IEA Launches Amar Veer Jawan Arogya Seva On World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईईए द्वारा  “अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” की शुरुआत

देश के रियल हीरो सैनिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने की अहम पहल, डॉक्टर्स से सहयोग की अपील

हमारे देश के वीर जवान दरअसल हमारे रियल हीरो हैं। वो अपना घर छोड़कर, परिवार से दूर, अपनी जान को हथेली पर रखकर देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात होते हैं। सैनिक जब सरहदों पर जागते हैं तभी हम यहां चैन की नींद सोते हैं। उन तमाम वीर जवानों की सेवा के लिए आईईए द्वारा “अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” शुरू की गई है। यह बेहद अहम और एक नेक पहल है।

आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईईए द्वारा इंटरनेशनल एक्सीलेंस हेल्थ अवार्ड्स (आरोग्य) का आयोजन किया गया था। यहाँ दुनिया भर के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। यहां शॉर्ट लिस्टेड अवार्डी और रिकॉर्ड धारक को मुख्य अतिथि कर्नल एन.के. रज़ा और IEA के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ​​की उपस्थिति में प्रमाणपत्र, ट्रॉफी और किट के साथ उनके कौशल और उनकी विशिष्टता के लिए सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल एन.के. रज़ा ने “अमर वीर जवान आरोग्य सेवा” का उद्घाटन किया, जो हमारे देश के रियल हीरो – सैनिकों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करता है। कर्नल एनके रजा इस आंदोलन से बहुत प्रभावित हुए और इस मूवमेंट में हर संभव तरीके से समर्थन करने के लिए अपनी उत्सुकता भी दिखाई। पूरे भारत में प्रत्येक जरूरतमंद सैनिकों तक यह सेवा पहुंचने के लिए यह एक जरूरी पहल है। 

IEA के अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ​​ने कहा कि अमर वीर जवान आरोग्य सेवा आज के हालात में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। वीर जवान देश के लिए क्या क्या नही करते, क्या हम उनके लिए इतना नही कर सकते, उनके इलाज के लिए, उनकी बेहतर सेहत के लिए अपनी थोड़ी सी कोशिश कर लें। मैं तमाम डॉक्टर्स से भी आग्रह करूँगा कि देश के जवानों के लिए उठाए गए इस कदम में भरपुर सहयोग करें। डॉक्टरों से मेरी अपील है कि वे अमर वीर जवान आरोग्य सेवा जैसे देशभक्ति के महान काम के लिए आगे बढ़ें।

       

गौरतलब है कि इस अवार्ड्स के आयोजन के दौरान आईईए के चेयरमैन डॉ संदीप ने लोगों को गाइड भी किया कि covid19 से खुद को कैसे बचाया जाए। मधुमेह और लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी से बचने के लिए भी उन्होंने गाइड किया।

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 16 views
“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 12 views
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 17 views
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 19 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 11 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 14 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत