Super Singer Jas Tak’s concept based music video MINERAL WATER crosses 15 million views

सुपर सिंगर जैस टाक का कॉन्सेप्ट बेस्ड म्यूज़िक वीडियो “मिनरल वाटर” हुआ 15 मिलियन व्यूज क्रॉस

बॉलीवुड में आजकल अलग अलग और फ्रेश कॉन्सेप्ट पर म्यूज़िक वीडियो बन रहे हैं जो श्रोताओं व दर्शकों को खूब भा रहे हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि मिनरल वाटर के कॉन्सेप्ट पर कोई म्यूज़िक वीडियो बने और उसे यूटयूब पर 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल जाएं। लेकिन ऐसा कर दिखाया है लीक से हटकर गीत बनाने वाले गायक, गीतकार जैस टाक ने। वी म्यूज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस शानदार म्यूज़िक वीडियो को अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और पसन्द किया है।

मुम्बई में जैस टाक ने जब अपने करीबी दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मिनरल वाटर सांग लॉन्च किया तो यहां उनकी को स्टार क्रिसन बैरेटो के साथ साथ बेनाफ्शा सूनावाला, श्रुति सिन्हा, मोहित हीरानंदानी, पीयूष रंजन सहित और कई हस्तियां मौजूद थीं।

जैस टाक का यह गाना एक पेपी नंबर है और यह इस बात पर आधारित है कि एक प्यार करने वाला लड़का अपनी मोहब्बत के बारे में क्या महसूस करता है। गीत में यह कहने की कोशिश की गई है कि लवर यह सोचता है कि उसकी प्रेमिका मिनरल वाटर जैसी है और वह बस सादा और सस्ता पानी जैसा है। जैस ने इसे अपनी विशेष शैली में गाया है जो यूथ को बहुत ही पसन्द आ रहा है। गाने को एक स्टोरीलाइन की तरह शूट किया गया है जिसमें डांस और कैमरे का कमाल स्पष्ट रूप से नजर आता है।

जैस ने इस गीत को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है और कुछ दिनों में यह गाना 15 मिलियन लोगों तक पहुंच चुका है।

जैस का अपने इस गीत के बारे में बात करते हुए कहना है कि उन्हें वह लिखना और गाना पसंद है जो एक आम आदमी महसूस करता है, कॉमन पर्सन की भावनाएँ क्या होती हैं जब वे प्यार में होते हैं, इन्हीं जज़्बात और एहसास को वो गीत में पेश कर देते हैं। मिनरल वाटर सांग उसी एहसास को दर्शा रहा है और यही वजह है कि लोग इस गाने से तुरन्त कनेक्ट कर पा रहे हैं और दर्शक इसे बेपनाह पसंद कर रहे हैं।

इस गाने के कम्पोज़र व संगीतकार पीयूष रंजन का कहना है कि यह समझना सबसे महत्वपूर्ण होता है कि युवा पीढ़ी क्या पसंद करती है, शार्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के इस दौर में अपनी ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कराना बहुत ही अहम है।

जैस टाक अपने ताजा गीत मिनरल वाटर की सफलता से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस गाने के म्यूज़िक से लेकर इसके लिरिक्स तक और फिर वीडियो शूट करने से लेकर इसकी प्रोमोशनल प्लानिंग तक हम सभी ने कड़ी मेहनत की है। आज इसका रिज़ल्ट देखकर हम सभी एक्साईटेड हैं और अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में लग गए हैं।

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 29 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 26 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 39 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery