On The Birthday Of Desi Star Samar Singh The Teaser Of FIGHTER KING Was Launched Showing Samar Singh’s Angryman Action Avatar

देसी स्टार समर सिंह के जन्मदिन पर  “फाईटर किंग” का टीजर हुआ लांच, दिखा समर सिंह का एंग्रीयंगमैन एक्शन अवतार

देसीस्टार समर सिंह के बर्थडे पर लांच हुआ फिल्म “फाईटर किंग” का टीजर, समर सिंह का एक्शन देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं

करोड़ो दिलों के किंग समर सिंह को आज उनके बर्थडे पर खूब बधाइयाँ दी जा रही हैं और इसके उपलक्ष्य में उन्होंने अपने फैन्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। समर सिंह की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “फाइटर किंग” का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा और पसन्द किया है।

भोजपुरी फिल्‍म ‘फाइटर किंग’ के टीजर में एक्‍टर समर सिंह, बॉलीवुड व साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे, यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे प्रभावी रूप में दिख रहे हैं। समर सिंह का रौद्र अवतार देखने को मिल रहा है। समर फ़िल्म एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर जारी टीजर समर सिंह के धांसू एक्‍शन से भरपूर है। फ़िल्म की लोकेशन भी बेहद आकर्षक और इंटरटेनिंग है। टीज़र में हेलीकॉप्टर शॉट की झलक भी दिखाई देती है। यह किसी बड़ी साउथ फ़िल्म का ट्रेलर नजर आता है जिसमे आपकी कल्पना से परे एक्शन है।

टीज़र में समर सिंह दबंग पुलिस इंस्पेक्टर के गेटअप में एंग्री यंगमैन लग रहे हैं। समर सिंह की पिछली फिल्म “विनाशक” को भी सिनेमाघरों में बंपर रिस्पांस मिला था अब उनके फैन्स को इस फ़िल्म फाइटर किंग से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं।

गौरतलब है कि समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत देसीस्टार समर सिंह के शानदार अभिनय से सजी एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म फाईटर किंग में उनके साथ बतौर नायिका यामिनी सिंह और आकांक्षा दूबे हैं। उनकी तिकड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। संजीव श्रीवास्तव इस फ़िल्म के निर्देशक और लेखक हैं। फुल टू एक्शन पैक्ड इस फ़िल्म में समर सिंह का किरदार काफी पॉवरफुल और चैलेंजिंग है।फिल्म की कहानी एक ऐसे नवयुवक की है, जो सच्चा देश प्रेमी है। इस फ़िल्म के लिए समर सिंह की खूब मेहनत साफ तौर पर झलकती है। एक्‍शन के अलावा फिल्‍म के संवाद और गाने भी बेहद कर्णप्रिय है।

फ़िल्म के निर्माता समर फिल्म एंटरटेनमेंट प्रा. लि. (श्वेता सिंह व समरजीत सिंह), लेखक निर्देशक संजीव ए श्रीवास्तव, डिओपी साजिद शेख, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, आजाद सिंह, शेखर मधुर, राजेश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, ईपी मोहम्मद अफजल शाह, आर्ट डायरेक्टर सकिन्द्र विश्वकर्मा, प्रोडक्शन मैंनेजर रोहित मिश्रा, एडिटर बृजेश मालवीय, फाइट मास्टर हिरा यादव, कोरिओग्राफर कानू मुखर्जी, पब्लिसिटी डिज़ाइनर नरसू बेहेरा व एसके आनंद यादव, डिजिटल हेड विक्की यादव,  डिजिटल पार्टनर मार्स एंटरटेनमेंट हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। बृजेश सिंह, प्रमोद कुमार यादव, ए एन सिंह, अतुल सिंह, दीपक सिंह, तनुज अग्रवाल, अरविन्द सिंह, सुजीत सिंह, संजय सिंह , संजीव सिंह, राजीव सिंह (राजू सिंह) का विशेष रुप से शुक्रिया अदा किया गया है।

  

फाइटर किंग में मुख्य भूमिका में समर सिंह, यामिनी सिंह, सयाजी शिंदे, मनोज टाइगर, आकांक्षा दूबे, राजन पंडित, कार्तिकेय, संतोष पहलवान, मनोज लाल यादव इत्यादि हैं।

Related Posts

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of…

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

You Missed

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 12 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.

Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 22 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव