The Rockstar Chintan Bakiwala A Versatile Singer With The Mellifluous And Spellbinding Voice

रॉकस्टार चिंतन बाकीवाला

देशविदेशों में अपनी करिश्माई आवाज़ और जादुई व्यक्तित्व से छाप छोड़ने वाले हर दिल अजीज़ द रॉकस्टार चिंतन बाकीवाला आज संगीत की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुके हैं । श्री विक्रम और पदमा बाकीवाला के सुपुत्र और सोनी टीवी पर प्रसारित “के फॉर किशोर” सिंगिंग रियलिटी शो से मशहूर हुए चिंतन रॉकस्टार यॉडलिंग किशोर दा का दूसरा रूप कह जाते हैं । साथ ही समाज सेवा में भी नित् नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

उपलब्धियां

कुदरती करिश्माई आवाज़ के धनी चिंतन ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रखा । स्कूल-कॉलेज स्तर पर अनगिनत संगीत प्रतियोगिता जीती और फ़िल्मी दुनिया में कदम रखते ही साथ 1991 में राष्ट्रीय स्तर का “ऑल इंडिया गायक-गायिका प्रतियोगिता” के विजेता के रूप में पहला राष्ट्रीय ताज़ पहना । चिंतन जी सबसे पहले टेलीविजन पर आये सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम “ज़ी टीवी अंताक्षरी” में जो अन्नू कपूर जी और रेणुका शहाणे जी द्वारा संचालित था। इसके बाद एल टीवी पर मशहूर प्ले बैक सिंगर शान द्वारा संचालित ” यमकींज़ मस्त – मस्त शो” के विजेता बने ।

  • अन्नू कपूर द्वारा संचालित टीवी कार्यक्रम “मेरी आवाज़ सुनो” के विजेता
  •         राज्य सरकार द्वारा संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लता मंगेशकर अवार्ड
  • दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित संगीत प्रतियोगिता “सरगम” के उपविजेता
  • मध्य प्रदेश टी वी एस सारेगामा प्रतियगिता के विजेता
  • कोलकाता में आयोजित “जैन आइडोल” प्रोग्राम में चिंतन भजन सम्राट अनूप जलोटा जी  के साथ को-जज रहे हैं!
  • क्लीन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए “वॉक फॉर सोल” में इंदौर कलेक्टर पी नरहरि के साथ स्क्रीन शेयर

अवार्ड्स और सम्मान

रूहानी आवाज़ के धनी चिंतन को

o 25 जुलाई 2021 को बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा द्वारा अनमोल प्राइड अवार्ड

o उत्कृष्ट कार्य के लिए 7 जुलाई 2021 को डॉक्टरों के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं द्वारा पुरस्कार

o वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड

o अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर विशेष उपलब्धि पुरस्कार श्रीमती स्मिता ठाकरे जी द्वारा मुंबई में प्रदान किया गया

पेडिकॉन अवार्ड 2020

लायंस क्लब द्वारा प्राइड ऑफ लायंस अवार्ड

o दिगंबर जैन फेडरेशन की ओर से प्राइड ऑफ जैन अवार्ड

o इंदौर के हरित राजदूत

         किशोर कुमार अवार्ड

         मांलवा किशोर सम्मान

“सेकंड वॉयस ऑफ़ किशोर” अवार्ड,

  • “क्लोज़ेस्ट वॉयस ऑफ़ किशोर” अवार्ड,
  • “एक्सीलेंट सिंगर ऑफ़ द ईयर”- 2012,
  • “प्राइड ऑफ़ इंदौर,” दो बार
  • “जेम ऑफ़ इंदौर”,
  • प्रज्ञा सागर जी महाराज से “जैन स्वर रत्न” अवार्ड,
  • अखिल भारतीय दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन से “प्राइड ऑफ़ जैन ऑल इंडिया” अवार्ड,
  • उपराष्ट्रपति माननीय हामिद अंसारी जी द्वारा “राइजिंग सिंगर ऑफ़ इंडिया”,
  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर वी.एस. कोकजे द्वारा संगीत में “नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड”,
  • मशहूर डायरेक्टर राजेश रोशन से “मालवा किशोर सम्मान”,
  • लन्दन के डॉ. दिवाकर शुक्ला द्वारा तीन बार ” अल्मा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड”,
  • बॉलीवुड सेंसेशन राहुल रॉय द्वारा “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड-यू के”,
  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय कैलाश विजयवर्गीय द्वारा “अग्रमंच अवार्ड”
  • सामाजिक कल्याण के लिए “सर्विस सॉलिटेयर अवार्ड”,
  • अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सेव इन्डियन फेमिली द्वारा  सम्मान
  • “प्राइड ऑफ़ लायंस इंटरनेशनल” जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है ।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बुरहानपुर में किशोर दा पर आयोजित प्रोगाम में सम्मान 
  • इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर साल खंडवा में आयोजित “राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह” में चिंतन गेस्ट ऑफ़ ऑनर”होते हैं ।

चिंतन क्लब्स

चिंतन में मशहूर गायक किशोर कुमार की छवि देखने वाले इंदौरियों ने ” चिंतन फैन्स क्लब, “चिंतन क्लब” का गठन किया है जिनका उद्देश्य संगीत को ऊंचाइयों पर ले जाना है।  इन क्लब के  ब्रांड एम्बेसडर रॉकस्टार चिंतन बाकीवाला है। इन क्लब में देश-विदेश से किशोर संगीत प्रेमी जुड़े हैं।  इसके साथ ही लायंस क्लब इंदौर ने लायंस क्लब इंदौर “चिंतन” का गठन किया है। यह क्लब चिंतन बाकीवाला के नेतृत्व में शिक्षा,स्वास्थ्य और संगीत के क्षेत्र में समाज सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

एक्सक्ल्यूसिव शोज

चिंतन ने न केवल देश में साथ ही साथ विदेश में भी इंदौर की पताका फहराई है। भारत के हर प्रांत,हर राज्य, में तो आप निरंतर म्यूज़िकल शो करते आ रहे हैं। साथ ही अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में भी आपके भव्य कार्यक्रम कई बार आयोजित हो चुके हैं। 2018 में अमेरिका में सुपर स्टार अभिषेक बच्चन जी के साथ एक कार्यक्रम में संगीत मंच साझा किया तो कोलकाता के बर्धमान में ख्यात अभिनेता संजय दत्त, इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजे कार्यक्रम में अपनी संगीत प्रस्तुति दी।

चिंतन ने हाल ही में दादा साहेब फाल्के अवार्ड में अपनी करिश्माई आवाज से शमा बांध दिया। यहाँ बॉलीवुड सेलेब्स चिंतन की प्रस्तुति पर वंस मोर वंस मोर की अपील कर रहे थे।

चिंतन की जन्म स्थली इंदौर में तो चिंतन के सुपर डुपर हिट शो हमेशा ही होते रहते हैं, इनमें से एक है इंदौर के बास्केटबाल काम्प्लेक्स में 5000 दर्शकों के बीच “हरफनमौला किशोर” कार्यक्रम में गायकी के साथ अदाएगी की एक्सक्लूसिव परफॉर्मेंस।

आपके लिए मायानगरी मुम्बई दूसरा घर है जहाँ लगातार आपके संगीत कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं । आपने बैक टू बैक 3 मेगा शो मुम्बई में किये हैं । चिंतन ने देश के लगभग हर प्रतिष्ठित ऑडिटोरियम में अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी है। बॉलीवुड में विशेष सम्मान रखने वाले शंमुखानंद हॉल में तीन बार एक्सक्लयूसिवली परफॉर्म किया। हर बार प्रतिष्ठित हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और आपको स्टेंडिंग ओवेशन मिला। आपने 84 म्युजिशियनों के साथ “सुपर स्टार राजेश खन्ना शो” में परफॉर्म किया। वहीं मुंबई में बॉलीवुड किंग, मशहूर फिल्मों के निर्माता सूरज बड़जात्या के परिवार उत्सव में एक्सक्लूसिव परफ़ोर्मेंस दी।

वहीँ 50 म्युजिशियनों के साथ गरिमामयी ऑडिटोरियम शंमुखानंद में “डुएट ऑफ़ आशा भोंसले” कार्यक्रम में परफॉर्म किया। इसके साथ ही मुम्बई के प्रतिष्ठित इस्कॉन टेम्पल में लीजेंड म्यूज़िक डायरेक्टर उषा खन्ना जी के 50 वीं गोल्डन ईयर म्यूज़िकल जर्नी प्रोग्राम में शानदार प्रदर्शन किया। वहीँ एजकॉन ग्लोबल ग्रुप ने गौरवपूर्ण नेहरू सेंटर वर्ली सीफेस में “चिंतन बाकीवाला नाइट”  का आयोजन किया तो वहीँ जैन समाज के प्रतिष्ठित और बॉलीवुड में पारिवारिक फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर बड़जात्या परिवार, राजश्री प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सम्मान में अभी हाल ही में रविन्द्र नाट्य मंदिर, प्रभा देवी में चिंतन ने सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ी।

एक तरफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-गोवा में चिंतन के तराने गूंजे तो वहीँ गुजरात में गुजरात टूरिज़्म द्वारा आयोजित इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में चिंतन से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। बैंगलोर के chowdiah Memorial Hall” में परफॉर्म किया। तो मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय “सिंहस्थ 2016” इवेंट में परफॉर्म किया।

महिला दिवस पर पटना में नेशनल गायनॉलोजी कॉन्फ्रेंस में परफॉर्म किया तो इंदौर में दो बार आयोजित ख्यातिप्राप्त ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में हुई ऑल इंडिया डॉक्टर निओकोन और पेडीकॉन कॉन्फ्रेंस में एक्सक्ल्यूसिव परफॉर्म किया।  इसके साथ ही इंदौर के जाने-माने रविन्द्र नाट्य गृह ऑडिटोरियम में किशोर कुमार को दी गई श्रद्धांजलि “क्या यही प्यार है” में अपनी सुरमई आवाज़ से भावभीनी श्रधांजलि अपने प्रिय किशोर दा को दी । गोवा में कला अकेडमी पणजी में किशोर दा के तराने से समां बाँधा तो जीवन वीमा निगम की नेशनल एनुएल कॉन्फ्रेंस में एक्सक्ल्यूसिव परमफॉर्म किया। साथ ही इंटरनेशनल लायंस क्लब के “शताब्दी समारोह” में आपने एक्सक्ल्यूसिव परफॉर्म किया ।

हाल ही में लोकप्रिय न्यूज़ पब्लिकेशन दबंग दुनिया ग्रुप द्वारा आयोजित ऑटो एक्सपो में “गेस्ट ऑफ़ ऑनर” मिला।

एलबम

चिंतन की खासियत है कि आप अपने हर प्रोग्राम का आगाज़ महामंत्र णमोकार मन्त्र से करते हैं । आपने मशहूर प्लेबैक सिंगर्स अलका याग्निक, शान, सुनिधि चौहान, कविता कृष्णमूर्ति, अनुराधा पोरवाल, साधना सरगम के साथ अपनी आवाज़ दी है। आपने गुजराती फिल्म चाणक्य नी छेली चाल, बंगाली फिल्म रहमत अली में श्री मिथुन चक्रवर्ती के लिए प्ले बैक किया है। आपने श्री बप्पी दा के निर्देशन में हिंदी फिल्म लश्कर में सुनीधि चौहान और रॉकी द स्लेव में अलका याग्निक के साथ अपनी आवाज़ दी है। साथ ही महान संगीतकार स्व. रविन्द्र जी जैन के निर्देशन में सिंगर शान के साथ टेलीसीरियल रियलिटी शो द परफॉर्मर के लिए भी गाया है। सुरेंद्र बचन के संगीत निर्देशन में बाबू सिंह मान और साधना सरगम और ऋचा शर्मा के साथ बंगाली व् पंजाबी फिल्म के लिए अपनी आवाज़ दी है।

