Jai Yadav and Amrapali Dubey will again rock together will shoot again in UP

जय यादव और आम्रपाली दूबे फिर एक साथ मचायेंगे धमाल , यूपी में करेंगे फिर शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा के व्यस्त ऎक्टर जय यादव और आम्रपाली दूबे की ग्लैमरस जोड़ी एक बार फिर से एक नई फ़िल्म में एक साथ काम करने जा रही है। जी हाँ, ये दोनों सितारे फ़िल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” में एक साथ काम कर चुके हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। जय यादव और आम्रपाली दूबे की सेकंड फ़िल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। इन दोनों स्टार्स को जिस फ़िल्म के लिए अनुबंधित किया गया है उसके निर्माता राजू शेख हैं। फ़िल्म के लेखक सभा वर्मा हैं।

फ़िल्म के निर्माता राजू से पता चला है कि जय यादव व आम्रपाली दूबे की इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग सितंबर के आखरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। इस फ़िल्म को साल के अंत तक रिलीज करने का प्लान है।

इस फ़िल्म के निर्माता राजू जी ने बताया कि फ़िल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” में मुझे जय यादव और आम्रपाली दूबे की ऑन स्क्रीन जोड़ी व केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी तभी मैंने फैसला किया कि मैं इस जोड़ी के साथ ही काम करूंगा।

आपको बता दें कि एक्टर जय यादव की इस साल बैक टू बैक 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें उनके अपोजिट भोजपुरी सिनेमा की सभी टॉप ऎक्ट्रेस हैं। जैसे जय यादव काजल राघवानी के साथ दो फिल्मे “अमानत” और “गुंडों की आएगी बारात” लेकर आ रहे हैं। रानी चटर्जी के साथ “बाबुल की गलियां, निधि झा के साथ “साथ छुटे ना साथिया” और निहारिका पवार व रितिका शर्मा के साथ “दिल मिल गये” भी जय यादव की अपकमिंग मूवीज़ हैं।

आम्रपाली दूबे के संग “मेरे रंग में रंगने वाली” तो कम्प्लीट है ही, अब सितंबर में जय यादव इनके साथ दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं।

जय यादव ने हाल ही में रानी चटर्जी के साथ फ़िल्म “बाबुल की गलियाँ” की शूटिंग पूरी की है।

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 5, 2026
  • 17 views
“SHIVOHUM 2.0: THE UNIFICATION” Art Exhibition By Renowned Artist Dr. Amitabh Shrivastav In Jehangir Art Gallery

“FOUR VISIONS – ONE EXHIBITION” Art Exhibition By 4 Renowned Artists In Nehru Centre Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 17 views

“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 4, 2026
  • 18 views
“PRAVAH” Solo Show Of Paintings By Anjali Prabhakar In Jehangir Art Gallery

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 3, 2026
  • 21 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी प्रस्तुत 11 में से 7वीं फिल्म ‘आंगन की दीवारें’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Indo Nicaragua Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Cultural Relations Between India And Nicaragua

  • By admin
  • September 3, 2026
  • 16 views
Indo Nicaragua Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Cultural Relations Between India And Nicaragua

“TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions

  • By admin
  • September 1, 2026
  • 18 views
“TU ZINDAGI” Out Now: Zayed Khan & Ishaq Khan Bring A Heartfelt Musical Journey Of Love And Emotions