There was an influx of people congratulating Film Actor Pappu Yadav’s Wife Rekha Yadav on winning independently The Block Pramuk Elections

फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव की पत्नी निर्दल रेखा यादव को ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने पर बधाई देने वालों का लगा तांता

फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव की धर्मपत्नी निर्दल रेखा यादव को मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीतने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

गौरतलब है कि अभिनेता पप्पू यादव की पत्नी निर्दल प्रत्याशी रेखा यादव मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए वोट में प्रचंड मतों से विजय हासिल की हैं। ब्लॉक प्रमुख बनने पर रेखा यादव के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण अंचल के तमाम गणमान्य लोग जैसे ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, उनके बहुत सारे शुभचिंतक, वोटर्स, क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं। रेखा यादव, पप्पू यादव और प्रेम नारायण बाबा द्वार पर सभी आदर सत्कार करते हुए सभी का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त कर रहे हैं।  बता दें कि ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव निर्दल प्रेम नारायण बाबा (जिला पंचायत सदस्य) की भयहु हैं। फ़िल्म अभिनेता पप्पू यादव के बड़े भाई प्रेम नारायण बाबा विधान सभा वार्ड नम्बर 48 से निर्दलीय चुनाव लड़कर 9 हजार वोट से विजयी हुए हैं। वहीं निर्दल रेखा यादव ने 24 वोटों से ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए हुए चुनाव में विजय हासिल की है। रेखा यादव के मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख बनने पर उन्हें हर तरफ से बधाइयाँ मिल रही हैं। वही भी बिना किसी पार्टी से जुड़े निर्दल होते हुए भी उनके घर में यह दोहरी जीत मिली है।

रेखा यादव ने क्षेत्र के तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यह मड़ियाहूं ब्लॉक के सभी क्षेत्रवासियों और वोटर्स की जीत है। उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया।

रेखा यादव जैसी समाज सेविका की जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास कर महिलाएं इस बात से खुश हैं क्योंकि रेखा यादव एक महिला होने के नाते महिलाओं का दुःख दर्द समझती हैं और वह ब्लॉक प्रमुख बनकर महिलाओं की समस्याओं का निदान करने के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

विदित हो कि अभिनेता पप्पू यादव की धर्मपत्नी रेखा यादव विगत काफी समय से मड़ियाहूं ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में सबसे मिलती जुलती रही हैं और महिलाओं की परेशानियों को करीब से देखा है, उनके दुःख दर्द को समझती हैं। इसलिए उनके ब्लॉक प्रमुख बनने पर इलाके में खुशी की लहर छाई हुई है और एक उम्मीद का दिया रोशन होता हुआ नजर आ रहा है।

जौनपुर के मड़ियाहूं ब्लॉक ग्रामीण विकास के लिए रेखा यादव काफी प्रयासरत हैं। महिलाओं को एक प्रसन्न जीवन देने की उनकी मंशा लोगों को पसन्द आ रही है।

Related Posts

Shantanu Maheshwari–Rinku Rajguru Starrer ‘Sahiya’ Still Awaits CBFC Certificate After Preview

Is the film’s Naxal-affected backdrop overshadowing what is essentially a love story? Mumbai: Shantanu Maheshwari and Rinku Rajguru starrer Sahiya, directed by Sanjay Sharma, continues to await its CBFC certificate…

Mr. Hitesh Nihalani Marks 20+ Years With Crown Construction And N K Builders & Developers

Mr. Hitesh Nihalani, Partner at Crown Construction Company and N K Builders & Developers, celebrates more than two decades of leadership in Mumbai’s construction and real estate sector. With over…

You Missed

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 29 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 30 views
“From The Visible To The Invisible” An Exhibition Of Paintings By  Annpurna Shukla In Jehangir Art Gallery

Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

  • By admin
  • September 15, 2026
  • 26 views
Icelandic Ambassador H.E. Benedikt Höskuldsson Becomes Patron Of Indo-Iceland Film And Cultural Forum

“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • September 11, 2026
  • 39 views
“UNTOLD STORIES” A Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Rajesh Kedare In Jehangir Art Gallery