Film CHAL JHUTTHA revolves around the Panchal Naresh who followed the tradition from Dwaparyug to Kalyug

द्वापरयुग से कलयुग तक परंपरा निभाने वाले पांचाल नरेश के इर्दगिर्द घूमती है फ़िल्म चल झुट्ठा

भोजपुरी सिनेमा के बदलते परिवेश में जहां भोजपुरी सिनेमा का चौथा दौर लॉकडाउन के बाद शुरू हुआ है और एक बार फिर संपूर्ण पारिवारिक फिल्मों के निर्माण का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में एंड एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा की शूटिंग भव्य पैमाने पर यूनिक स्टोरी के साथ शूटिंग पूर्ण कर ली गई है। इस फ़िल्म में आज के माहौल को देखते हुए फिल्म की कथानक में मनोरंजन के साथ-साथ सिनेप्रेमियों के लिए संदेश भी दिया जा रहा है।

फिल्म के लेखक-निर्देशक विकास दास ने कहा कि हर कोई फ़िल्म निर्देशक कहता है कि हमारी फिल्म की कहानी सबसे यूनिक है। परन्तु होती नहीं क्योंकि आमतौर पर भोजपुरी फिल्मों का कथा पटकथा का ताना-बाना घर-परिवार और समाज को लेकर बुना जाता है, किन्तु हमारी फिल्म चल झुट्ठा की कथा-पटकथा की रचना द्वापरयुग में महाभारत काल के पांचाल नरेश राजा द्रुपद और उनकी सुपुत्री द्रोपदी के स्वयंवर को मूल आधार बनाकर किया गया है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि पांचाल नरेश के वंशज इस काल के समय कलयुग में भी उनकी स्वयंवर प्रथा को बरकरार रखे हुए हैं। उनके घर में कन्याओं की शादी तभी होगी, जब कोई नवयुवक स्वयंवर में जीत हासिल करेगा। आगे निर्देशक ने कहा कि अब स्वयंवर में शर्त क्या है?  स्वयंवर जीतने की शर्त क्या है? किस तरह स्वयंवर की रचना की गई है? क्या पांचाल नरेश के वंशज अपनी कन्याओं की शादी कर पाते हैं? ये सब आपको फ़िल्म देखकर ही पता चल पाएगा। इसके अलावा आज की सबसे बड़ी समस्या दहेज प्रथा, जो दानव का रूप लेकर मानव के अंदर समाहित है और लड़कियों की शादी के में लड़के वालों की तरफ से अच्छा खासा दहेज मांगा जाता है। उस पर किस तरह से यह फिल्म कुठाराघात कर पाएगी? ये भी आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।

एंड एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा के तीनों नवयुवक अजय यादव, प्रिंस अग्रवाल और अमित राजभर की कहानी है, इन्होंने बताया कि हम तीनों ही झूठ के सहारे अपनी इमारत बुलंद करना चाहते हैं। फिर हम किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है? कितना हास-परिहास होता है, हमारा कितना मनोबल टूटता और बढ़ता है? ये सब फ़िल्म के  कई ऐसे दिलचस्प मोड़ हैं। जो दर्शकों को खुद से कनेक्ट करने में आसानी होगी।

राजा पंचाल के वंशज के किरदार में मंझे हुए अभिनेता पप्पू यादव हैं, जो आज भी अपने आपको राजा मानते हैं, उनका सामना वे तीनों युवक किस तरह से कर पाते हैं? किस तरह से स्वयंवर में शामिल होकर के हार या जीत हासिल करते हैं। इसी तरह से कई दिलचस्प कथानक को आत्मसात किए हुए फिल्म चल झुट्ठा बनाई जा रही है, जो वाकई दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन की करेगी। इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। जोकि संपूर्ण पारिवारिक सिनेमा है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म चल झुट्ठा की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के कस्बा मुंगरा बादशाहपुर में राधेश्याम पैलेस, द्विवेदी पैराडाइज कॉलेज, ग्राम सराय फत्तू, रैचन्दा सहित आसपास के कई ग्रामीण रमणीय क्षेत्रों में की गई है। इस फ़िल्म के  लेखक निर्देशक विकास दास, संगीतकार अनुज तिवारी, डीओपी इनायत अली, फाइट मास्टर जय विष्ठा, कला निर्देशक पवन शर्मा, ईपी विजय यादव, प्रोडक्शन कण्ट्रोलर शिवशंकर यादव और फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव, अरविन्द मौर्या हैं।

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अजय यादव, प्रिंस अग्रवाल, अमित राजभर, निशा सिंह, अनन्दिता गिरी, रिया सारीवान, पप्पू यादव, बृजेश कुमार पांडेय सोनू, रमजान शाह, चन्दन सिंह, राम विश्वकर्मा, दीपक पंडित, फूल चन्द्र, मनोज प्रियतम इत्यादि हैं।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 15 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 8 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 12 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 16 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 17 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज