Pramod Premi Yadav – Guru Dubey Starrer Mega Budget Film Roop Mere Pyaar Ka First Look Launched

प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे स्टारर मेगा बजट फ़िल्म “रूप मेरे प्यार का” का फर्स्ट लुक हुआ लांच

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव और नवोदित हीरो गुरु दूबे के मुख्य अभिनय से सजी मेगा बजट फ़िल्म “रूप मेरे प्यार का” का आज भव्य पैमाने पर मुम्बई में फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया। इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता कायम है ऐसे में फैन्स के लिए इसके फर्स्ट लुक का तोहफा दे दिया गया है। रेड आई मूवी क्रिएशन के बैनर तले भव्य पैमाने पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म रूप मेरे प्यार का जल्द ही धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। इस फिल्म की गोरखपुर के रमणीय लोकेशन पर शूटिंग की गई है। केन्द्रीय भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य और आकांक्षा दूबे हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

टैलेंटेड निर्देशक दिलीप जान ने बताया कि स्वस्थ मनोरंजनपूर्ण व संपूर्ण पारिवारिक यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ताकि पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकें।

फिल्म निर्माता गिरीश्वर दूबे ने कहा कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर काफी महंगे बजट के साथ बनाई गई है। फ़िल्म आपको बॉलीवुड की किसी हिंदी फिल्म की तरह लगेगी।

फ़िल्म की सह निर्मात्री दीपिका दूबे ने कहा कि प्रमोद प्रेमी के हम आभारी हैं जिन्होंने इस फ़िल्म की शूटिंग से लेकर अब तक काफी सपोर्ट किया है। यह एक बेहतरीन सिनेमा बना है।

फर्स्ट लुक लांच के अवसर पर निर्माता निर्देशक सहित एसआरके म्यूज़िक के रौशन सिंह, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, फाइट मास्टर हीरा यादव मौजूद रहे।

प्रमोद प्रेमी ने यहां कहा कि मैं इस फ़िल्म में शादी में फोटोग्राफी करने वाले का रोल कर रहा हूँ। लोगों का आशीर्वाद है कि मेरे गाने काफी हिट हो रहे हैं। इस फ़िल्म को गिरीश्वर दुबे ने प्रोड्युस किया है। फ़िल्म में गुरु दूबे ने बेहतरीन अभिनय किया है। दर्शकों से अपील करूँगा वह यह फ़िल्म सिनेमाघरों में देखें।

रौशन सिंह ने कहा कि इस फ़िल्म के गाने काफी अच्छे हैं। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी ने बताया कि इसके गाने फ़िल्म के अनुसार अच्छे बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म रूप मेरे प्यार का के निर्माता गिरीश्वर दूबे, छायाकार व निर्देशक दिलीप जान, सह निर्मात्री दीपिका दूबे हैं। कथा पटकथा व संवाद संजय महतो ने लिखा है। संगीतकार कृष्णा बेदर्दी व अनुज तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, कृष्णा बेदर्दी, शेखर मधुर, विनय निर्मल, विवेक व अशोक अलबेला हैं। फाइट मास्टर हीरा यादव, डीओपी जोगिंदर सिंह हुंडल पाजी हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य, आकांक्षा दूबे, मनोज सिंह टाइगर, अयाज खान, अनूप अरोरा, हीरालाल यादव, माधव राय, मालती चौधरी, ललिता पांडेय, विकास पांडेय, सुयश पांडेय, दिव्या शर्मा, राजन जी, सतीश देहाती, डॉ रमेश, संजय महतो, अनुज लाल भोजपुरिया, दीपक दीवाना, प्रदीप कुमार, रागिनी यादव, नीरज महतो, सागर सिद्दीकी, टी एन पाठक, प्रदीप कुमार भोजपुरिया, मन्नू मलिक, कृष्णा, रवि, योगेन्द्र प्रजापति, धीरज व बाल कलाकार ओजस दूबे, तेजस दूबे हैं ।

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata

लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 3 views
लखनऊ थिएटर से फ़िल्म निर्देशन तक, अली अब्बास ‘बुलडोज़र’ के ज़रिए न्याय और ज़मीन से जुड़े मुद्दों को पर्दे पर लाए हैं।

Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 15 views
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक

राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 17 views
राकेश मिश्रा, ऋतु सिंह, खुशबू जैन का तीज स्पेशल गीत ‘बानी उपवास कइनी तीज के वरतिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

  • By admin
  • October 5, 2026
  • 14 views
ईगल भोजपुरी मूवीज पर भोजपुरी फिल्म ‘सेनुर के किरिया’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज