Ronnie Rodrigues Hosted A Party On The Occasion Of 25th Wedding Anniversary Of Mr B Venkatesh Prasad and Mrs H Kamalakshi At JW Marriott Juhu

श्री बी वेंकटेश प्रसाद और श्रीमती एच कमलाक्षी के शादी की २५ वी सालगिरह  पर जेडब्ल्यू मैरियट में रोनी रॉड्रिक्स द्वारा भव्य पार्टी का आयोजन सम्पन्न
जे डब्लू मेरिएट में हुई शानदार पार्टी में ऎक्ट्रेस आरती नागपाल, संगीतकार दिलीप सेन, सुनील पाल सहित कई फिल्मी हस्तियां हुईं शरीक, मुकेश ऋषि ने वीडियो मैसेज द्वारा शुभकामनाएं दीं
सिनेबस्टर मैगज़ीन प्राइवेट लिमिटेड के चीफ रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा मुम्बई के फाइव स्टार होटल जे डब्लू मेरिएट में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। मौका था बी. वेंकटेश प्रसाद और मिसेज एच. कमलाक्षी की शादी की २५ वीं सालगिरह का। यह वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी बेहद भव्य ढंग से आयोजित की गई जहां बहुत सी फिल्मी सेलेब्रिटीज़ ने भी गेस्ट के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
परियों के ड्रेस मे कई खूबसूरत हसीनाओं के बीच रॉनी रॉड्रिग्स, बी. वेंकटेश प्रसाद और मिसेज एच. कमलाक्षी का स्वागत हुआ। बेहतरीन केक कटिंग के बाद इसकी शुरुआत हुई है। फूलों की बारिश की गई।
यहां स्क्रीन पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकेश ऋषि का एक वीडियो मैसेज दिखाया गया जिसमें उन्होंने कहा कि इस शानदार पार्टी के लिए मैं रॉनी रॉड्रिग्स और बी. वेंकटेश प्रसाद को शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे इस पार्टी में दावत देने के लिए शुक्रिया और मैं मुम्बई में होता तो जरूर आता लेकिन फिलहाल मैं चंडीगढ़ में हूं।”
शादी की इस २५वीं सालगिरह के मौके पर शानदार जश्न मनाया गया जिसमें बॉलीवुड से ऎक्ट्रेस आरती नागपाल, दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन, मशहूर कामेडियन सुनील पाल, हॅरी वर्मा (कास्टिंग डायरेक्टर) सहित बहुत से लोग मौजूद रहे। सभी ने रॉनी रॉड्रिग्स की मेहमान नवाजी की तारीफ की और बी. वेंकटेश प्रसाद को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। दिलीप सेन ने अपने संगीतबद्ध किए हुए सुपर हिट सांग ओले ओले गाने को गाया तो सभी ने खूब डांस किया। आरती नागपाल ने भी डांस फ्लोर पर खूब मस्ती की।
वैष्णवी को रॉनी रॉड्रिग्स और उनकी वाइफ नेहा ने एक खूबसूरत गिफ्ट दिया। वैष्णवी जल्द ही शादी करने वाली हैं।
रॉनी रॉड्रिग्स ने वाईफ नेहा का हाथ पकड़ कर रोमांटिक गीत गाया और खूब डांस किया “ज़रा सा दिल मे दे जगह तू” गाने पर दोनों ने डांस फ्लोर पर खूब मस्ती की। यहां ढोल बजाया गया जहाँ डांस फ्लोर पर खूब मस्ती हुई।
रॉनी रॉड्रिग्स की एनर्जी कमाल की रही, उन्होंने घँटों  स्टेज पर डांस किया और वहां मौजूद तमाम मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आपको बता दें कि रॉनी रॉड्रिग्स की सिनेबस्टर मैग्जीन की जर्नी काफी शानदार रही है। उल्लेखनीय है कि सिनेबस्टर पत्रिका का उद्देश्य इंडियन फिल्म इंडस्ट्री- फिल्म निर्माताओं, वितरकों, प्रदर्शकों, कलाकारों, तकनीशियनों के लिए विश्वसनीय और प्रामाणिक जानकारी और विश्लेषण प्रदान करना है।
सिनेबस्टर अपने सभी रीडर्स को सही जानकारी देने में यकीन रखती है।सिनेबस्टर में न सिर्फ एंटरटेनमेंट, फैशन, म्यूज़िक और व्यवसाय से जुड़ी सभी सूचनाएं होती हैं बल्कि इंडस्ट्री के बारे में नियमित रूप से अपडेट भी किया जाता है।

  
रमाकांत मुंडे ने इस शानदार इवेंट के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। मुंडे मीडिया के अंतर्गत उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक कवर किया। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया से लेकर कई फोटोग्राफर्स द्वारा इस ग्रैंड पार्टी का अद्भुत कवरेज किया गया। रॉनी रॉड्रिग्स ने रमाकांत मुंडे के काम को सराहा और उन्हें गले लगाकर उनकी हौसलाअफजाई की।
….. छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई




Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 12 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 20 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata