Khesari Lal Yadav – Shruti Rao AASHIQUI Will Rock On Chhath Puja

खेसारी लाल यादव से आशिकी कर बैठीं श्रुति राव, छठ पूजा पर मचाएंगी  धमाल

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ चार्मिंग गर्ल श्रुति राव सुपर हिट फिल्म लिट्टी चोखा से भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने के बाद अब खेसारी लाल यादव से आशिकी कर बैठीं हैं खूबसूरत अदाकारा श्रुति राव। दरअसल श्रुति राव खेसारी लाल के साथ फिल्म आशिकी में नजर आएंगी। यह फ़िल्म छठ पूजा पर रिलीज होने जा रही है जिसका ट्रेलर इन दिनों यूटयूब पर धमाल मचाए हुए है। ट्रेलर में श्रुति राव खेसारी लाल यादव के प्यार की दीवानी नजर आती हैं मगर कहानी में मोड़ ऐसा आता है कि आम्रपाली दुबे उनका प्यार उड़ा ले जाती हैं।

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन अम्रपाली दुबे की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में इन्हें साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में जहां प्यार-मोहब्बत देखने के लिए मिल रहा है साथ ही इसमें समाज के कड़वे सच का भी आइना दिखाया गया है। उनके बीच की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। श्रुति राव बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और उनकी जोड़ी खेसारी लाल के साथ देखने लायक है।

भोजपुरी फिल्म ‘आशिकी’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि खेसारी लाल एक ब्राह्मण परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और उनकी प्रेमिका श्रुति राव हैं। आम्रपाली दूबे एक निचली जाति से संबंध रखती हैं।  फिल्म का टर्निंग प्वॉइंट यह है कि  हीरो जाति-पांति, छुआ-छूत से ऊपर उठकर समाज में सबको एक समान का दर्जा दिलाने की अगुआई करता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन, रोमांस और एक्टर का बॉलीवुड वाला स्टाइल देखने के लिए मिलता है। ट्रेलर काफी बेहतरीन है। ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। लोग छठ पूजा पर फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सुलझे हुए फ़िल्म निर्माता प्रदीप के शर्मा द्वारा निर्मित की गई फिल्म आशिकी के निर्देशक पराग पाटिल हैं, जो कि कई हिट्स दे चुके हैं। इस फिल्म की सह निर्मात्री अनीता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हुआ है, जिन्होंने ‘डमरू’, राज तिलक, ‘लिट्टी चोखा’ जैसी सफल फिल्में दी है और फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ निर्माणाधीन है और अगली फिल्म ‘विधाता’ जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।

गौरतलब है कि एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, श्रुति राव और कुणाल सिंह की फिल्म ‘आशिकी’ का निर्माण किया गया है। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं, निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। कथा खेसारी लाल यादव ने लिखी है, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। संगीत ओम झा व आर्या शर्मा का है, गीत स्वर्गीय श्याम देहाती व विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक कंपनी आरडीसी ने फ़िल्म का राईट लिया है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

फ़िल्म आशिकी में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ श्रुति राव, महानायक कुणाल सिंह, पदम सिंह, प्रकाश जैस, सुबोध सेठ, पप्पू यादव, बीना पांडेय सहित कई मंझे हुए कलाकार हैं।

 

Related Posts

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर की ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू

तनिष्का जे फिल्म्स और चिन्मयी मोशन पिक्चर बैनर के तले भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और सुपर स्टार अंशुमान सिंह अभिनीत फिल्म ‘भुतहा बरगद’ का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का बोलबम गीत ‘जागी जागी महादेव’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज

सावन के मन भावन माह में शिव शंकर भोलेनाथ पर भोजपुरी की टॉप पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक से बड़े प्यारे-प्यारे बोलबम गीत शिव भक्तों व संगीतप्रेमियों के…

You Missed

Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 12 views
Seema Pahwa Makes Her Vertical Debut As ‘Lady Bond007’ In Sajan Agarwal’s Crime Thriller

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 10 views
लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी की 11 में से चौथी भोजपुरी फ़िल्म ‘परिवार के डोर’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

  • By admin
  • August 18, 2026
  • 16 views
दुबई में फिल्माया हुआ सिंगर सृष्टि भारती, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव, मो.ताहिर हफीज का भोजपुरी गाना ‘प्यार के एहसास होखे दा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज

Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 14 views
Dr. Debojeet Lahiri Vasudev — The Musical Visionary Turning Talent Into Legacy !

संजय पांडेय और धीरू यादव की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 20 views
संजय पांडेय और धीरू यादव  की भोजपुरी फिल्म ‘नादान दुल्हनिया’ फुल मूवी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज

Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India

  • By admin
  • August 17, 2026
  • 18 views
Ecoswitch Expands As An AI-Enabled Solar & Clean Energy Company In India