Khesari Lal Yadav – Kajal Raghavani’s film Litti Chokha will be released on Durga Puja All India

खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी की फ़िल्म लिट्टी चोखा दुर्गा पूजा पर ऑल इंडिया होगी रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और ड्रीम गर्ल काजल राघवानी की मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ऑल इंडिया के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि लिट्टी चोखा भोजपुरी समाज और संस्कृति से जुड़ा हुआ सिर्फ एक शब्द ही नहीं बल्कि पूरी भोजपुरी सभ्यता और इसके ट्रेडिशन को भी दर्शाता है। बिहार यूपी में अगर आपने लिट्टी चोखा नहीं खाया तो क्या खाया। यह फिल्म भी ऐसी ही है, जिसे हर भोजपुरिया दर्शक पसंद करेगा। यह फिल्म भरपूर मनोरंजन के साथ साथ दर्शकों को एक संदेश भी देगी।

इस फिल्म को लेकर खेसारी लाल और काजल राघवानी के फैन्स के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों के तमाम दर्शक बहुत एक्साईटेड हैं। निर्माता प्रदीप शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म लिट्टी चोखा के द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा। इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को खत्म करने का प्रयास किया गया है। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस मिट्टी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा होता है।

सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, श्रुति राव, प्रीति सिंह, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडेय, प्रकाश जैस जैसे एक्टर भी हैं।

गौरतलब है कि बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म का बेहतरीन निर्देशन किया है निर्देशक पराग पाटिल ने। समाज को जागरूक करने वाली इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा व मधुकर आनंद का है। गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, यादव राज, कुंदन प्रीत, उमालाल यादव, आशुतोष तिवारी, टुनटुन यादव हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, फाइट मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।  कला विजय श्रीवास्तव की है।

फ़िल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं।

Related Posts

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

Yagnesh Sharma is actor entrepreneur & social worker. Born in Narsinghpur, education practising in Amarwada, Chhindwara, Madhya Pradesh In A Family Of Docters & Engineers, But Yagnesh was fond of…

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

You Missed

भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 9 views
भारत पॉडकास्ट में गुलशन नागपाल बोले—सफलता का असली मंत्र है संतुलित जीवन

भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 3 views
भारत पॉडकास्ट में अजीत अघोरी ने खोले अघोर विद्या के रहस्य, श्मशान साधना से तंत्र-मंत्र तक कई मुद्दों पर की बात

100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 7 views
100 मिलियन व्यूज़ का बड़ा मुकाम: भारत के चर्चित पॉडकास्टर्स में शामिल हुए दीपक सारस्वत

From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 10 views
From Astrology To Spiritual Healing: Dr. Maahi Agrawal Makes Her Mark In India Book Of World Records

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 7 views
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन के पार, निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी ने रचा इतिहास

Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship

  • By admin
  • September 30, 2026
  • 8 views
Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship