Clash of Colours Elite Fashion Show By Aatarah By Jagrruti – Landmark Mercedes-Benz – Chal Charkha & Malabar Jewellers

जागृति विकम द्वारा मुम्बई के मर्सडीज़ बेंज लैंडमार्क कार शोरूम में भव्य फैशन शो “क्लैश ऑफ कलर्स” का हुआ आयोजन

Aatarah और चल चरखा द्वारा आयोजित शानदार प्रोग्राम में श्वेता खंडूरी, रुश्द राणा,  ऐश्वर्या राय बच्चन की डांस टीचर लता सुरेन्द्र, एंकर सिमरन आहूजा हुईं शामिल

मर्सडीज़ बेंज लैंडमार्क कार और जागृति विकम द्वारा मुम्बई में एक अनोखे फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसका नाम था “क्लैश ऑफ कलर्स” द इलिट फैशन शो। चल चरखा द्वारा प्रस्तुत इस फैशन शो में कई सेलेब्रिटीज़ ने शिरकत की। इसका भव्य आयोजन मर्सडीज़ बेंज लैंडमार्क कार शोरूम, घोडबंदर रोड, ब्रह्मांड कॉर्नर, ठाणे में हुआ। जागृति विकम के Aatarah के सहयोग से इस शानदार प्रोग्राम को आयोजित किया गया जहां काफी मेहमान और मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। कोविड 19 की तमाम गाइडलाइंस को फ़ॉलो करते हुए यहां मेहमानों ने मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया और सोशल डिस्टेंस बना कर रहे। के रवि शंकर ने दिया जलाकर प्रोग्राम की शुरुआत की।

इस फैशन शो में एक्टर रुश्द राणा, श्वेता खंडूरी,आरजे उर्मिन (फीवर 104 एफएम), प्रीति भल्ला (सिंगर), ऐश्वर्या राय बच्चन की डांस टीचर लता सुरेन्द्र, रुपाली भोंसले (मराठी ऎक्ट्रेस), हिना शेख, मैनिनी डे, सारा आरफीन खान जैसी हस्तियां मौजूद थीं। इंटरनेशनल सेलेब्रिटी होस्ट सिमरन आहूजा इस ग्रैंड शो की एंकर थीं। उन्होंने बखूबी इस शो की एंकरिंग की। सिंगर क्रिस्टीना उरणकर ने यहां गा कर समां बांध दिया। वह नर्स भी हैं फ्रंटलाइन वारियर हैं। अपने छोटे भाई के साथ उन्होंने तेरी दीवानी, रश्के कमर, दिल दे दिया है जां तुम्हे देंगे, सुन रहा है ना तू जैसे हिट गाने गाए। भारती दीदी ने हेयर और मेकअप किया।

इस फैशन शो में साड़ी पहनकर मॉडल्स ने वाक किया। श्वेता खंडूरी सहित कई सेलेब्स ने खादी साड़ी पहनकर रैम्प वॉक किया। श्वेता खंडूरी ने कहा कि कोरोना काल के बाद मैंने पहली बार रैम्प वाक किया बहुत अमेजिंग महसूस हुआ। जागृति बेस्ट डिज़ाइनर हैं। चल चरखा के लिए जागृति को ढेर सारी शुभकामनाएं।

जागृति विकम ने बताया कि आप सभी आए शुक्रिया। चल चरखा एक एनजीओ है। मैं डिज़ाइनर प्रोडक्शन हेड हूँ। फिलहाल एक हजार से ज्यादा आदिवासी महिलाएं मेरे लिए काम कर रही हैं। खादी में कई तरह के कपड़े बन सकते हैं।

Aatarah शानदार गाउनस और एक्सकलुसिव ब्राइडल एथनिक वियर का खूबसूरत कलेक्शन है।

जागृति विकम को फैशन में बेहद रुचि रही है इसलिए उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दर्शाई है। उन्होंने फैशन शब्द को एक नया मायने दिया है उन्होंने अपने ब्रांड Aatarah की शुरुआत की। इंडिया और विदेशों में भी उनके डिज़ाइन का क्लाइंट्स पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

    

चल चरखा के बारे में बात करते हुए जागृति ने बताया कि संत दिगम्बर आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से खादी को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी स्थापना की गई है। भारत मे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उदेश्य से इसे शुरू किया गया है। इससे आदिवासी महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है।

——–Vijay Tasweer

Related Posts

Sachiin Joshi: Jodhpur’s Own Who Transformed Kingfisher Villa Into King’s Mansion In Goa

Actor, producer and entrepreneur Sachiin Joshi, who hails from Jodhpur, has once again made history with the transformation of Goa’s iconic Kingfisher Villa into King’s Mansion, a 42-room, seven-star super-luxury…

वीकेडीएल ग्रुप का ‘NPA Bazaar’ भारत में एनपीए एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट समाधान का बन रहा राष्ट्रीय मंच, वि के दुबे के नेतृत्व में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के लिए समग्र समाधान उपलब्ध कराने की पहल i

नई दिल्ली : भारत में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA), स्ट्रेस्ड एसेट्स एवं डिस्ट्रेस्ड एसेट्स के समाधान के क्षेत्र में वीकेडीएल ग्रुप (VKDL Group) की प्रमुख पहल एनपीए बाज़ार प्राइवेट लिमिटेड (NPA…

You Missed

“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 11 views
“ATHANG” Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Vinod Kore In Jehangir Art Gallery

एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 11 views
एक्ट्रेस श्वेता महारा, दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय,  एक्ट्रेस श्वेता वर्मा, सिंगर रत्नेश सिंह रुद्र और शालिनी दूबे का देवी गीत ‘चुनरिया मइया के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

  • By admin
  • October 1, 2026
  • 15 views
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 18 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 10 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 10 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत