Pradeep Pandey Chintu’s VIVAH 2 To Be Release On Chhath Puja

छठ पर रिलीज होगी प्रदीप पांडेय चिंटू की ‘विवाह 2’

भोजपुरी पर्दे पर पारिवारिक फिल्‍मों का दौर वापस लाने वाली फिल्‍म ‘विवाह’ का सीक्‍वल ‘विवाह 2’ इस छठ पर आने की तैयारी कर रहा है। विवाह 2 को महापर्व छठ के शुभावसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म ‘विवाह 2’ का निर्माण यशी फिल्‍म्‍स के बैनर तले किया गया है। इसको अभय सिन्हा ने प्रस्तुत किया है। विवाह 2 का निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू का पारिवारिक, रोमेंटिक, इमोशनल और एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म प्रदीप के अपोजिट तीन अभिनेत्रियां है इसमें आम्रपाली दुबे,अक्षरा सिंह और सहर आफसा नजर आने वाली है। फिल्‍म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित है।

विवाह 2 को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि इस फिल्म का प्रदर्शन महापर्व छठ के शुभावसर पर किया जा रहा है। इस छठ को मेरे सभी चाहने वालों को मेरी फिल्म विवाह 2 देखने को मिलने वाली है। विवाह 2 में दर्शकों को मेरे एक अलग रूप देखने को मिलेगा। इस फिल्म की दमदार पटकथा है जो भोजपुरिया दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाएगी। वे ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई फिल्म इस तरह भी बन सकती है।

आगे चिंटू ने कहा कि कोरोना काल ने भोजपुरी फिल्म उघोग को बहुत नुकसान पहुंचाया है। तो मैं सभी दर्शकों से अपील करता हूँ कि फिल्म को सिनेमाघरों में जाके ही देखे। हालही में फिल्‍म का ट्रेलर इंटर 10 रंगीला पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज के बाद से खूब वायरल हो रहा है।

फिल्‍म में संगीत ओम झा का है। गीत श्‍याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे व राजकुमार आर पांडेय का है। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। कोरियोग्राफर रिक्‍की गुप्‍ता व कानू मुखर्जी हैं।

Related Posts

डॉ. वैभव “नायाब” शर्मा ।“ज़ुबान के बादशाह • रूहानी फ़रिश्ता • शब्दों को जादू में बदल देने वाली शख़्सियत”।

पुणे की कानून की गलियों से लेकर बॉलीवुड, उर्दू शायरी और सेलिब्रिटी एंकरिंग की चमकती दुनिया तक—प्रतिभा, सफलता और सम्मान की एक बेमिसाल दास्तान । कुछ शख़्सियतें कमरे में प्रवेश…

राहुल देशपांडे की ‘अभंगवारी’ ने शन्मुखानंद हॉल को भक्तिरस से सराबोर किया

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक राहुल देशपांडे ने शनिवार को मुंबई के प्रतिष्ठित शन्मुखानंद हॉल में अपने बहुचर्चित संगीतमय प्रस्तुति ‘अभंगवारी’ के माध्यम से भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत…

You Missed

Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 13 views
Xishmiya Brown — The Name, The Presence, The Icon

मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 18 views
मगही सुपरस्टार सिंगर-एक्ट्रेस सोनम यादव के ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा, Instagram पर #5 ट्रेंड और YouTube पर 15 लाख पार

India’s Top 10 Burger Chains Expand Footprint To Over 2,000 Outlets; Tier II & III Cities Emerge As Next Growth Frontier: Kennis Ventures

  • By admin
  • August 20, 2026
  • 15 views
India’s Top 10 Burger Chains Expand Footprint To Over 2,000 Outlets; Tier II & III Cities Emerge As Next Growth Frontier: Kennis Ventures

भारत पॉडकास्ट पर जांच विशेषज्ञ दीपक कुमार का खुलासा: कॉर्पोरेट फ्रॉड से वैवाहिक विवादों तक ऐसे होती है प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 15 views
भारत पॉडकास्ट पर जांच विशेषज्ञ दीपक कुमार का खुलासा: कॉर्पोरेट फ्रॉड से वैवाहिक विवादों तक ऐसे होती है प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन

भारत पॉडकास्ट पर सौरभ सिन्हा ने खोले ज्योतिष, विवाह, करियर और वास्तु से जुड़े कई राज

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 13 views
भारत पॉडकास्ट पर सौरभ सिन्हा ने खोले ज्योतिष, विवाह, करियर और वास्तु से जुड़े कई राज

अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य

  • By admin
  • August 19, 2026
  • 12 views
अघोरी गोपाल ने भारत पॉडकास्ट पर खोले तंत्र साधना और वशीकरण के रहस्य