Ritesh Pandey’s Song Lavandiya London Se Layenge Crosses 200 Millions Views On Youtube

रितेश पांडे का गाना “लवंडिया लंदन से लाएँगे” 200 मिलियन का जश्न वाराणसी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने मनाया

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे के बम्पर सांग “लवंडिया लंदन से लाएँगे” ने 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बड़ी सफलता का जश्न वाराणसी के फाइव स्टार होटल ताज गंगा में एक बेहतरीन केक काटकर बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस सेलेब्रेशन के मौके पर इस धांसू गीत से जुड़ी हुई पूरी टीम को एक शानदार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार, रितेश पांडे, नीलम गिरी, प्रियंका रेवड़ी, प्रियांशू सिंह, पल्लवी गिरी, संगीतकार आशीष वर्मा, गीतकार आर एस प्रीतम, वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित सहित भोजपुरी इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने जश्न मनाया और पूरी टीम को बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार ने कहा कि रितेश पांडे के गाए हुए और उनके द्वारा ही एक्ट किए गए सांग लवंडिया लंदन से लाएंगे ने 200 मिलियन व्यूज का इतिहास रच दिया है। इसके लिए इस एल्बम से जुड़ी पूरी टीम मुबारकबाद की हकदार है। भोजपुरिया दर्शकों का भी शुक्रिया कि इस गाने को उन्होंने इतना प्यार दिया है और अभी भी इसे लोग खूब बजा रहे हैं, यूटयूब पर देख रहे हैं।”

सिंगर एक्टर रितेश पांडे भी इस अवसर पर बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि इस गाने ने तो कमाल कर दिया है। 200 मिलियन व्यूज, कोई खेल नहीं है, मगर यह सब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी और इस के ओनर रत्नाकर कुमार जी के सपोर्ट के बिना सम्भव नहीं था। उन्होंने इस गाने के फिल्मांकन से लेकर इसके प्रोमोशन तक और फिर इसके रिलीज तक जो कदम उठाए, उसी का नतीजा है यह सुपर सक्सेस। मैं अपने सभी फैन्स, भोजपुरी के तमाम दर्शकों का भी आभारी हूं कि सभी इस गाने को इतना प्यार दे रहे हैं।”

आपको बता दें कि सुनहरे रंग की बेहतरीन ट्रॉफी सभी टीम मेम्बर्स को दी गई जिसपर लवंडिया लंदन से लाएंगे 200 मिलियन व्यूज दर्ज है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुए इस वीडियो सांग की इतनी बड़ी सफलता पर यह जश्न मनाया गया।

भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत सारे कलाकार और फैन्स सुपरस्टार रितेश पांडे और वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार को बधाई दे रहे हैं। विदेशी बालाओं के ठुमके वाला यह पार्टी सांग रितेश पांडे का एक ट्रेंड सेटर सांग बन गया है। लोग इसको हर फंक्शन, समारोह और पार्टी में बजा रहे हैं।

    

गाने के संगीतकार आशीष वर्मा और गीतकार आर एस प्रीतम हैं। विडियो डायरेक्टर लवकेश विश्वकर्मा, डीओपी लवकेश विश्वकर्मा, धमेंद्र विश्वकर्मा, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा और एडिटर लवकेश विश्वकर्मा हैं।

Related Posts

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of…

अभिनेता हरीश कुमार का वादा: “एक्टर केनील मोदी मेरी हर फिल्म में होंगे!”

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पहचान बनाने वाले और इन दिनों रंगमंच पर सक्रिय एक्टर केनील मोदी को हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने वयोवृद्ध…

You Missed

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 17 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 20 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
Label By Mansha: Weaving Kashmir’s Heritage Into Modern Fashion

भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 13 views
भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 18 views
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई

निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !

  • By admin
  • October 12, 2026
  • 17 views
निर्देशक आर के शुक्ला की भोजपुरी फिल्म दर्पण झूठ ना बोले की शूटिंग बस्ती में शुरू, पूर्व  मंत्री राज किशोर सिंह ने किया मुहूर्त !