प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति के साथ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को समर्पित भजन” एक नाम साचा एक नाम प्यारा…….ले-ले गुरु का अब तू सहारा…..तेरे चरणों में हम सब का नमन है……विद्यासागर है नाम तिहारा….” गाया जो यूट्यूब पर उपलब्ध है ।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और  आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज की प्रेरणा से मातृ भाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए “करुणा की भाषा, हिंदी भारत की भाषा” सीडी एलबम लांच हुआ जिसमें ऐलक सिद्धान्त सागर जी महाराज द्वारा रचित गीत हैं जो चिंतन ने अपनी आवाज़ में खूबसूरती से पिरोये हैं । इन गीतों की सीडी का विमोचन कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज द्वारा किया गया । इसके बाद  केंद्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने इस सीडी का विमोचन किया ।

चिंतन का मेश अप सॉन्ग “सुन मेरे हमसफर,  क्या तुजे इतनी सी है खबर…” युवाओं के बीच यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। वहीं 2016  में चिंतन के प्रोजेक्ट अलॉय के तहत खुद का एलबम “हमें तुमसे प्यार कितना”  लांच हुआ जिसे चिंतन के फैंस जबर्दस्त पसंद कर रहे हैं। इसमें चिंतन ने एवरग्रीन सांग “हमें तुमसे प्यार कितना” गाया जिसमें उम्दा शास्त्रीय गायक गौतम काले जी ने शास्त्रीय राग पेश कर साथ निभाया।  इस एलबम का दूसरा वर्ज़न भी यूट्यूब  पर आ चुका है जो संगीत प्रेमियों के बीच धूम मचा रहा है।

इसके साथ चिंतन के तीन प्राइवेट सांग्स “चैन दिल से फरार हो गया”, “हवाओं का चलना” और बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान और फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर मास्टर गणेश आचार्य के साथ तेरी आँखों का दीवाना”  फिल्माया गीत  यूट्यूब पर उपलब्ध हैं जिसे चिंतन के फैन्स द्वारा बहुत पसंद किया गया ।

साथ ही थेलसिमिया वेलफेयर ग्रुप द्वारा लांच टाइटल सांग (थेलसिमिया ग्रुप की जय, मानवता की जय हो जय) भी चिंतन की आवाज़ में पिरोया गया है ।

फेमस म्यूजिशियन गौतम काले जी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् ड्राइव में भी आपको गाने का अवसर मिला जिसमें इंदौर कलेक्टर सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी आवाज़ दी ।

फ़िल्मी करियर  

आप न केवल पैदाइशी गायक है साथ ही एक अच्छे अदाकार भी हैं । आपने अदाकारी में भी अपना लौहा मनवाया है । भोजपुरी फिल्म विजयतिलक में आपकी अदाकारी और गायकी को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है । फेमस डायरेक्टर नागेश कुकनूर ने अपनी भावी फिल्म “किशोर दा” के लिए चिंतन को साइन किया है । वहीँ डायरेक्टर मुस्तफा इंजीनियर ने अपनी आने वाली फिल्म “ये इश्क़ क़यामत है” और “देवलता” के लिए चिंतन को साइन किया है ।

फीचर इन बुक एन्ड मैगजीन

चिंतन अपनी मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज़ से मीडिया में हमेशा छाए रहते हैं । इसके साथ ही कई मैगजीन भी चिंतन की बॉयोग्राफी पब्लिश करती रहती हैं। हाल ही में अल्मा टुडे मैगज़ीन , इंदौर बीट मैगज़ीन , इंदौर के सितारे पुस्तक,घमासान डॉट कॉम पोर्टल और विचार एक प्रयास वेबपोर्टल, अखबार और मैगज़ीन ने चिंतन का एक्सक्ल्यूसिव कवरेज दिया ।

एपियरेंस ऑन वेरियस चैनल्स

अखबारों के साथ ही चिंतन टीवी चैनल्स पर भी छाए रहते हैं । गणतंत्र दिवस पर आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम “एक शाम देश के नाम”  में नेशनल चैनल इंडिया टीवी पर प्रस्तुति दी ।

ईटीवी राजस्थान पर किशोर गीत कार्यक्रम में शरीक हुए । ज़ी टीवी (एम् पी , सीजी ) पर “जंग हुनर की” टैलेंट हंट में आप सेलिब्रिटी जज बने । ज़ी एम् पी , सीजी पर मध्य भारत की आवाज़ म्यूजिकल कांटेस्ट में जज बने ।

वी टीवी युवा द्वारा हर साल आयोजित टैलेंट हंट में आप हर बार चीफ जज होते हैं । इसके साथ ही वी टीवी युवा पर प्रसारित “चाय पर चर्चा” में आप चीफ गेस्ट होते हैं । वहीँ वर्ल्ड म्यूजिक डे पर एस आर टीवी चैनल और 92.7  बिग ऍफ़ एम् रेडियो चैनल पर आप चीफ गेस्ट बने । 92.7  बिग ऍफ़ एम् रेडियो चैनल पर  गोल्डन वॉयस कॉन्टेस्ट में भी आप जज रहे ।

सोशल फ्रंट

सामाजिक स्तर पर भी चिंतन अग्रसर हैं । शहीद कैप्टन विजयंत थापर को इंदौर के रीगल चौराहे पर तिरंगा अभियान अपना समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिंतन ने अपनी संजीदा आवाज़ से श्रधांजलि दी तो उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम हो गईं ।

इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए भी चिंतन ने मशवरा ग्रुप की तरफ से परफॉर्म किया । चिंतन लायन्स क्लब का नेतृत्व करते हुए लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंदों तक पहुँच रहे हैं।

 

चिंतन रॉक स्टार को आप निम्न सोशल मीडिया पर फॉलो कर सकते हैं—-

facebook- https://www.facebook.com/ArtistChintan/

Twitter- https://twitter.com/ArtistChintan

Instagram- artistchintan

Youtube- Chintanrockstar

Related Posts

Grand Event Of Kashmiri Cultural, Art And Food Festival PUMBUCH In Mumbai

Enjoy the paradise of Kashmiri culture, food and valleys – ‘Pumbuch’ (A Grand Cultural and Food Art Festival) a unique event for the first time in Mumbai after three decades.…

The Grand Event Of PUMBUCH The Cultural, Art, Architecture & Food Festival Of Mumbai, Organized This Year At Infinity Mall In Malad Mumbai

The grand event of ‘Pumbuch’, the cultural, art, architecture and food festival of Mumbai, is being organized this year at Infinity Mall in Malad suburb of Mumbai. The organizer of…

You Missed

पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 17 views
पावरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘लखन सिंह’ का ट्रेलर ‘ईगल भोजपुरी मूवीज’ 17 अक्टूबर को सुबह करेगी रिलीज

सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 12 views
सुपरस्टार रितेश पांडे का भक्ति भाव से परिपूर्ण देवी गीत ‘आवतारी बघवा से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम Soulful Mehfil.

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
गंगा पचिसिया – भारतीय संगीत की मधुर स्वर-साधिका — भक्ति, सुरों और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम  Soulful Mehfil.

Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

  • By admin
  • October 14, 2026
  • 15 views
Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026

A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 19 views
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar

नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव

  • By admin
  • October 13, 2026
  • 22 views
नवरात्रि के शुभ अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की ‘कंगन माई के’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था, रहस्य और चमत्कार की कहानी में दिखेंगी माही श्रीवास्तव