उदित नारायण और दीपा नारायण ने किया अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड

अन्नी फिल्म्स प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने जा रही अभिनेता विनोद यादव की नई फिल्म का पहला गीत शुक्रवार को मुंबई में रिकॉर्ड किया गया। इस सांग को पद्मश्री पुरस्कार विजेता गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी दीप नारायण की मधुर आवाज़ में संगीतकार एस कुमार की मौजूदगी में रिकॉर्ड किया गया है। इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग के दौरान खींची गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उदित नारायण और दीपा नारायण भगवान की पूजा अर्चना कर रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बताते चलें कि विनोद यादव की अनटाइटल्ड फ़िल्म की शूटिंग इसी महीने की 19 तारीख को लखनऊ और सीतापुर की खूबसूरत लोकेशन्स पर शुरू की जाएगी। अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बन रही अभिनेता विनोद यादव की नई फिल्म के निर्देशन की ज़िम्मेदारी अवार्ड विनर निर्देशक आनंद घटराज को सौंपी गई है।

फिल्म के सॉंग रिकॉर्डिंग के अवसर पर आनंद घटराज ने कहा कि ब्रेक के बाद वो एक बार फिर शूट पर लौट रहे हैं, जिसे लेकर वो काफी उत्साहित हैं। और आगे उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म अपने एक अलग विजन के साथ शूट करने वाला हूं। जिससे जब ये फिल्म पर्दे पर आए तो दर्शक इसलिए सीटियां और तालियां बजाने से परहेज न करे।

वहीं अभिनेता विनोद यादव ने बताया कि उनकी पिछली फिल्मों की तरह ही उनकी नई फ़िल्म भी साफ सुथरी होगी जिसे पूरा परिवार के साथ बैठकर देख जा सकेगा। सुपरहिट फिल्म गुंडा से भोजपुरिया पर्दे पर एंट्री करने वाले विनोद यादव कर्मपुत्र बनकर भी दर्शकों का दिल जितने के लिए आने वाले हैं। उनकी कर्मपुत्र की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी आम भोजपुरिया फिल्मों की कहानी से हटकर होने वाली है।

फिल्म में आपको बहुत ही कर्णप्रिय गाने सुनने को मिलेंगे। जिसमें से एक गाने की रिकॉर्डिंग उदित नारायण और दीपा नारायण ने साथ मिलकर की है। मैं उदित नारायण और दीपा नारायण का तहेदिल से धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने हमारी फिल्म के लिए अपनी मधुर आवाज में सॉन्ग रिकॉर्ड किया है।

अभिनेता ने बताया कि उनकी और भी कई फिल्में फ्लोर पर जाने को तैयार हैं। इसके साथ वे जल्द ही बॉलीवुड की एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं। जिसमें उनका रोल बहुत ही खतरनाक होने वाला है। विनोद यादव की फिल्मों के प्रसार प्रचार की जिम्मेदारी आरआरजे मीडिया ने संभाल रखी है। अब देखना होगा कि नई फिल्म में ये युवा एक्टर क्या कमाल करता है।

Udit Narayan And Deepa Narayan Records Song For Actor Vinod Yadav’s Bhojpuri Film

Related Posts

लोकप्रिय अभिनेता • निर्माता • निर्देशक विजय सक्सेना की फिल्म Mission Canada का पोस्टर उनकी स्वर्ण जयंती जन्मदिन की पार्टी में लौंच किया गया !

लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक विजय सक्सेना का स्वर्ण जयंती जन्मदिन मित्रता, सृजनशीलता, उपलब्धियों और रिश्तों की खूबसूरत गर्माहट से भरा एक यादगार अवसर बन गया। यह विशेष दिन उनके…

निर्माता गोविंद साहनी ने की अपने R3 Media एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल और नए गाने की भव्य लॉन्चिंग

मुंबई. 22 अगस्त  2026. भोजपुरी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम तेजी से उभरने जा रहा है – R3 Media Entertainment. निर्माता गोविंद साहनी के R3 Media Entertainment…

You Missed

विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 9 views
विष्णु मौर्य, वन्नू द ग्रेट फिर एक साथ, निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चंदन सिंह की 11वीं फिल्म ‘विद्या का ससुराल’ की शूटिंग शुरू सिद्धार्थ नगर में

Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 11 views
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha

माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

  • By admin
  • September 25, 2026
  • 17 views
माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ हुआ वायरल, गोल्डी यादव की आवाज ने मचाया धमाल

प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

  • By admin
  • September 23, 2026
  • 19 views
प्रशांत मंबुली की अगली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “द डिनर” की स्क्रिप्ट पूजा व टाईटल लॉन्च संपन्न

उत्तर प्रदेश राज्य विधानमण्डल पेंशनर्स संस्थान द्वारा “विश्वकर्मा पूजा” एवं राष्ट्र नायक नरेन्द्र मोदी जन्मोत्सव सेवा संकल्प मनाया गया, वीकेडीएल एनपीए एडवाइजरी काउंसिल चेयरमैन विनय कुमार दुबे हुए सम्मानित i

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 34 views

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन

  • By admin
  • September 18, 2026
  • 32 views
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन