A unique Reality Show Hum Hain Gully Guys Boys and Girls Was Launched At The Press Club of Mumbai

मुम्बई के प्रेस क्लब में एक यूनिक रियलिटी शो “हम हैं गली गाइस बॉयज एंड गर्ल्स” हुआ लांच !

शो के ऑर्गनाइजर्स 2 बच्चे शम्स राठौड़ और जयंत बगदा हैं

रियलिटी शोज़ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आज मुम्बई में एक अनोखे किस्म का रियलिटी शो “हम हैं गली गाइस बॉयज एंड गर्ल्स” (Hum Hai Gully Guys Boys & Girls)

लांच किया गया। इस टैलेंट हंट शो की खास बात यह है कि इसके ऑर्गनाइजर्स 2 बच्चे शम्स राठौड़ और जयंत बगदा हैं। इस  रियलिटी शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुम्बई के प्रेस क्लब में किया गया जहां मीडिया की भारी संख्या मौजूद थी।

इस टैलेंट हंट इंडिया 2021) आगामी फैशन शो में सभी प्रकार के कलाकारों को मौका मिलेगा। इसमे हिस्सा लेने के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इस मे भाग लेने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होगी और इस मे न कोई टेक है, न कोई रीटेक और कोई ऑडिशन नहीं। इस अनोखे फैशन शो में रैंप वॉक, रियलिटी शो, कोरियोग्राफी, फोटोशूट, मेक ओवर, ग्रूमिंग शामिल रहेगी।

ऑर्गनाइजर शम्स राठौड़ ने बताया कि ये शो 3 दिन तक चलता रहेगा। तो अगर आप कलाकार हैं तो आप पंजीकरण करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

3 दिनों के होने वाले इस इवेंट में फ्री रजिस्ट्रेशन होगा, ऑडिशन नहीं लिया जाएगा। यह शो मुम्बई के किसी बड़े रिसोर्ट या फाइव स्टार होटल में होगा।

सलमान खान द्वारा एंकर किए जा रहे शो बिग बॉस का फैसला 3 महीने बाद होता है जबकि हम हैं गली गाइस का फ़िनाले ग्रूमिंग के साथ 3 दिनों में रखा जाएगा।

इस रियलिटी शो के लॉन्च पर इससे जुड़े कई लोग मौजूद रहे। ऑर्गनाइजर्स बच्चे शम्स राठौड़ और जयंत बगदा के अलावा नदीम शेख, प्रिया बगदा, इकबाल वोरा, प्रिया राठौड़, नितिन तायड़े (अध्यक्ष मारिया क्रिकेट अकादमी आज़ाद मैदान), मुश्ताक चनावाला (वाईस प्रेसिडेंट) उपस्थित रहे।

यह रियलिटी शो अपने आप मे एक अलग तरह का कॉन्सेप्ट रखता है जहां पहली बार ऐसा हो रहा है कि दो कम उम्र के बच्चे इस तरह के फैशन शो, रैम्प वॉक का आयोजन कर रहे हैं। दोनो बच्चों शम्स और जयंत की बातों में जो कांफिडेंस दिख रहा था उससे लग रहा था कि दोनों ने काफी तैयारी की है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके माता पिता का इस पूरे मामले में काफी सपोर्ट रहेगा, क्योंकि परेंट्स ने उनकी बहुत हौसलाअफजाई की है और हम चाहते हैं कि देश भर की प्रतिभाएं इस प्रतियोगिता में भाग लें, हमारी टीम उनके टैलेंट को तराशेगी निखारेगी और उन्हें परफॉर्म करने के लिए प्लेटफॉर्म मुहय्या करवाएगी।

प्रिया बगदा ने बताया कि इस रियलिटी शो के विनर्स को प्रिया फिल्म्स सिने विज़न के बैनर तले बनने वाले म्यूज़िक वीडियो और फिल्मों में अभिनय का चांस भी दिया जाएगा। प्रिया फिल्म्स सिने विज़न प्रेजेंट्स हम हैं गली गाइस में हिस्सा लेने के लिए और इस मामले में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस वेबसाइट पर जाकर डीटेल देख सकते हैं।

www.priyafilmscinevision.com

 

इस रियलिटी शो में इवेंट मैनेजमेंट एंड पीआर की जिम्मेदारी फेम मीडिया (वसीम सिद्दीकी और नजमा शेख) द्वारा निभाई जा रही है।

——Fame Media (Wasim Siddique)

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata