डायरेक्टर  पराग पाटिल निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस मौके पर सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, निर्माता प्रदीप के शर्मा, निर्देशक पराग पाटिल, प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर स्वाति शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता पदम सिंह भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि 9 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही आउट किया जाएगा। इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव एकदम देहाती लुक व शुद्ध देसी अवतार में दिखाई दे रहे है। एक आम इंसान की तरह कुर्ते पायजामे में एक देहाती बाबू दिख रहे हैं, जिनके गले मे गमछा भी अकर्षक लग रहा है। एक गांव वाले की सादगी और मासूमियत उनके चेहरे और उनकी बॉडी लैंगुएज से झलक रही है।

वहीं फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी भी गांव की एक महिला के रूप में दिख रही हैं। फिल्म का यह फर्स्ट लुक कमाल का लग रहा है। बैकग्राउण्ड में तिरंगे की तस्वीर इसे एक क्लासिक पोस्टर का रुप देती है। फ़िल्म के टाइटल लिट्टी चोखा के साथ टैगलाइन दी गई है “ए टेल ऑफ इंडिया”, वाकई यह भारत की कहानी पेश करने वाली फिल्म लग रही है।

उल्लेखनीय है कि बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ को इंडस्ट्री के स्थापित निर्देशक पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में संगीत ओम झा व मधुकर आनंद का है। फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी आर आर प्रिंन्स, एडिटर गुरजंट सिंह, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और फाइट मास्टर हीरा यादव हैं।

फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैस आदि कलाकार हैं।

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 18 views
निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 16 views
मनीष शाह की नई प्रस्तुति रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर रिलीज

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 13 views
लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 30 views
THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 15 views
Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 17 views
Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers