My Laundry Doctor App Launched With Ved Thapar And Founder Kalicharan

अभिनेता वेद थापर ने किया “माई लॉन्ड्री डॉक्टर” एप लांच

अब डॉक्टर करेंगे आपके कपड़ों की धुलाई,

एप के जरिए होगी आपके हेलमेट की सफाई भी

मुंबई, अब कपड़ों की धुलाई करने वाले देश भर के लॉन्ड्री संचालकों को भी एक एप के जरिए डिजिटल बनाया जारहा है।  आप इस एप के जरिए लॉन्ड्री वाले को आॅनलाईन बता सकते हैं कि लॉन्ड्रीकर्मी कब कितने बजे आपके यहां कपड़े लेने आएं और कपड़ों की डिलिवरी आपको कब और कितने बजे चाहिए। आपके बताए समय पर लॉन्ड्री संचालक आपको आपके कपड़े अत्याधुनिक तरीके से धुलाई कर और प्रेस कर तथा आटोमेैटिक मशीन के जरिए पैक कर आपके घर पर पहुंचाएंगे। इस एप और सेवा का नाम है ” माई लॉन्ड्री डॉक्टर” ।

इस एप की शुरुआत कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर  वेद थापर (  हीरो धारावाहिक राजा और रेंचो फेम ) ने किया। मुंबई के गोरेगांव स्थित इस कंपनी के कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में “माई लॉन्ड्री डाक्टर ” के फाउंडर और सीईओ कालीचरण राज ने बताया कि वे कई बड़े होटलो में लॉन्ड्री मैनेजर रह चुके हैं और उन्हे इस बात की हमेशा चिंता होती थी कि दुनिया जब डिजिटल हो रही है तो लॉन्ड्री संचालक आखिर इस तरफ क्यों नहीं बढ़ रहे हैं। बस इस तरीके से यह आयडिया आया और हमने तथा हमारी टीम ने लॉन्ड्री संचालकों से बात की। आज “माई लॉन्ड्री डाक्टर” से 150 से ज्यादा लॉन्ड्री संचालक जुड़े हैं।

इस अवसर पर  वेद थापर ने कहा कि ऐसा पहली बार होने जारहा है तब देश में इस तरीके से  लॉन्ड्री को लेकर प्रयोग किया गया है।” माई लॉन्ड्री डाक्टर “एप के जरिए कोई भी अपना हेलमेट, बैग, मंहगे और सस्ते कपड़े तथा घर के पर्दे भी धुलवा सकता है और समय पर डिलेवरी पा सकता है। “माई लॉन्ड्री डाक्टर” के जरिए जो कपड़े आपको धुल कर मिलेगें उसके लिए अत्याधुनिक केमिकल का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें आपको सुगंधित भी रखेगा। यह पूछे जाने पर कि “माई लॉन्ड्री डाक्टर” में डाक्टर शब्द का इस्तेमाल क्यों इस पर कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर वेद थापर ने कहा कि जिस तरीके से चिकित्सक अपने मरीज का पूरा उपचार करता है उसी तरह “माई लॉन्ड्री डाक्टर’ भी कपड़ों को तंदरुस्त रखने का वायदा करता है।

‘माई लॉन्ड्री डाक्टर’ के जरिए आप अपने हेलमेट को सिर्फ अस्सी रुपए में केमिकल के जरिए धुलवा सकते हैं। और घर पर उसकी डिलेवरी भी पा सकते हैं।

इस अवसर पर कंपनी के फाउंडर और सीईओ कालीचरण राज और कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर  वेद थापर,को -फाउंडर और डायरेक्टर  दिनेश कुमार जेना,एसओपी मैनेजर संदीप झोन्देलकर,मार्केटिंग मैनेजर धवल देसाई, प्रोजेक्ट मैनेजर  शिवल अलमेड़ा,बिजनेस एसोसिएट मुम्बई  समीर मधानी,राजकुमार सोनार और लॉजिस्टिक मैनेजर रंजीत महतो भी मौजूद थे।

–शशिकांत सिंह

Related Posts

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026: सिनेमा की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान मुंबई।

17अगस्त 2026 को मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित IMPPA में लिटिल शॉर्ट फिल्म्स फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज, म्यूजिक एल्बम, टेलीविजन और सिनेमा…

You Missed

फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

  • By admin
  • August 30, 2026
  • 17 views
फिल्म ‘केवट’ का ट्रेलर एक मिलियन के पार, दमदार अदाकारी के साथ दिखे माही श्रीवास्तव और पवन पांडेय

Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also Entrepreneur & Social Worker, His Gujarati Film Layak Nalayakk Released Successfully Recently

  • By admin
  • August 29, 2026
  • 21 views
Yagnesh Sharma Is Actor Of Rare Calibre, Also  Entrepreneur & Social Worker,  His Gujarati Film Layak Nalayakk  Released Successfully Recently

“SPANDANE” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Sachin Sagare In Jehangir Art Gallery

  • By admin
  • August 28, 2026
  • 24 views
“SPANDANE” Solo Show Of Paintings By Renowned Artist Sachin Sagare In Jehangir Art Gallery

‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 25 views
‘तोड़ देले कमरिया राजाजी’ ने मचाई धूम, शिल्पी राज की आवाज पर माही श्रीवास्तव और आदित्य ओझा का धमाकेदार अंदाज

यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

  • By admin
  • August 24, 2026
  • 34 views
यामिनी सिंह ने शुरू किया प्रोड्यूसर विद्या मौर्य, डायरेक्टर चंदन सिंह की 11 में से 5वीं भोजपुरी फ़िल्म ‘साथी सुख दुख के’ की शूटिंग

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

  • By admin
  • August 23, 2026
  • 27 views
निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग