Rashtriya Karyakarni meeting of Vishwa Hindu Seva Sangh decided to support BJP unconditionally in the elections of Uttar Pradesh – Goa – Uttaranchal – Gujarat and Punjab

दिनाँक 08/11/2021 विश्व हिन्दू सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उत्तर प्रदेश,  गोवा, उत्तरांचल एवं गुजरात, पंजाब के चुनाव में बिना शर्त भाजपा का समर्थन करने का निर्णय लिया

दिनांक 08/11/2021 को विश्व हिन्दू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र के. द्विवेदी नें प्रेस वार्ता की और पत्रकारों को बताया कि आगामी 2022 में होनें वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में विश्व हिन्दू सेवा संघ बिना शर्त भाजपा का समर्थन करेगी और प्रत्येक राज्य में विशेष कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसभाओं का आयोजन करते हुए रैलियां निकालेगी ग्राम और नगरों तक भाजपा द्वारा किए हुए कार्यों को जन जन तक पहुंचाएगी विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र के. द्विवेदी नें बताया कि आज उत्तर प्रदेश का नाम विश्व पटल पर हो गया है  ।

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के कार्यों की सराहना पूरे देश में हो रही है और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के कड़े निर्णय के कारण गुंडे बदमाश एवं अराजक तत्व बिलों में छुप गये हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं माननीय मुख्यमंत्री जी की कानून व्यवस्था के कारण नागरिक व्यापारी एवं महिलाएँ अपने आप को भयमुक्त महसूस कर जीवन व्यतीत कर रहे हैं पिछली बसपा और सपा की सरकारों ने जिस तरह से जातिवाद और बदमाशों की सोशल इंजीनियरिंग के तहत सत्ता हासिल की और उत्तर प्रदेश की छवि को पूरे देश में खराब किया, उत्तर प्रदेश में जातिवाद का जहर घोला और चारों तरफ अराजकता फैलाई ।

भाजपा के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में जातिवाद भेदभाव खत्म किया गया तथा अराजक तत्वों को उनके असली स्थानों पर पहुंचाया गया तथा सनातन धर्म और उत्तर प्रदेश को विश्व विख्यात बनाया गया माननीय योगी आदित्य नाथ जी के इन्हीं कार्यों को देखते हुए विश्व हिंदू सेवा संघ नें निर्णय लिया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से माननीय योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनें। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवींद्र के. द्विवेदी नें बताया कि भाजपा को पूर्ण बहुमत से सफल बनाने के लिए चुनाव के प्रचार – प्रसार के लिए विश्व हिंदू सेवा संघ की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती रुचि रवींद्र द्विवेदी को महिला कार्यकर्ताओं से संपर्क हेतु तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी शैलेन्द्र पांडे, राष्ट्रीय महामंत्री देवेश तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता, उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष प्रखर द्विवेदी और राम किशन निषाद को पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है  ।

रवींद्र के. द्विवेदी नें कहा कि जल्द ही अपने गृह क्षेत्र जिला फतेहपुर विधानसभा जहानाबाद के ब्लॉक अमौली में पंडित बलदेव कृष्ण इंटर कालेज से भारी सभा करके चुनावी आगाज करेंगे ।

  

Rashtriya Karyakarni  meeting of Vishwa Hindu Seva Sangh decided to support BJP unconditionally in the elections

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 16 views
मधुसूदन ग्लोबल स्कूल प्रतिष्ठित बेस्ट स्टेट बोर्ड स्कूल अवॉर्ड – ठाणे’ से सम्मानित

4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 18 views
4th Delhi State Para Swimming Championship में VKDL Group के चेयरमैन V. K. Dubey सम्मानित; जन्मदिवस पर दिव्यांगजनों की सेवा एवं सशक्तिकरण का लिया पुनः संकल्प

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

  • By admin
  • October 8, 2026
  • 17 views
माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम  जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’

RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

  • By admin
  • October 7, 2026
  • 26 views
RPI के 69वें वर्धापन दिन पर वाशी में भव्य आयोजन, पुणे में संघमित्रा ताई गायकवाड़ के सेवा उपक्रम

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 24 views
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता मुकेश त्यागी एवं बीजीपी प्रवक्ता विशिष्ट अतिथि औशिम खेत्रपाल ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को सम्मानित किया

Sujata Dey Painting Master Kolkata

  • By admin
  • October 6, 2026
  • 18 views
Sujata Dey Painting Master Kolkata