First Look Of Rahul-Reshma’s Film Tu Hi Yaar Mera Out Poster Going Viral On Social Media

राहुल-रेशमा की फ़िल्म “तू ही यार मेरा” का फर्स्ट लुक हुआ आउट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्टर

एम बी एंटरटेनमेंट और श्री मित्तल मूवीज के बैनर तले निर्मित फिल्म तू ही यार मेरा का फर्स्ट लुक लांच करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फ़िल्म के जरिये केंद्रीय भूमिका में रैबल हीरो राहुल सिंह और ग्लैमरस अदाकारा रेशमा शेख एक बार फिर फुल टू धमाल मचाने आ रहे हैं। फ़िल्म की निर्मात्री मधु लता मित्तल, मदीना बानो और सह निर्माता साहिल कुरेशी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन टैलेंटेड डायरेक्टर मंजूर अली कुरैशी ने किया है, जिन्होंने अपने अमेजिंग डायरेक्शन से बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग की है।

गौरतलब है कि फ़िल्म “तू ही यार मेरा” का फर्स्ट लुक काफी यूनिक और कलरफ़ुल है। फ़िल्म के हीरो राहुल सिंह इसमें बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं हीरोइन रेशमा शेख बहुत सारे आभूषण पहने दुल्हन के लुक में दिख रही हैं। पोस्टर में अयाज़ खान एक अलग लुक में दिख रहे हैं। फ़िल्म में एक बच्चे की भी महत्वपूर्ण भूमिका प्रतीत हो रही है क्योंकि फर्स्ट लुक में चाइल्ड आर्टिस्ट की एक झलक भी नजर आ रही है। पोस्टर के बैकग्राउंड में भव्य महल और मंदिर भी दिखाई दे रहे हैं। चूंकि पूरी फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर राजस्थान में की गई है इसलिए वहां की भव्य लोकेशन्स भी फ़िल्म में देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि राहुल रेशमा की रोमांटिक जोड़ी सुपरहिट फ़िल्म प्लेटफॉर्म नं. 2 से हिट चली आ रही है। ऐसे में इस फ़िल्म को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित हैं। फ़िल्म से सबको ढेर सारी उम्मीद हैं कि रिलीज के साथ ही यह फ़िल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाएगी।

फिलहाल इसका पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह फ़िल्म रोमांटिक होते हुए भी एक एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जो इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। यह भोजपुरी फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर हैं। फिल्म के क्रिएटिव हेड मुकेश तिवारी हैं। लेखक शुऐब अंसारी, संगीतकार सावन कुमार हैं।

सिंगर आलोक कुमार, मोहन राठौर, प्रियंका सिंह, इंदु सोनाली, अल्का झा, ममता राउत, शिल्पी राज इत्यादि हैं। डीओपी हितेश बेलदार, परेश पटेल, फाइट मास्टर राजू महबूब, डांस मास्टर दीपक तुरी, ड्रेस डिज़ाइनर रिज़वाना बानो, मेकअप आर्टिस्ट शिवानी कक्कड़ हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, अयाज खान, मंजूर अली कुरेशी, तौहीद कुरेशी, अनूप, जय यादव, सतीश कुमार, कैलाश सोनी, अंजुम खान, अनुपम, निशा इत्यादि हैं।

Related Posts

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

17अगस्त 2026 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित IMPPA में लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम, टेलीविजन और सिनेमा…

You Missed

फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

  • By admin
  • August 30, 2026
  • 12 views
फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

  • By admin
  • August 29, 2026
  • 20 views
Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also  Entrepreneur & Social Worker,  His Gujarati Film Layak Nalayakk  Released Successfully Recently

“SPANDANE” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Sachin Sagare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • August 28, 2026
  • 21 views
“SPANDANE” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Sachin Sagare In Jehangir Art Gallery

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 24 views
‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 30 views
यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 27 views
निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग