Grand Launching Of New OTT App Apex Prime In Mumbai

नए ओटीटी ऐप “एपेक्स प्राइम” की मुम्बई में हुई ग्रैंड लांचिंग

ओटीटी हेड सौम्यता दास का दिखा उत्साह, 2 वेब सीरीज, 1 रियलिटी शो और 1 शार्ट फ़िल्म का पोस्टर भी हुआ लांच

आजकल ओटीटी का ज़माना है ऐसे में आज मुम्बई के रेड बल्ब में एक अलग सोच के साथ नए ओटीटी “एपेक्स प्राइम” की लांचिंग की गई। ओटीटी हेड सौम्यता दास के इस ओटीटी की शानदार लांचिंग के अवसर पर 4 वेब सीरीज के पोस्टर भी लांच किए गए, जहां मीडियाकर्मियों की भी काफी संख्या मौजूद थी। यहां रिद्धिमा तिवारी, मृणाल देशराज, श्वेता सिन्हा, एक्टर शिवा रिदानी, पूर्ति आर्या, ऎक्ट्रेस श्वेता खंडूरी, अमित पचोरी और बिग बॉस 9 फेम कंवलजीत सिंह सहित कई सेलेब्रिटीज़ गेस्ट के रूप में हाजिर थे।

सभी मेहमानों ने सौम्यता दास और पारस मदान को एपेक्स प्राइम के लिए ढेर सारी बधाई दी और इसकी कामयाबी की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि आनंद शर्मा इस ओटीटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं, जबकि सौम्यता दास ओटीटी हेड और पारस मदान बिज़नस ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं।

यहां मीडिया से बात करते हुए सौम्यता दास ने बताया कि एपेक्स प्राइम वाकई एक अलग किस्म के कंटेंट वाला ओटिटी प्लेटफॉर्म है जहां डिफेरेंट टाइप की वेब सीरीज देखने को मिलेगी।

वहीं पारस मदान ने बताया कि हम यह ओटीटी एक अलग सोच लेकर आए हैं। इस के किसी भी कंटेंट मे कोई बोल्ड सीन नहीं होगा, न ही कोई ऐसा दृश्य होगा जिसे परिवार के साथ देखने मे एतराज हो।

सबसे पहले यहां वेब सीरिज “साइबर सिंघम” का पोस्टर लांच किया गया। इसमें मयूर मेहता ने त्रिवेणी सिंह का रोल किया है। रियल इंसिडेंट्स से इंस्पायर यह एक शानदार सीरीज है। बता दें कि प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह, आईपीएस फ़िलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर क्राइम में एसपी के रूप में पोस्टेड हैं। साइबर क्राइम की जांच पर आधारित उन्होंने एक किताब भी लिखी “हिडेन फाइल्स”। साइबर क्राइम के उन्होंने बहुत सारे उलझे हुए मामलों को सॉल्व किया और उनके द्वारा सुलझाए गए उन्हीं केस में से कुछ सच्ची कहानियों को साइबर सिंघम में पेश किया जाएगा। सच्ची साइबर अपराध की घटनाओं पर आधारित सीरीज साइबर सिंघम के निर्देशक अविनाश गर्ग हैं। इसे वर्चस्व मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोड्युस किया गया है। रियल लाइफ स्टोरीज़ को रुट64 इंफोसेक रिसर्च फाउंडेशन की मदद से वेब सीरीज के रूप में पेश किया गया है। वेब सीरीज का नॉलेज पार्टनर फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन और मीडिया पार्टनर the420.in है।

इस मौके पर दूसरी वेब सीरीज लॉटरी का पोस्टर लांच किया गया जिसमें शिवा मुख्य किरदार में हैं जो बॉलीवुड की ढेरों फिल्मो में खलनायक के रूप में काम कर चुके हैं। इस फ़िल्म में भी उनका नकारात्मक किरदार है। शिवा ने कहा कि ऐसा कंटेंट किसी ओटीटी पर नही आया है। “लाटरी” स्लम की स्टोरी है। कूड़ा चुनने वाले की कहानी है। इसकी शूटिंग लखनऊ में की गई है। इस रोल को करने के लिए मैं कई दिनों तक नहाया नहीं था।

वहीं एपेक्स प्राइम के तीसरे शो परफेक्ट कपल (रियलिटी शो) पोस्टर लांच किया गया जो एक डिफ्रेंट शो है। यूनिक कहानी है। कश्मीर में इसका शूट हुआ है।

इस लांच के अवसर पर एक शार्ट फ़िल्म हनीमून डिवोर्स का पोस्टर लांच किया गया और इसका ट्रेलर भी दिखाया गया जो सभी को बेहद पसंद आया। इसमें सौम्यता दास और पारस मदान ने एक्टिंग भी की है।

 

सौम्यता ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से हम दोनों ने इस शार्ट फ़िल्म में अभिनय कर लिया। यह एक अलग सब्जेक्ट पर बनी शार्ट फ़िल्म है। इसकी कहानी आम आदमी और रोज़ की जिंदगी से जुड़ी हुई है।

———–Fame Media (Wasim Siddique)

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 15 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 22 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata