Gunjan Singh’s Karonava Leta Janava Bhojpuri Sad Song Gets 2 Million Views in 1 Day

गुंजन सिंह ने ’करोनवा लेता जानवा’ से व्यक्त किया गहरा दुःख, वायरल वीडियो सांग ने 1 दिन में 2 मिलियन व्यूज पार

देश भर में जहां लोग कोरोना संक्रमण की रफ्तार से परेशान हैं वहीं इस दौर में उन परिवारों पर क्या बीतती है, जिनका सब कुछ इस महामारी में छिन जाता है। इसी मार्मिक दर्द को गुंजन सिंह ने अपने नए वीडियो सांग ’करोनवा लेतो जानवा’ के माध्यम से बयां किया है।

गुंजन का यह गाना वायरल हो गया है। इस गाने को मात्र 1 ही दिन में 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यह गाना गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में गुंजन सिंह ने कोरोना वायरस से मची तबाही को अपनी गायकी के जरिए पेश किया है। गाने के बोल बेहद भावनात्मक तौर पर लिखे गए हैं।

गुंजन सिंह इस गाने में ’कईसन समईया आइल बा ए भइया’ के जरिए एक परिवार की कहानी बताते नजर आ रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार बिखर जाता है।  गुंजन सिंह ने इस वीडियो के जरिये यह मैसेज देने की कोशिश भी की है कि आप सभी लोग लॉक डाउन का पालन करें। घरों से बाहर न निकलें और एकदम जरूरी हो तो मास्क पहन कर निकलें।

इस गाने की सफलता पर गुंजन सिंह ने कहा, ’’आपको इस महामारी में सरकार द्वारा बनाए नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि हमने भी इंडस्ट्री के कई लोगों को इस महामारी से खोया है।’’

इस गाने को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि संगीत शिशिर पांडे का है।  इस गाने को गुंजन सिंह ने गाया है। वीडियो में गुंजन सिंह के साथ अभिनेत्री निशा सिंह ने अभिनय किया है। इसमें गुंजन सिंह डोम की भूमिका में हैं और चिता जलाते हुए बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। इस वीडियो की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Related Posts

Jakes Bejoy–Tovino Combo Continues The Musical Wave; Hindi Version Song ‘Phoolon Ki Tarah’ From Dijo Jose Antony’s Pallichattambi Released

The Hindi version of the first single from Pallichattambi, directed by Dijo Jose Antony and starring Tovino Thomas in the lead, has been released. Titled “Phoolon Ki Tarah,” the song…

Pandit Suvir Mishra (GST Commissioner Mumbai) Song Recording Full Story

कैसे रिकॉर्ड हुआ पंडीत सुविर मिश्रा (GST कमिस्नर मुम्बई) का गाना । मुम्बई मे पिछ्ले दीनों पन्डीत सुविर मिश्रा जी के अवाज मे मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने गाना रिकॉर्ड…

You Missed

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 12 views
लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य  सम्मान मुंबई।

THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 28 views
THE DRAMA COMPANY ने भारत की कहानियों, लोककथाओं और आधुनिक ड्रामा के लिए एक नए डिजिटल मंच का विज़न प्रस्तुत किया

Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 13 views
Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 16 views
Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

“The Sixth Sense” Paintings & Sculpture Exhibition By 5 Contemporary Renowned Artists In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • August 21, 2026
  • 13 views
“The Sixth Sense” Paintings & Sculpture Exhibition By 5 Contemporary Renowned Artists In Jehangir Art Gallery

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 19 views
Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon